फोटो: Latestly
भारी बारिश के कारण हैती में आई बाढ़, 15 मरे, 8 लापता
सप्ताहांत में व्यापक बारिश से हैती में बाढ़ और कई भूस्खलन हुए, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और आठ लापता हो गए। हैती की नागरिक रक्षा कंपनी के अनुसार, लगभग 13,400 लोगों को आज खाली करना पड़ा। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ के कारण 7,400 से अधिक परिवार प्रभावित हुए है। बारिश से कितना नुकसान हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है।
Tags: Haiti, heavy rains, flooding, many dead, missing
Courtesy: IBC24
फोटो: Sentinel Assam
हैती में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, 300 से अधिक की मौत
दक्षिण-पश्चिमी हैती में अगस्त 14 को आए शक्तिशाली भूकंप में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। 7.2-तीव्रता के भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए। यह पेटिट ट्रौ डी निप्प्स शहर से 8 किमी और राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से लगभग 150 किमी पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर टकराया। यह भीषण भूकंप लगभग 10 किलोमीटर गहरा था और सेंट लुइस-डु-सूद से 12 किलोमीटर उत्तर पूर्व में आया था।
Tags: Haiti, Earthquake, Death
Courtesy: Jagran News
फोटो: outer-mer la
एरियल हेनरी ने प्रधानमंत्री के रूप में ग्रहण की शपथ: हैती
हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद पैदा हुई राजनीतिक अस्थिरता के बीच एरियल हेनरी ने जुलाई 20 (मंगलवार) को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। प्रधानमंत्री हेनरी ने अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाडे जोसफ की जगह ली है। जोसफ ने मोइसे के निजी आवास पर जुलाई 7 को हुए हमले के बाद पुलिस एवं सेना के समर्थन से हैती का नेतृत्व संभाला था।
Tags: Haiti, Haiti President, Ariel Henry, Jovenel Moise
Courtesy: News on air
फोटो: Al Jazeera
Haiti: राष्ट्रपति की हत्या की साज़िश में शामिल 23 लोगों को किया गया गिरफ़्तार
कैरेबियाई देश हैती के प्रशासन ने प्रेसिडेंट जुवानेल मोइसे को उनके पद से हटाने की साज़िश में शामिल सुप्रीम कोर्ट के जज एवं लगभग 23 लोगों को फरवरी 7 को गिरफ्तार किया है। प्रधान मंत्री जोसेफ जुटे ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ''एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उन 23 लोगों में शामिल थे, इन लोगों का मिशन राष्ट्रपति को गिरफ्तार करवा के नए राष्ट्रपति को पद पर लाने का था।'' राष्ट्रपति जोवनेल का कहना है कि इन सभी षड्यंत्रकारियों का उद्देश्य मेरी हत्या… read-more
Tags: Haiti, Haiti President, Assassination Of President, Jovenel Moise
Courtesy: Jagran News