Monkeypox

फोटो: Reuters

मंकीपॉक्स: 21 दिन का आइसोलेशन, मरीजों के लिए केंद्र के दिशा-निर्देशों में मास्क

बढ़ते मंकीपॉक्स मामलों के मद्देनज़र केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक, 21 दिनों का अलगाव, मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता, घावों को पूरी तरह से ढककर रखना और उनके पूरी तरह से ठीक होने की प्रतीक्षा करना शामिल है। ये दिशानिर्देश मंकीपॉक्स के रोगियों और उनके संपर्कों में आये व्यक्ति पर लागू होंगे। हाल ही में दिल्ली में मंकीपाक्स का एक मामला सामने आया था जिसके बाद देश  में मंकीपॉक्स मालों की संख्या संख्या चार हो गई है।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Centre, guidelines, monkeypox patients, Isolation

Courtesy: ZEE News

Monkeypox

फोटो: DNP India

मंकीपॉक्स: महाराष्ट्र ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश

महाराष्ट्र सरकार ने भारत में मंकीपॉक्स के चार मामले मिलने के बाद वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिशानिर्देशों का एक नया सेट जारी किया। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि निगरानी बढ़ा दी गई है, और संक्रमण को दूर रखने के लिए जनता को वायरस के संचरण के बारे में सूचित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, मंकीपॉक्स वायरस के कारण होने वाली बीमारी है। 

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, guidelines, spread of virus, Maharashtra

Courtesy: India TV News

JEE Main 2022

फोटो: Rewari Update

जेईई मेन 2022 सत्र 2: आज से शुरू होगी परीक्षा, जानिए ज़रूरी दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज से देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 629778 उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन्स सत्र 2 परीक्षा आयोजित करेगी। जेईई (मुख्य) - 2022 सत्र 2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जेईई मेन्स दो पालियों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर… read-more

सोम, 25 जुलाई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: jee main 2022, session-2, Exams, guidelines

Courtesy: Times Now Hindi

DCGA

फोटो: Aajtak

तकनीकी खराबी की श्रृंखला के बीच DGCA ने सख्त किये एयरलाइंस के लिए दिशानिर्देश

पिछले कुछ हफ्तों में विमानों में तकनीकी खराबी से संबंधित घटनाओं की एक श्रृंखला के बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जुलाई 18 को एयरलाइंस के लिए दिशानिर्देशों को कड़ा कर दिया। विमानन नियामक ने कहा कि बेस और ट्रांजिट स्टेशनों पर सभी विमानों को उनके संगठन द्वारा उपयुक्त प्राधिकरण के साथ लाइसेंस रखने वाले कर्मचारियों को प्रमाणित करके जारी किया जाना चाहिए। सभी एयरलाइंस को 28 जुलाई तक नए दिशानिर्देशों का पालन करना है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 09:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: DGCA, Orders, Airlines, guidelines

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Monkeypox

फोटो: Voa News

मंकीपॉक्स के मद्देनज़र स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किये दिशानिर्देश

केरल में देश का पहला मंकीपॉक्स का मामला सामने आने के बाद सरकार अलर्ट मोड़ पर आ गयी है। देश में मंकीपॉक्स को फैलने से रोकने के लिए 'स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए दिशानिर्देश जारी किये हैं। मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बीमार लोगों के साथ निकट संपर्क से बचना चाहिए, मृत या जीवित जंगली जानवरों और अन्य लोगों… read-more

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ministry of health, releases, guidelines, Monkeypox disease

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Hotels And Restaurants

फोटो: Jansatta

होटल और रेस्टोरेंट में खाने के बिल में अब लगेगा सर्विस चार्ज, CCPA ने जारी किए दिशानिर्देश

होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाने पर अब सर्विस चार्ज नहीं देना पड़ेगा। इस संबंध में राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने बड़ा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब किसी भी व्यक्ति को होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने पर सर्विस चार्ज नहीं देना पड़ेगा। CCPA द्वारा जारी की गयी नई गाइडलाइंस के मुताबिक होटल या रेस्टोरेंट खाने के बिल पर ऑटोमेटिक या डिफ़ॉल्ट किसी भी तरह से सर्विस चार्ज नहीं लगा… read-more

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: CCPA, issues, guidelines, service charge, Restaurants

Courtesy: Live Hindustan

Monkeypox

फोटो: News 18

स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही जारी करेगा मंकीपॉक्स के लिए दिशानिर्देश, अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया किस स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जल्द ही मंकीपॉक्स पर राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे। हालांकि भारत में 25 मई बुधवार तक मंकीपॉक्स का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गैर-स्थानिक देशों में मामलों की बढ़ती रिपोर्ट के मद्देनजर भारत को तैयार रहने की जरूरत है। यूरोपीय संघ की रोग एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों… read-more

शुक्र, 27 मई 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Union Health Ministry, issue, guidelines, Monkeypox

Courtesy: Jagran News

diet plan

फोटो: Olive Skin & Hair Clinic

स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए जल्द जारी होगी नई फूड गाइडलाइंस

लोगों को खाने और डाइट के संबंध में हैदराबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन की डॉयरेक्टर आर हेमलता मिलकर देश की जनता के लिए फूड गाइडलाइन्स जारी हो रही है। नई गाइडलाइंस इस वर्ष के अंत तक आने की उम्मीद है, जिसमें छह महीने से लेकर 60 वर्ष के बुजुर्ग तक के खान पान संबंधित दिशानिर्देश दिए जाएंगे। इन दिशानिर्देशों को आसान तरीके से बनाया जा रहा है ताकि इसे समझना हर व्यक्ति के लिए संभव हो।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: guidelines, Diet, healthy diet, health diet

Courtesy: TV9Hindi

covid mask

फोटो: DNA India

अब सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने पर नहीं लगेगा जुर्माना: दिल्ली

कोविड 19 के मामलों में कमी को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने फैसला किया है कि अब सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। हालांकि ऐहतियात के तौर पर मास्क लगाने की हिदायत दी गई है। अबतक दिल्ली में मास्क न पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाता था। हालांकि सरकार ने नवंबर 2021 में मामले बढ़ने पर फाइन की राशि को 2000 रुपये किया था। 

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: Covid-19, guidelines, covid 19 guidelines, Coronavirus, DDMA

Courtesy: TV9Hindi

covid guidelines

फोटो: The Economic Times

केंद्र सरकार ने दो वर्ष बाद हटाई कोविड 19 पाबंदियां

केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि वो कोविड 19 नियमों को मार्च 31 के बाद आगे नहीं बढ़ाएगी। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियम का पालन लोगों को करना होगा। देश में कोविड 19 के कम होते मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने ये फैसला किया है। सरकार ने मार्च 24, 2020 को पहली बार कोविड 19 गाइडलाइंस जारी की थी, जिनमें हालात के अनुसार बदलाव किए गए है।

बुध, 23 मार्च 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: covid 19, guidelines, Covid-19 guidelines, Coronavirus

Courtesy: Zee News