Jharkhand

फोटो: India TV News

माओवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवान

एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, राज्य पुलिस के झारखंड जगुआर बल के दो जवान माओवादियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो इलाके में हुई। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि,"दो जवान माओवादी घात में मारे गए। दोनों जवानो की पहचानअमित तिवारी और गौतम कुमार के रूप में हुई है।"  इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। 

मंगल, 15 अगस्त 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jharkhand, jaguar force jawans, KILLED, Gunfight, Maoists

Courtesy: Prabhat Khabar

Rajouri

फोटो: One India

राजौरी एनकाउंटर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 4 घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और एक अधिकारी सहित चार अन्य घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, मुठभेड़ राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में हुई। बलों की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध स्थान पर संपर्क किया, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू कर दी गई। 

शुक्र, 05 मई 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, Gunfight, Militants, Security Forces, kesari kandi

Courtesy: Money Control

Gunfight

फोटो: India TV News

राजौरी में शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़: जम्मू-कश्मीर

राजौरी जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में हुई। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने शुक्रवार सुबह कहा, "राजौरी के कंडी इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई।" पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद गोलाबारी शुरू हुई।

शुक्र, 05 मई 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, Gunfight, Militants, Security Forces

Courtesy: Jagran News

warzone

फोटोः The Gaurdian

यूक्रेन के खारकीव शहर में गोलाबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की हुई मौत: विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर के जानकारी दी की यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक भारतीय छात्र की पहचान कर्नाटक के हावेरी जिले के नवीन एसजी के रूप में हुई है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ''गहरा दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि मार्च एक की सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। परिवार के साथ हमारी गहरी… read-more

मंगल, 01 मार्च 2022 - 05:10 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, Indian students, Gunfight

Courtesy: Abp News

Delhi crime

फोटो: Navbharat times

दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में दो बड़े अपराधियों को किया ढेर

दिल्ली में अगस्त 12 की सुबह पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए। आपको बता दें कि अपराधियों पर लूटपाट,चोरी,डकैती सहित एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे। उत्तरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में छिप कर रह रहे दोनों अपराधियों को पुलिस ने सरेंडर करने का मौका भी दिया था। लेकिन पुलिस पर हमला करने के बाद जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाश मारे गए। मुठभेड़ में दो पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। 

गुरु, 12 अगस्त 2021 - 08:15 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Delhi, Delhi Police, Delhi Crime, Encounter, Gunfight

Courtesy: Times now hindi