फोटो: India Today
राफेल नडाल ने जीता 21वां ग्रैंड स्लैम, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी
टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल में जनवरी 30 को रूसी खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव को हराकर इतिहास रच दिया है। नडाल दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने 21 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किये हों। उन्होंने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड है। बता दें कि नडाल का यह सिर्फ दूसरा ही ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है।
Tags: Rafael Nadal, austrailian open, Grand Slam Singles, Roger Federer
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: The Guardian
जोकोविच को हरा मेदवेदेव ने जीता यूएस ओपन का खिताब
विश्व के सबसे लोकप्रिय टेनिस टूर्नामेंटों में से एक यूएस ओपन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जहां सितंबर 12 को रूस के डेनिल मेदवेदेव ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। मेदवेदेव ने जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। जोकोविच अगर इस मुकाबले को जीत जाते तो वे सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जितने वाले खिलाड़ी बन जाते। फिलहाल रोजर फेडरर, राफेल नडाल और जोकोविच तीनों के नाम 20 ग्रैंड स्लैम खिताब है।
Tags: US Open, Grand Slam Singles, Novak Djokovic, sports
Courtesy: Lokmat news
फोटो: DNA India
भारतीय खिलाड़ियों ने 4 साल से नहीं जीता ग्रैन्ड स्लैम
देश में पिछले 4 साल से ग्रैंड स्लेम इवेंट में भारत को कामयाबी नहीं मिली है। देश में आखिरी ग्रैंड स्लेम 2017 में रोहन बोपन्ना ने हासिल किया था। साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन मई 24 से पेरिस में शुरू हो जाएगा। भारतीय खिलाड़ी सिगल्स इवेंट में कभी कोई खिताब नहीं जीत सके हैं, लेकिन मेंस डबल्स, मिक्स्ड डबल्स और वुमंस डबल्स में भारतीय कुछ साल पहले तक नियमत तौर पर चैम्पियन बनते आ रहे हैं।
Tags: Grand Slam Singles, Lawn Tennis, Athlete, Olympics
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Tennis World USA
जोकोविच को हराकर नडाल बनें 10वीं बार इटैलियन ओपन चैम्पियन
स्पेन के राफेल नडाल ने इटैलियन ओपन के फाइनल में जोकोविच को हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार इटैलियन ओपन जीत लिया है। नडाल ने यह मुकाबला 7-5, 1-6, 6-3 से अपने नाम कर लिया। अब दोनों की निगाहें मई 24 से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन पर होंगी। टेनिस के इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब राफेल नडाल और रोज़र फेडरर (20-20) के नाम है। इसके बाद जोकोविच के नाम 18 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।
Tags: TENNIS, Rafael Nadal, Novak Djokovic, Roger Federer, Grand Slam Singles
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटोः NDTV Sports
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल यूएस ओपन 2020 के खेल से हुए बाहर
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने यूएस ओपन 2020 के पहले दौर में जीत कर इतिहास कायम कर दिया है। हालाँकि दुर्भाग्य से उनको सितम्बर 3 को देर रात तक चले अपने दूसरे मैच में पराजय देखनी पड़ी। सुमित का दूसरा मैच विश्व में नंबर तीन टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रीयाई डोमिनिक थीम से हुआ, जिसमे डोमिनिक ने सीधे सेट में 6-3, 6-3 और 6-2 से सुमित को हरा दिया। सुमित 7 साल बाद भारत के पहले टेनिस खिलाड़ी बने जो की पुरुष सिंगल ग्रैंड स्लैम के दूसरे दौर तक पहुंचे।
Tags: TENNIS, Sumit Nagal, US Open, Grand Slam Singles
Courtesy: ABPLIVE