Bus

फोटो: Curly Tales

स्वदेशी तकनीक से निर्मित हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का हुआ अनावरण

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन पर जोर देते हुए अगस्त 21 को हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का अनावरण किया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बस का अनावरण किया है। इस बस की खासियत है कि ये पूर्ण रूप से स्वदेश निर्मित है, जिसका निर्माण KPIT पुणे द्वारा किया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने लिए लेह में पायलट आधार पर हाइड्रोजन से चलने वाली बसों का परिचालन शुरू  किया है।

रवि, 21 अगस्त 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: union minister jitendra singh, Jitendra Singh, PM Narendra Modi, Green Hydrogen

Courtesy: NDTV News

Nitin Gadkari

फोटो: uttamhindu

आगामी पांच वर्षों में देश से बैन होगा पेट्रोल, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि आने वाले पांच वर्षों में देश से पेट्रोल बैन हो जाएगा क्योंकि देश अब बायो एथेनॉल के उपयोग को महत्व दे रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण उन्होंने ये बात कही है। एथेनॉल के कारण देश को 20 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। आने वाले समय में देश में ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी आधारित दोपहिया और चार पहिया वाहन दौड़ेंगे, जिससे पेट्रोल की जरुरत खत्म होगी।

शनि, 09 जुलाई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Nitin Gadkari, Ethanol, Petrol, Green Hydrogen

Courtesy: news 18