Gyanvyapi

फोटो: Wikimedia

कोर्ट ने खारिज किया सर्वेक्षण रोकने वाला ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन का अनुरोध

अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा परिसर के चल रहे वैज्ञानिक सर्वेक्षण को रोकने के लिए ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति की याचिका को खारिज कर दिया है। जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने बताया, अंजुमन इंतजामिया मस्जिद की कमेटी की ओर से दाखिल याचिका पर जिला जज एके विश्वेश ने कहा कि सर्वे को पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट से मंजूरी मिल चुकी है। न्यायाधीश ने कहा, इसलिए, मामले में इस अदालत से कोई आदेश पारित करना संभव नहीं है।

शुक्र, 29 सितंबर 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Court, rejects, Gyanvapi Mosque, managements request, stop survey

Courtesy: NDTV

Gyanvapi Mosque

फोटो: India TV News

ज्ञानवापी: एएसआई अधिकारियों ने शुरू किया मस्जिद परिसर में दूसरे दिन का सर्वेक्षण

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने आज को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दूसरे दिन का सर्वेक्षण शुरू किया। परिसर के चारों ओर कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 9 बजे सर्वेक्षण शुरू हुआ। सर्वे के पहले दिन नदारद रहने वाला मुस्लिम पक्ष दूसरे दिन भी हिस्सा ले रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सर्वेक्षण के मद्देनजर ज्ञानवापी परिसर के रास्ते में सुरक्षा… read-more

शनि, 05 अगस्त 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Gyanvapi Mosque, Varanasi, ASI Team, Survey

Courtesy: News 18

Gyanvapi Mosque

फोटो: Lokmat News

ज्ञानवापी मामला: एएसआई ने भारी सुरक्षा के बीच विवादित क्षेत्र को छोड़कर शुरू किया परिसर का सर्वेक्षण

उत्तर प्रदेश की वाराणसी अदालत द्वारा विवादित क्षेत्र को छोड़कर, परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की अनुमति देने के बाद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण आज से शुरू हो गया है। आज सुबह एएसआई की कार्रवाई ज्ञानवापी परिसर के विविध क्षेत्र में शुरू हुई, जिसमें प्रत्येक पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाला एक वकील भाग लेगा। वाराणसी अदालत ने 21 जुलाई को… read-more

सोम, 24 जुलाई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Gyanvapi Mosque, varanasi case, Archaeological Survey Of India

Courtesy: Dainik Bhaskar

Gyanvapi Mosque

फोटो: ABP Live

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में पूरी हुई दोनों पक्षों की दलील, सितंबर 12 को आएगा फैसला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मामले का फैसला जिला अदालत सितंबर 12 को सुनाएगी। अगस्त 24 को दोनों वादियों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं थी। दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर मुस्लिम पक्ष दावा था कि वो औऱंगजेब की जमीन पर बनी थी। वहीं दूसरे पक्ष का दावा था कि जमीन वाराणसी के पंचगंगा घाट पर स्थित बिंदु माधव से संबंधित है।

बुध, 24 अगस्त 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Gyanvapi, Gyanvapi masjid, Gyanvapi Mosque, gyanvapi mosque case

Courtesy: AajTak News

Gyanvapi case judge

फोटो: The Indian Express

ज्ञानवापी केस के जज को मिला धमकी भरा खत

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करने वाले और सर्वे का फैसला सुनाने वाले सिविल जज रवि दिवाकर को धमकी भरा पत्र मिला है। पहले भी दिवाकर ने अपनी जान को खतरा बताया था। चिट्ठी में बुरपरस्त को काफिर बताया गया है। बता दें कि पुलिस कमिश्नर वाराणसी का कहना है कि रवि कुमार दिवाकर को घर से ऑफिस तक सुरक्षा दी गई है। दिवाकर के परिवार की सुरक्षा में भी पुलिसकर्मी तैनात हैं।

बुध, 08 जून 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: Gyanvapi, Kashi Vishwanath-Gyanvapi Dispute, Gyanvapi Mosque, Gyanvapi masjid

Courtesy: AajTak News