Pakistan

फोटो: Punjab Kesari

खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश, ओलावृष्टि से 25 की मौत, 145 घायल: पाकिस्तान

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में भारी बारिश के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 145 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू, लक्की मरवत और करक जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से पेड़ उखड़ गए और बिजली के ट्रांसमीटर टावर गिर गए। वरिष्ठ बचाव अधिकारी खतीर अहमद ने बताया कि घायलों को आपातकालीन राहत पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। 

रवि, 11 जून 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Khyber Pakhtunkhwa, Heavy Rain, hailstorm, Death, Cyclone biparjoy, Pakistan

Courtesy: IBC24

Weather Update

फोटो: Latestly

मौसम विभाग ने आंधी तूफान, ओलावृष्टि, बरसात के मद्देनज़र उत्तराखंड में जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में मई 23 की रात तेज झक्कड़ हवाओं के साथ रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि मई 26 तक राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया है। आज 24 मई को राज्य के जनपदों में गर्जन के साथ कहीं कहीं तीव्र बौछार, ओलावृष्टि, बज्रपात और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चल सकती हैं।

बुध, 24 मई 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, weather update, Thunderstorm, hailstorm, rain, orange and yellow alert

Courtesy: News Height

Delhi Weather Updates

फोटो: India TV News

दिल्ली मौसम अपडेट: बारिश ने दी लोगों को राहत

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में मई चार को ओलावृष्टि हुई, जबकि छिटपुट इलाकों में बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी। रोहिणी, पीतमपुरा और पश्चिम विहार में लोगों ने दोपहर 2 बजे के आसपास बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की सूचना दी। इससे पहले सुबह, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि की चेतावनी… read-more

गुरु, 05 मई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: rain, hailstorm, Thunderstorm, Temperature

Courtesy: Lokmat News