Gurgaon Cancels Permission For Namaz At Eight Sites

फोटो: Tribune India

गुड़गांव ने आपत्तियों के बाद रद्द की आठ स्थलों पर नमाज की अनुमति

गुरुग्राम प्रशासन ने नवंबर दो को 37 में से आठ स्थलों पर नमाज अदा करने की अनुमति वापस ले ली। जिला प्रशासन के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, स्थानीय लोगों और आरडब्ल्यूए की आपत्ति के बाद अनुमति रद्द कर दी गई थी। आदेशानुसार नमाज़ मस्जिद, ईदगाह या किसी निजी या निर्दिष्ट स्थान पर पढ़ी जा सकती है। प्रशासन ने कहा, 'अगर अन्य जगहों पर भी स्थानीय लोगों को आपत्ति है तो वहां नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

बुध, 03 नवंबर 2021 - 11:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: gurgaon cancels permission, objections, namaz

Courtesy: Roz Post