Largest Orchestra

फोटो: Tribune India

वेनेजुएला के संगीतकारों ने बनाया दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा का रिकॉर्ड

वेनेजुएला के संगीतकारों ने दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस ऑर्केस्ट्रा में 8573 संगीतकारों ने पांच मिनट से ज्यादा समय तक एक साथ शास्त्रीय गीत गया। इसमें 12 से 77 वर्ष तक की उम्र के संगीतकार शामिल थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड रूस के नाम था, जो 8097 संगीतकारों ने मिलकर बनाया था। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल कर लिया गया है। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 06:55 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Venezuela, Orchestra, Guinness Book of World Records, World

Courtesy: TV9 Bharatavrsh

Joe Ellis stopped fans with her tongue

फोटो: Indian Express

चलते पंखे को जीभ से रोक महिला ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

अपनी जीभ से चलते पंखे को रोक ऑस्ट्रेलिया की जो एलिस ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उनके इस करतब से लोग काफी हैरान हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा शेयर किए गए उनके इस खतरनाक करतब का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जो एलिस के रोंगटे खड़े कर देने वाले इस करतब के बाद लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे… read-more

सोम, 26 जुलाई 2021 - 04:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Guinness Book of World Records, World, Human Intrest Stories, Joe Ellis

Courtesy: Zee News Hindi

Smallest Cow

फोटो: Reportlook

लोगों को खूब लुभा रही दुनिया की सबसे छोटी गाय, मात्र 26 इंच है हाइट

ढाका के चारीग्राम में दुनिया की सबसे छोटी गाय मिली है। इस गाय की उम्र 23 महीने है, जबकि इसकी लंबाई मात्र 26 इंच और वजन 26 किलोग्राम का है। इस अनोखी गाय 'रानी' को देखने के लिए लोग काफी दूर से आ रहे हैं। मालिकों के मुताबिक यह गाय गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज सबसे छोटी गाय से भी 10 सेंटीमीटर छोटी है। लोगों में इस भूटानी गाय के प्रति जबरदस्त उत्साह है।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 03:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Smallest Cow, Dhaka, World, Guinness Book of World Records

Courtesy: Ndtv Hindi News

Vinod Chaudhary

फोटो: ETV Bharat

नौ बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

दिल्ली के जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाले विनोद चौधरी टाइपिंग में 8  बार व टेनिस में 1 मिनट में 205 बार बाल उछालकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इसमें कई बार उन्होंने अपना खुद का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इतने रिकॉर्ड्स बनाने के बाद भी उन्हे अब तक सरकार द्वारा सम्मानित ना किए जाने का मलाल है।

बुध, 23 जून 2021 - 02:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Delhi, JNU, Guinness Book of World Records, Inspirational story, National

Courtesy: Aaj Tak

Archer Arjun

फोटो: Amar Ujala

तीरंदाजी: महज सात साल की उम्र में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया अपना नाम

वाराणसी के रहने वाले सात साल के अर्जुन ने तीरंदाजी में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अर्जुन ने 18 मीटर की दूरी पर रखे 40 सेंटीमीटर के लक्ष्य को महज 48.63 सेकंड में 10 बार अपने तीरों से भेदकर इतिहास रच दिया और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया। अर्जुन ने 2019 में इंडोर यूथ आर्चरी वर्ल्ड कप अंडर 12 में भारत को सिल्वर और मलेशिया में दिसम्बर 2019 के इंटरनेशनल टूर्नामेंट में कांस्य  पदक दिलवाया था।

रवि, 13 जून 2021 - 05:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Guinness Book of World Records, Archery, World, sports

Courtesy: Abp Live