City of Music

फोटो: Wikimedia

तानसेन की भूमि ग्वालियर को यूनेस्को द्वारा मिली 'संगीत के शहर' के रूप में मान्यता: मध्य प्रदेश

अक्टूबर 31 को महासम्मेलन के 42वें सत्र में मध्य प्रदेश के ग्वालियर को 'संगीत का शहर' घोषित किया गया. महान संगीतकार तानसेन ग्वालियर के रहने वाले थे और शहर के संगीत को संरक्षित और प्रचारित करने का काम सदियों से सिंधिया घराना करता रहा है। यूनेस्को ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की। इससे पहले इसी साल जून में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूनेस्को की सूची में… read-more

बुध, 01 नवंबर 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, Gwalior, unecso, city of music

Courtesy: Live Hindustan

Arvind Kejriwal

फोटो: Getty Images

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर बोला तीखा हमला, कहा- देश में चल रही है 'खुली' लूट: मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जुलाई एक को राज्य का दौरा किया और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर तीखा हमला बोला। ग्वालियर में एक रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बढ़ती महंगाई देश में चल रही 'खुली' लूट का नतीजा है। उन्होंने पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर कटाक्ष करते हुए एक "चौथी कक्षा पास" राजा की कहानी भी… read-more

रवि, 02 जुलाई 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, Arvind Kejriwal, attacks on centre, Gwalior

Courtesy: ABP Live

MP

फोटो: ETV Bharat

सीएम शिवराज चौहान के आपत्तिजनक पोस्टरों पर पुलिस ने ग्वालियर में दर्ज की एफआईआर

मध्यप्रदेश पुलिस ने ग्वालियर में सामने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आपत्तिजनक पोस्टरों के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक पोस्टरों के संबंध में एक शिकायत के बाद पड़ाव पुलिस स्टेशन में संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) में… read-more

गुरु, 29 जून 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mp police, file fir, Gwalior, objectionable posters, cm shivraj chouhan

Courtesy: ABP Live

Earthquack

फोटो: Latestly

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महसूस हुए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। NCS के मुताबिक, ग्वालियर में सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर भूकंप आया। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। 

शुक्र, 24 मार्च 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, Earthquake, Gwalior

Courtesy: MP Breaking News

NIA

फोटो: Nai Dunia

'गजवा-ए-हिंद' आतंकी मॉड्यूल मामला: NIA ने 3 राज्यों में कई जगहों पर मारे छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल बिहार में भंडाफोड़ किए गए 'गजवा-ए-हिंद' आतंकी मॉड्यूल की चल रही जांच के तहत आज तीन राज्यों-गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, गुजरात के वलसाड, सूरत और बोटाड जिलों में आठ संदिग्धों के घरों की तलाशी ली गई और डिजिटल डिवाइस (मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड) सहित आपत्तिजनक… read-more

गुरु, 23 मार्च 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: madhya-pradesh, Gwalior, nia team, ghazwa e hind module, Raid

Courtesy: Janta Se Rishta

Flood

फोटो: Nai Duniya

पूरे ग्वालियर चंबल संभाग पर अभी भी बरकरार है खतरा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में बरसात से सभी जगह नदियां-नाले उफान पर है, तबाही का आलम देखने को मिल रहा है। सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं, यहां पुलिस, एयर फोर्स, आर्मी, होमगार्ड व एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने ग्वालियर में मूसलाधार व अन्य जिलों में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी है, जिससे लोगों के मन में डर का माहौल है।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 04:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Madhya Pradesh, Floods, Natural Disasters, Gwalior

Courtesy: Bhopal Samachar

UNESCO HUL

फोटो: Unesco

यूनेस्को की HUL परियोजना में शामिल हुए मध्यप्रदेश के ओरछा और ग्वालयिर

यूनेस्‍को ने ऐतिहासिक शहरी भू-परिदृश्‍य परियोजना के लिए मध्‍यप्रदेश के ग्‍वालियर, ओरछा शहरों को चुना है। यह परियोजना वर्ष 2011 में शुरू हुई थी, इसके अंतर्गत ऐतिहासिक शहरों की संस्‍कृति को संरक्षित रखते हुए उनका समग्र और योजनाबद्ध विकास किया जाता है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने यूनेस्‍को की इस परियोजना की शुरुआत करते हुए कहा कि दक्षिण एशिया के छह शहर इस परियोजना में शामिल हैं। ओरछा और ग्वालियर को 7वें और 8वें शहर के रूप में लिया गया है।

बुध, 21 जुलाई 2021 - 08:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Gwalior, UNESCO, Heritage, Madhya Pradesh, CM Shivraj Singh Chouhan, Travel

Courtesy: MP Breaking News

Murder

फोटो: DNA India

120 रूपये के लिये भांजे ने किया मामा का कत्ल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में महज 120 रुपये के लिये एक युवक ने अपने मामा को करछी और चाकू से मार दिया। दोनों के बीच मछली फ्राई करने के दौरान पैसे न देने को लेकर बहस हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि भांजे ने अपने मामा पर हमला कर दिया। हमले में मामा बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे निजी अस्‍पताल ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 02:30 PM / by ज्योति मांझी

Tags: Crime, mp police, Gwalior

Courtesy: Aajtak News

Road Accident

फोटो: Dainik Bhaskar

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में बस-ऑटो की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में मार्च  23 की सुबह ऑटो और बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 12 महिलाएं और ऑटो ड्राइवर शामिल हैं जो पहले दो ऑटो पर थे लेकिन एक के खराब होने पर सभी दूसरे पर चढ़ गए थे। इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए हादसे में मरने वालों को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मंगल, 23 मार्च 2021 - 04:16 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Madhya Pradesh, Gwalior, Road accident, CM Shivraj Singh Chouhan, Help

Courtesy: Aajtak News

jai Vilas Palace

फोटो: localguidesconnect

BJP सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जयविलास पैलेस में चोरों ने लगाई सेंध

ग्वालियर के जय विलास पैलेस में रानी महल के एक कमरे में चोर घुस आए। पैलेस में हुई सेंधमारी की जांच करने पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने जयविलास पैलेस के उस हिस्से से फिंगरप्रिंट और जरूरी साक्ष्य जब्त कर लिए हैं जहां सेंधमारी हुई है। इसके अलावा स्निफर डॉग की मदद भी ली जा रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है कि चोरों की मंशा क्या थी और क्या चुराया है। महल चारों तरफ से सुरक्षाकर्मियों से घिरा रहता है ऐसे में… read-more

गुरु, 18 मार्च 2021 - 04:54 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Madhya Pradesh, Gwalior, Jyotiraditya Scindia, Jai vilas Palace, thives

Courtesy: Live Hindustan