Google Doodle

फोटो: Google

गूगल ने ऑस्कर साला की 112वीं जयंती पर बनाया खास डूडल

गूगल आज जुलाई 18 ऑस्कर साला की 112वीं जयंती सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके पर गूगल ने खास डूडल बनाकर ऑस्कर साला को सम्मानित किया है। Oskar Sala 20वीं सदी के जर्मन भौतिक विज्ञानी, संगीतकार और इलेक्ट्रॉनिक संगीत के अग्रणी थे। ऑस्कर मिश्रण-ट्रौटोनियम नाम के एक संगीत इंस्ट्रूमेंट पर शानदार साउंड निकालने के लिए मशहूर हैं। साल 1910 में ऑस्कर साला का जन्म जर्मनी के गीज़ में हुआ था। 

सोम, 18 जुलाई 2022 - 04:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: oskar sala, 112th birthday, Google, Doodle

Courtesy: Navbharat Times

Fathers Day

फोटो: One India

Father's Day 2022: गूगल ने फादर्स डे के मौके पर बनाया एक खास डूडल

फादर्स डे के मौके पर सर्च इंजन कंपनी गूगल ने आज खास डूडल के जरिए 'हैप्पी फादर्स डे' विश किया है। भारत में, फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 19 जून को मनाया जा रहा है। फादर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका में सोनोरा स्मार्ट डोड ने की थी। फादर्स डे पर गूगल द्वारा बनाये गए डूडल में दो छोटे और बड़े हाथ दिखाई नज़र आ रहे हैं।

रवि, 19 जून 2022 - 01:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Google, Doodle, Fathers Day, celebrating

Courtesy: Aajtak News

AQI

फ़ोटो: Google Map

गूगल मैप में हवा की क्वालिटी देखने का फीचर आउट, एप पर मिलेगी गाइड की सुविधा

टेक दिग्गज गूगल ने गूगल मैप्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो अब अमेरिका में एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए एयर क्वालिटी लेयर दिखाएगा। इसके लिए आपको Google Maps में एयर क्वालिटी इंडेक्स को एनेबल करना है। आप AQI देख कर पता लगा सकते हैं कि आपको आउटडोर एक्टिविटी के लिए जाना चाहिए या नहीं। ऐप पर इसके लिए गाइड भी किया जाएगा. भारत में कंपनी इस डेटा को Central Pollution Control Board की मदद से ले रही है।

शनि, 11 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Google, Map, AQI, Pollution, AIR

Courtesy: Jagran

Google Make Doodle

Google

गूगल ने बनाया महान वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस का डूडल

गूगल आज क्वांटम यांत्रिकी में भारतीय भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस के अपार योगदान का जश्न मना रहा है। आज ही के दिन 1924 में, बोस ने अपने क्वांटम फॉर्मूलेशन को अल्बर्ट आइंस्टीन को भेजा था, जिसे क्वांटम मैकेनिक्स में एक महत्वपूर्ण खोज के रूप में मान्यता दी गयी।  गूगल ने आज सत्येंद्र नाथ बोस और 'बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट' में उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए डूडल बनाया है।  … read-more

शनि, 04 जून 2022 - 01:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: satyendra nath bose, Google, Tribute, Doodle

Courtesy: Aajtak News

Google pixel

फ़ोटो: Gadget360

Google साल के अंत तक लांच कर सकता है Pixel 7 series स्मार्टफोन

Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro गूगल के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस हैंडसेट के लॉन्च से काफी पहले ऑनलाइन सामने आए चुके हैं। बता दें इस सीरीज के इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। Pixel 7 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। अपकमिंग Pixel 7 Series में Google और Samsung द्वारा डेवलप किए गए Tensor प्रोसेसर के अलावा Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा।

सोम, 30 मई 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pixel, Google, Smartphone, series

Courtesy: Amar ujala

Google

फ़ोटो: The Verge

गूगल खर्राटों और खांसी पर रखेगा नजर, नींद पर कर रहा है शोध

गूगल अपनी टेक्नोलॉजी से लोगों के खर्राटें और खांसी का पता लगाएगा। कंपनी ने इस फीचर पर काम करने के लिए स्टडी बनाई है। हेल्थ स्टडीज के लेटेस्ट अपडेट में Sleep Audio Collection स्टडी भी देखी गई है। कथित रूप से इस स्टडी में सिर्फ गूगल के कर्मचारी ही हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही इस स्टडी में हिस्सा लेने वाले कर्मचारियों के पास एंड्राइड फोन होना अनिवार्य है। गूगल के अनुसार एक कमरे में केवल एक ही कर्मचारी को सोना होगा।

शनि, 28 मई 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Google, Sleep, Company, Cough

Courtesy: Jagran

Playstore

फ़ोटो: Xdadevloper

गूगल लगाएगा 9 लाख ऐप पर बैन, 2 साल से अनअपडेट ऐप को हटाएगा

दिग्गज टेक कंपनी Google ने 9 लाख से ज्यादा मोबाइल ऐप पर बैन लगाने की घोषणा की है। मिली जानकारी के मुताबिक Google Play Store पर अपडेट आने के बाद कई मोबाइल ऐप प्रतिबंधित हो जाएंगे। Google ने ऐसे मोबाइल ऐप की लिस्ट तैयार कर ली है, जो बीते 2 सालों में अपडेट नहीं किए गए हैं, उन्हें प्ले स्टोर से हटा दिए जाएंगे, फिर इन ऐप्स को यूजर्स अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

सोम, 16 मई 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Google, Play Store, Update, Ban, Apps

Courtesy: Jagran

chrome

फोटो: CNET

गूगल क्रोम यूजर्स के लिए केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

गूगल क्रोम के 101.0.4951.64 से पहले के वर्जन को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए आईटी मंत्रालय ने चेतावनी जारी कर बताया कि इसमें कई खामियां है। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स की संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं। मंत्रालय की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने यूजर्स को क्रोम को अपडेट करने की सलाह दी है। क्रोम वर्जन को अपडेट करने से यूजर्स हैकर्स के चंगुल में फंसने से बच सकेंगे।

शनि, 14 मई 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Google, Google Chrome, IT Ministry, Electronics and IT Ministry

Courtesy: ABP Live

Third party call recording application

फ़ोटो: Indian express

थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग एप्स को गूगल ने किया बंद, अब नहीं कर पाएंगे उपयोग

कॉल रिकॉर्डिंग के प्राइवेसी मॉडल को और मजबूत बनाते हुए गूगल ने एक अहम फैसला लिया है जिसके तहत मई 11 से एंड्रॉयड स्मार्टफोन में थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग एप्लिकेशंस को बैन कर दिया है।यानी की अब इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग एप्लिकेशंस के अलावा किसी और एप्लीकेशन से कॉल रिकॉर्डिंग नहीं हो पाएगी।दरअसल गूगल की नई पॉलिसी के तहत अब इनबिल्ट एप्स के अलावा दूसरे एप्स को API accessibility नहीं मिलेगी,यानी अब ये एप्लिकेशंस आपके स्मार्टफोन में काम नहीं कर… read-more

गुरु, 12 मई 2022 - 05:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Google, call recording, application

Courtesy: Zeenews

google translation

फोटो: ActileLoc

गूगल ने ट्रांसलेट के साथ जोड़ी 24 नई भाषाएं

गूगल ने ट्रांसलेशन टूल में संस्कृत और भोजपुरी समेत कुल 24 नई भाषाओं को जोड़ा है। अब गूगल के जरिए कुल 133 भाषाओं में अनुवाद हो सकेगा। क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज का कहा है कि नई भाषाओं का विश्व स्तर पर 300 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। गूगल का कहना है कि इन भाषाओं को जीरो शॉट मशीन ट्रांसलेशन के जरिए जोड़ा गया है। इसमें मोनोलिंगुअल टेक्स्ट के जरिए अनुवाद होता है।

गुरु, 12 मई 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Google, google translate, Translation

Courtesy: Zee News