Maharajganj wedding issue

फ़ोटो: Aaj Tak

यूपी के महाराजगंज में निकाह के दौरान बवाल, दूल्हा निकला गैर मुस्लिम

यूपी के महाराजगंज में एक निकाह के दौरान दूल्हे द्वारा अरबी के अल्फ़ाज़ों का उच्चारण सही तरीके से ना करने पर निकाह करा रहे क़ाज़ी को  शक हुआ। जब दूल्हे जांच की गई तो उसके पास एक पेन कार्ड मिला, जिसमे उसका नाम और धर्म अलग निकला। सच्चाई सामने आने पर गांव में बवाल मच गया। दूल्हा के साथ, आये बारातियो को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हालांकि दुल्हन को लड़के के बारे में सब पता था।

सोम, 14 जून 2021 - 07:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: UP, UP Police, pan card, Groom

Courtesy: Aajtak News

wedding pose

फ़ोटो: CBS News

दूल्हे का चेहरा देखते ही भागी दुल्हन, शाम तक दूल्हा करता रहा इंतजार

बिहार के पश्चिम चंपारण में एक दुल्हन मंडप से भाग निकली जिसकी वजह आपको हैरत में डाल सकती है। दरअसल शादी की रस्मो-रिवाज शुरू करने के बाद जैसे ही दूल्हा सामने आया दुल्हन ने उसका चेहरा देखते ही शादी करने से साफ इंकार कर दिया और व्हाट्सएप पर झूठी फोटो दिखाने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद परिजनों ने दुल्हन पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मंडप छोड़ के भाग खड़ी हुई। बता दें दोनों पक्षों में इस बात को लेकर कहा-सुनी और धक्का-मुक्की भी हुई।

शुक्र, 05 मार्च 2021 - 01:15 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Bihar, Champaran, Wedding, Groom

Courtesy: Live Hindustan