Most Searched Cars

फोटो: Navbharat Times

2021 में इंडिया में सबसे ज्यादा Google की गई Hyundai की कार

ऑस्ट्रेलिया की "कंपेयर द मार्केट" ने एक रिपोर्ट में दुनिया की सर्वाधिक सर्च की जाने वाली कारों की लिस्ट निकाली है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीयों ने वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा Maruti या TATA नहीं बल्कि Hyundai की कारों को पसंद किया है। Hyundai Creta और Hyundai Venue जैसे मॉडल कई महीनों की वेटिंग के बावजूद पसंद और सर्च किए जा रहे है। वहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली ऑटो कंपनी Toyota ने अपनी जगह बनाई है।

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 08:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Google, Google search, Cars, Hyundai

Courtesy: Aaj Tak

Google apologize to south indians

फ़ोटो: Aaj Tak

कन्नड भाषा का अपमान करने के लिए Google ने दक्षिण भारत के लोगों से मांगी माफी

गूगल पर भारत की सबसे भद्दी भाषा सर्च करने पर रिजल्ट में कन्नड भाषा का नाम आता था। इसके बाद गूगल इंडिया ने माफी मांगते हुये कहा है कि, गलतफहमी और भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कंपनी माफ़ी मांगती है। साथ ही गूगल ने कहा कि सर्च इंजन रिजल्ट, कंपनी की मानसिकता को नही दर्शाता है। कन्नड भाषा दक्षिण भारत मे लगभग 4 करोड़ लोगों के द्वारा बोली जाती है।

शुक्र, 04 जून 2021 - 02:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Google search, Technology, google india, दक्षिण भारत

Courtesy: Aajtak News

Google Search

फोटो: Live Today

गूगल पर अमेरिकी पुरुषों द्वारा 16.5 करोड़ बार खोजा गया प्रताड़ित करने का तरीका

न्यूजीलैंड की ओटागो यूनिवर्सिटी द्वारा अमेरिका में 2020 के गूगल सर्च की ट्रैकिंग पर हुए एक शोध के मुताबिक, कोरोनाकाल में करीब 16.5 करोड़ बार अमेरिकी पुरुषों द्वारा गूगल पर पत्नी को कंट्रोल और उनके साथ मारपीट करने के तरीके खोजे गए हैं। स्टडी के अनुसार महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं 2020 में 31% से बढ़कर 106% तक पहुंच गईं। इससे बचने के लिए दुनियाभर की महिलाओं ने गूगल की मदद ली है।

मंगल, 04 मई 2021 - 07:42 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Google search, Otago University, New Zealand

Courtesy: Dainik Bhaskar

Work From Home

फोटो: DNA India

गूगल ने जारी की 'Year In Search' की रिपोर्ट

सर्च इंजन गूगल ने 2020 के सर्च की एनुअल रिपोर्ट 'Year In Search' जारी कर दी है। जिसमें भारत में 'वर्क फ्रॉम होम' सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। कोरोना महामारी के दौरान जब ऑफीस जाना सम्भव नहीं था और लोगों की जॉब्स भी चली गई ऐसे में लोगों ने वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन कोर्स को सबसे ज्यादा सर्च किया। तेलेंगाना वर्क फ्रॉम होम सबसे ज्यादा सर्च करने वाला राज्य बना। बात करें शहर की तो महाराष्ट्र के मीरा भायंदर ने इसे सबसे ज्यादा सर्च किया।

शुक्र, 26 मार्च 2021 - 02:25 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Google, Google search, year in search report, Work From Home

Courtesy: ABP live

Google Update

फोटो: Computer History Museum

गूगल ने लॉन्च की अपने सर्च रिजल्ट और गूगल मैप्स के लिए कुछ नई भाषाएं

गूगल ने अपने सर्च रिजल्ट में एक नया फीचर एड किया है, जिसके कारण अब यहां अंग्रेजी के अलावा और भी चार भाषाओं में रिजल्ट देख सकेंगे। इन चार भाषाओं में तमिल, तेलुगु, मराठी और बांगला शामिल हैं। यूज़र्स अपने इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की भाषा को बदले बिना, गूगल मैप्स में 9 भाषाओं में रिजल्ट देख पाएंगे। यही नहीं, गूगल ने एक नया टूल पेश किया है, जिसका नाम मल्टीलिंगुअल रिप्रजेंटेशंस फॉर इंडियन लैंग्वेजेज (MuRIL) है, इस वजह से रिसर्चर्स और स्टूडेंट्स को मदद… read-more

गुरु, 17 दिसम्बर 2020 - 06:19 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Google, Google search, google maps, MuRIL

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR