Google Doodle

फोटो: Google

भूपेन हज़ारिका के 96वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल

गूगल ने आज प्रसिद्ध भारतीय गायक डॉ. भूपेन हजारिका को उनके 96वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है। खोजकर्ता ने डूडल का निर्माण मुंबई की अतिथि कलाकार रुतुजा माली ने बनाया है। डूडल में डॉ हजारिका हारमोनियम बजाते नज़र आ रहे हैं। डॉ हजारिका एक संगीतकार, गायक, कवि, फिल्म निर्माता और गीतकार थे। उन्हें 'सुधाकंठ' के नाम से भी जाना जाता था, उन्होंने अपने करियर के छह दशक के दौरान सैकड़ों फिल्मों में काम… read-more

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 04:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Google Doodle, celebrating, dr bhupen hazarika, birthday

Courtesy: BGR News

Google Doodle

फोटो: Enavabharat

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया खास डूडल

आज पूरा देश आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर आज़ादी का अमृत महोत्स्व मना रहा है। इस मौके पर आज गूगल भी एक खास तरह का डूडल बनाकर आज़ादी का जश्न मना रहा है। गूगल द्वारा जारी डूडल में रंग-बिरंगी पतंगे उड़ती हुई नज़र आ रही हैं, जो भारत द्वारा आज तक हासिल की गई ऊंचाइयों को दर्शाती हैं। इस डूडल को केरल की रहने वाली कलाकार नीति द्वारा बनाया गया है। 

सोम, 15 अगस्त 2022 - 12:17 PM / by सपना सिन्हा

Tags: independence day 2022, Google Doodle, neeti, Kerala

Courtesy: Latestly News

Google Doodle

फोटो: Google

गूगल ने आज भारतीय कवियत्री बालामणी अम्मा की जयंती पर बनाया खास डूडल

गूगल ने आज भारत की प्रतिष्ठित भारतीय कवियत्री बालामणी अम्मा की जयंती पर एक खास डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया है। गूगल द्वारा मलयालम कवयित्री के 113वें जन्मदिन पर आज का खास डूडल बनाया है। जुलाई 19 को एक सदी से भी पहले बालामणी अम्मा का जन्म हुआ था। केरल की कलाकार देविका रामचंद्रन ने  इस खाद डूडल का निर्माण किया है। बालामणि अम्मा को मलयालम साहित्य की ‘मलयालम साहित्य की दादी’ के नाम से भी… read-more

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Google Doodle, balamani amma, Birth Anniversary

Courtesy: Jansatta News

Google Doodle

फोटो: Imaphsy

गूगल ने स्टेफानिया मारासिनेनु के 140वें जन्मदिन पर जून 18 को बनाया खास डूडल

रेडियोएक्टिविटी की खोज के लिए मशहूर स्टेफानिया मारासिनेनु की 140वीं जयंती के मौके पर सर्च दिग्गज गूगल ने एक खास डूडल का अनावरण किया है। जून 18 को Google डूडल रोमानियाई भौतिक विज्ञानी को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है, जो रेडियोएक्टिविटी की खोज और अध्ययन के क्षेत्र में अग्रणी महिलाओं में से एक है। आज के Google डूडल में एक प्रयोगशाला में पोलोनियम पर काम कर रही मारासिनेनु को दिखाया गया है।

शनि, 18 जून 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Google Doodle, celebrating, birthday, physicists, stefania maracineanu

Courtesy: BGR News

Gama Pahalwan Doodle

फोटो: Edules

गामा पहलवान के सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल

आज मई 22 को गामा पहलवान का 144वां जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल ने गामा पहलवान को श्रद्धांजलि देने के लिए डूडल बनाया है। गामा पहलवान अमृतसर के जंबो वाल गांव के रहने वाले थे। वह एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार से सम्बन्ध रखते थे और उनके पिता का नाम मुहम्मद अज़ीज़ बख्श था। गूगल गामा पहलवान के जन्मदिन के अवसर पर जो डूडल बनाया है उसमें पहलवान के दाएं हाथ में सिल्वर का गदा नजर आ रहा है। 

रवि, 22 मई 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Google Doodle, celebrates, gama pehlwan, 144th birth anniversary

Courtesy: Aajtak News

Google Doodle

फोटो: NewsBytes

वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के Google Doodle ने बनाया खास गेम

Google Doodle ने वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के लिए दो हेमस्टर्स गेम को डूडल बनाकर पेश किया है। वैलेंटाइन डे स्पेशल डूडल वीडियो में इस गेम के जरिए दो प्‍यार में डूबे हेमस्टर्स को पास आते दिखाया गया है। इस डूडल में 30 सेकंड का गेम है, जिसमें डूडल में Google शब्‍द के अक्षरों को ठीक से जोड़ना है। उसके बाद अलग हो चुके हेमस्टर्स को मिलना होगा। इनके मिलन के बाद एक गाना बजेगा। ये गेम बेहद मजेदार है।

 

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 03:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Valentine day, Google Doodle, Video games, special doodle

Courtesy: Navbharat Times

Google Doodle

फोटो: Times Now News

गूगल ने जनवरी 17 को डूडल बनाकर लोगों से की टीका लगवाने और मास्क पहनने की अपील

पूरी दुनिया में फैलती कोरोना महामारी के बीच गूगल ने जनवरी 17 को एक विशेष एनिमेटेड डूडल बनाकर लोगों से मास्क पहनने और टीका लगवाने की अपील की है। इस डूडल में सभी अल्फाबेट्स मास्क पहने और वैक्सीनेशन करवाने के बाद खुशी मनाते नज़र आ रहे हैं। गूगल ने अपने डूडल पेज पर "टीका लगवाएं, मास्क पहनें और जीवन बचाएं" का सन्देश भी लिखा है। बता दें, 15 से अधिक आयु वाले बच्चों के लिए टीकाकरण रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।  

सोम, 17 जनवरी 2022 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Google Doodle, vaccinated, wear mask

Courtesy: Latestly News

Shivaji Ganesan

फोटो: Navabharat

गूगल सर्च इंजन पर दिख रहा शिवाजी गणेशन का डूडल

गूगल अक्टूबर एक को अपने सर्च इंजन पर दिवंगत अभिनेता शिवाजी गणेशन का डूडल दिखा रहा है। शिवाजी गणेशन मुख्य रूप से तमिल सिनेमा के सक्रिय अभिनेता थे। जिन्होंने महज सात वर्ष की उम्र में थिएटर ग्रुप ज्वाइन करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। शिवाजी ने तेलुगू,कन्नड़,मलयालम और हिंदी भाषा की लगभग 300 फिल्मों में काम किया है। शिवाजी गणेशन वर्ष 1960 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय अभिनेता थे।

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 03:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Google Doodle, Birth Anniversary, Tribute, tamil actor

Courtesy: Jansatta news

google-doodle

फोटो: Dna India

Google का Doodle कर रहा वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरुक

मई 01 को गूगल का डूडल लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए टीके के महत्व और कोरोना वायरस को रोकने के बारे में भी बता रहा है। ब्राउज़र पर गूगल को खोलने पर इसका डूडल नए तरीके का दिखेगा। इसको क्लिक करने पर  COVID-19 Vaccine Updates की वेरीफाइड जानकारी के साथ उससे जुड़ी ओर जानकारियाँ तथा खबरे भी मिलेंगी। मई 01 से देश में 18 साल के ऊपरवाले लोगों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई है। 

शनि, 01 मई 2021 - 08:10 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Google Doodle, Corona Vaccine, Inspired India, Vaccination, 1st may

Courtesy: Jansatta

Google-Doodle

फोटो: DNP India

रूस की पहली महिला सर्जन के 151वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल

गूगल ने अप्रैल 19 को रूस की पहली महिला सर्जन वेरा गेड्रोइट्स के 151वें जन्मदिन पर सम्मानित करते हुए डूडल बनाया है। उनका पूरा नाम वेरा इग्नाटिवेना गेड्रोइट्स था और ये रूस की पहली महिला सैन्य सर्जन होने के साथ प्रोफेसर, कवि और लेखिका भी थीं। वेरा ने सेवा और युद्ध चिकित्सा के क्षेत्र में कई जवानों की जान बचाई थी। उनका जन्म अप्रैल 19, 1870 को कीव के लिथुआनियाई शाही वंश के एक प्रमुख परिवार में हुआ था।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 07:16 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Google Doodle, honoring, Russia, female surgeon, Vera Gedrowitz, birthday

Courtesy: Amarujala News