Riddhma

फोटो: FIRSTPOST

संयुक्त राष्ट्र की ऑनलाइन सुनवाई में भारत की रिद्धिमा हुई शामिल

जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के कारण संयुक्त राष्ट्र में 16 बच्चों द्वारा दाखिल शिकायत पर यूएन चाइल्ड राइट कमेटी की ऑनलाइन सुनवाई में  भारत की रिद्धिमा पांडेय भी सुनवाई का हिस्सा बनी। ये सुनवाई मई 28 को हुई, जिसमें जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए सही कदम उठाने के लिए चर्चा की गई। 13-साल की रिद्धिमा पांडेय हरिद्वार के बीएम डीएवी स्कूल में 10 वीं की छात्रा है। रिद्धिमा की पिता दिनेश पांडेय भी पर्यावरण कार्यकर्ता हैं।

रवि, 30 मई 2021 - 10:01 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Greta Thunberg, Ridhima Pandey, Climate, United Nations

Courtesy: News 18

Greata Thunberg

फोटो: neuronerdz

कोरोना की मार झेल रहे भारत को मिले वैश्विक सहयोग: ग्रेटा थनबर्ग

भारत में कोरोना के हालातों पर स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट कर भारत को वैश्विक सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने एक समाचार चैनल की रिपोर्ट रिट्वीट किया जिसमें  भारत के अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन के लिए इंतजार कर रहे लोगों को दिखाया गया था। बता दें, ग्रेटा ने किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए एक टूलकिट जारी किया था जिसपर विवाद खड़ा हो गया था।

रवि, 25 अप्रैल 2021 - 01:56 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: World news, Greta Thunberg, india covid, Coronavirus

Courtesy: Amarujala News

Greta Thunberg

फ़ोटो: Getty Images

ग्रेटा थनबर्ग ने‌ टूलकिट केस में गिरफ्तार दिशा रवि के समर्थन में किया पोस्ट

स्वीडन की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भारत में किसान आंदोलन को उग्र करने वाले टूलकिट केस में आरोपी 22 वर्षीय दिशा रवि के समर्थन में ट्वीट करते हुए हैशटैग #StandWithDishaRavi लिखा है। थनबर्ग ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी और शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का मानवाधिकार है। इस मानवाधिकार पर कोई बहस नहीं की जा सकती है। वहीं, फरवरी 19 को दिल्ली कोर्ट के पटियाला हाउस में दिशा को पेश किया गया जिसके बाद पूछताछ के लिए उन्हें दुबारा तीन दिन के रिमांड… read-more

शनि, 20 फ़रवरी 2021 - 10:24 AM / by अमर नाथ झा

Tags: Greta Thunberg, Disha Ravi, Twitter Toolkit, Farmers' Protest

Courtesy: Jagran

Disha ravi

फ़ोटो: Cnn.Com

दिशा व ग्रेटा थनबर्ग की चैट से पुलिस ने किया खुलासा, दिशा ने ही डिलीट करवाया था ट्वीट

जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के टूलकिट ट्वीट मामलें में पुलिस ने नया खुलासा किया है जिसके मुताबिक भारत की दिशा रवि ने पुलिस द्वारा यूएपीए एक्ट लगाने के डर से ग्रेटा को ट्वीट डिलीट करने को कहा था। फिर दिशा के कहे अनुसार ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट को हटाया और बाद में दस्तावेज़ का एक एडिटेड वर्जन शेयर किया जिसकी एडीटिंग आरोपी दिशा ने ही की थी। बता दें कि दिशा को राजद्रोह के आरोप में दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने फरवरी 13 के दिन… read-more

मंगल, 16 फ़रवरी 2021 - 11:39 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Greta Thunberg, Disha Ravi, Tweets

Courtesy: Live Hindustan

Activist Arrested For Distributing Greta's Toolkit

फोटोः IBTimes India

ग्रेटा के 'टूलकिट' को प्रसारित करने के आरोप में 21 वर्षीय एक्टिविस्ट गिरफ्तार

'फ्राइडेज़ फॉर फ्यूचर' के फाउंडर्स में से एक, 21 वर्षीय दिशा रावल को फरवरी 14 के दिन दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक बेंगलुरु निवासी दिशा कथित रूप से स्वीडिश इंवायरोमेंटलिस्ट ग्रेटा थनबर्ग द्वारा भेजे 'टूलकिट' को प्रसारित करने में सक्रिय रूप से शामिल थी। इस टूलकिट में भारत में चल रहे किसान आंदोलन से सम्बंधित विवादित कंटेंट मौजूद था, जिसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने टूलकिट के रचनाकारों के खिलाफ, 'देशद्रोह', '… read-more

रवि, 14 फ़रवरी 2021 - 01:47 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Greta Thunberg, Disha Rawal, Twitter Toolkit, Delhi Police

Courtesy: NEWS18

Kanhaiya kumar

फ़ोटो: Getty Images

कृषि कानूनों के खिलाफ ग्रेटा थनबर्ग की लड़ाई का नेता कन्हैया कुमार ने किया समर्थन

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग का कम्युनिस्ट नेता कन्हैया ने ट्वीट के जरिये मनोबल बढ़ाया है। लड़ते रहने की हिदायत व क्लब में स्वागत करने की बात लिखते हुए कन्हैया ने ट्वीट किया- "अमित शाह की दिल्ली पुलिस द्वारा आपके खिलाफ एफआईआर इस बात का सबूत है कि आप अच्छी लड़ाई लड़ रहीं हैं। लड़ते रहिए।" वहीं, बता दें कि ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीटर आंदोलन का लेखा-जोखा गलती से ट्वीट कर दिया था जिसके बाद उनपर दिल्ली पुलिस… read-more

शुक्र, 05 फ़रवरी 2021 - 08:29 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Greta Thunberg, Kanhaiya kumar, Delhi Police, Amit Shah

Courtesy: Aajtak news

Greta Thunberg

फोटो: The Indian Express

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया ग्रेटा के ख़िलाफ़ केस, किसान आंदोलन के समर्थन में किया था ट्वीट

भारत सरकार की ओर से लागू किये गए नए कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। ग्रेटा की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किये जाने के कारण, उनके ख़िलाफ़ IPC धारा 153 A और 120B के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उनके ट्वीट्स को भड़काऊ करार दिया गया है। हालांकि, कुछ समय पहले ग्रेटा ने एक और ट्वीट करके लिखा कि ''धमकी या मानवाधिकारों के उल्लंघन की किसी भी कोशिश यह बदलेगी नहीं… read-more

गुरु, 04 फ़रवरी 2021 - 05:28 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Greta Thunberg, kisaan andolan, Farmers Protest, Delhi Police

Courtesy: Hindustan Samachar

Greta Thunberg

फोटो: Lokmat News

कृषि आंदोलन की आड़ में भारतीय लोकतंत्र के लिए साजिश रच रही हैं स्वीडन की ग्रेटा थनबर्ग

भारत में दो महीने से जारी किसान आंदोलन अब अंतरराष्ट्रीय भारत विरोधी मंशा रखने वालों के लिए एक हथियार बनता जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। स्वीडन की 18 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने फरवरी 3 को एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें पूरे फरवरी महीने में आंदोलन को उग्र बनाने की रणनीति बनाई गई थी। थनबर्ग ने आरएसएस व भाजपा को फांसीवादी सत्ताधारी दल बताते हुए हैशटैग आस्क इंडिया व्हाई के संग जुड़ने की अपील की।

गुरु, 04 फ़रवरी 2021 - 10:32 AM / by अमर नाथ झा

Tags: Greta Thunberg, Sweden, Farmers Protest

Courtesy: Amarujala News

Kisan Andolan

फोटो: Jansatta News

विदेश मंत्रालय ने कृषि आंदोलन पर विदेशियों की टिप्पणियों को बताया गैर ज़िम्मेदाराना

देश में चल रहे किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों द्वारा की गयी टिप्पणीयों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने बिलकुल गैर ज़िम्मेदाराना बताया है। मंत्रालय ने बताया कि कृषि कानूनों को संसद में पूरी बहस और चर्चा के बाद पारित किया गया है तथा विदेश मंत्रालय ने आग्रह किया कि ऐसे मामलो पर टिप्पणी देने से पहले तथ्यों का पता लगाया जाये। अभी तक किसानों के समर्थन में विश्वप्रख्यात गायिका रिहाना, एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, और कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस अपनी बात… read-more

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 02:21 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Farmers' Protest, Foreign Ministry, Rihanna, Greta Thunberg

Courtesy: Amarujala News

Greta Thunberg

फ़ोटो: WWD

किसान आंदोलन को मिल रहा विदेश के बड़े चेहरों का साथ

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को अब विदेश के बड़े व नामी चेहरो का समर्थन मिलने लगा है। जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग व अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार सिंगर रेहाना ने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है। ग्रेटा ने ट्वीट कर लिखा कि हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता से खड़े हैं। वहीं, पॉप स्टार सिंगर रिहाना ने ट्वीट कर लिखा- "हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन।"

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 01:57 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Greta Thunberg, Kisan Andolan, Farmer's Bill

Courtesy: Live Hindustan