Hardeep Singh Puri

फोटो: Hindusthan Samachar

भारत 2030 तक अपनी तेल मांग का 25 प्रतिशत उत्पादन करेगा: हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारतीय पेट्रोलियम उद्योग अवसर की कगार पर है और 2030 तक कच्चे तेल की अपनी मांग का 25 प्रतिशत उत्पादन करने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे देश में प्रतिदिन 50 लाख बैरल पेट्रोलियम की खपत हो रही है और इसमें तीन प्रतिशत की वृद्धि भी हो रही है, जो वैश्विक औसत लगभग एक प्रतिशत से अधिक है।

शनि, 15 अक्टूबर 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: India, produce, oil demand, Petroleum Minister, Hardeep Singh Puri

Courtesy: ZEE News

Hardeep Singh Puri

फोटो: Shortpedia

गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के लिए 2022 तक तैयार होगा सेंट्रल विस्टा: हरदीप पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 2022 में गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के लिए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट तैयार होगा। मंत्री ने सितंबर 16 को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का पुनर्विकास कार्य ढाई महीने के भीतर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आजादी के 75वें वर्ष के दौरान संसद का शीतकालीन सत्र नई संसद में आयोजित किया जाए।"

शुक्र, 17 सितंबर 2021 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Hardeep Singh Puri, new central vista, Republic Day

Courtesy: Amar Ujala News

Guru Granth Sahib/Hardeep Singh Puri

फोटो: Punjab Kesari

काबुल से सुरक्षित भारत लाई गई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की 3 प्रतियां

अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब की 3 प्रतियां भारत में सुरक्षित रिसीव कर ली गई हैं। तीनों प्रतियों को अगस्त 23 को काबुल एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया था। इसके बाद अगस्त 24 को दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तीनों प्रतियों को स्वयं रिसीव कर बचाव कार्य को अंजाम देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार व्यक्त किया है। अफगानिस्तान से अब तक कई लोगों को भारत लाया जा चुका है।

मंगल, 24 अगस्त 2021 - 05:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Afganistan, Taliban, Kabul Airport, Hardeep Singh Puri

Courtesy: India TV

DMRC pink line

फोटो: DNA India

पिंक लाइन बना दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के संजय लेक और मयूर विहार पॉकेट 1 सेक्शन का औपचारिक उद्घाटन  किया। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे इस मेट्रो कॉरिडोर को आम पब्लिक के लिए खोल दिया गया। दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन के इस सेक्शन के सुचारु होने से यह कॉरिडोर कुल 59 किलोमीटर का हो जाने से दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर हो गया है।

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 04:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: DMRC, Delhi Metro Rail Corporation, inaugration, cm kejriwal, Hardeep Singh Puri

Courtesy: Zee News Hindi

Hardip puri

फ़ोटो: Indiatv.in

मोदी सरकार ने पांच फीसदी बढ़ाया घरेलू उड़ानों का किराया

केंद्र सरकार ने हवाई सेवाओं में एक महीने में कुल दो बार किराया बढ़ाया है। हवाई ईंधन के बढ़ते दाम का हवाला देते हुए घरेलू उड़ानों का किराया पांच फीसदी बढ़ाया जाएगा, साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए यात्रियों की संख्या 80 फीसदी ही होगी और इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने दी है। किराए को लेकर भी सरकार ने कैटेगरी तय कर दी जिसके अनुसार देश में हवाई सफर का न्यूनतम किराया 2800 रुपये व अधिकतम किराया 28,000 रुपये तय किया गया है… read-more

शनि, 20 मार्च 2021 - 10:32 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Hardeep Singh Puri, Domestic Flights (4133, Modi Government, Price Hike

Courtesy: Punjab kesari

First covishield consignment

फोटोः The Indian Express

देश के 13 शहरो के लिए निकली 'कोविड शील्ड' की पहली खेप को मिली Z+ सिक्योरिटी

भारत के सीरम इंस्टीट्यूट में बनी कोरोना वैक्सीन कोविडशील्ड की पहली खेप सीरम इंस्टीट्यूट से पुणे एयरपोर्ट के लिए जनवरी 12 की सुबह रवाना हुई। इस खेप को यथास्थान पहुंचने में लगे लोकल ट्रांसपोर्टेशन वाहनों को Z+ सुरक्षा मुहैया की गयी। कोरोना वैक्सीन के 478 बॉक्स देश के 13 शहरो में पहुंचाए जायेंगे। उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह ने बताया कि पुणे हवाईअड्डे से नौ फ्लाइट्स में कोरोना वैक्सीन के 56.5 डोज़ देश के अलग अलग शहर पहुंचेंगे। इस खेप की रवानगी से… read-more

मंगल, 12 जनवरी 2021 - 02:25 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Coronavirus Vaccines, COVISHIELD, Serum Institute of India, Hardeep Singh Puri, Z+ Security

Courtesy: DAINIK BHASKAR

Air India

फोटो : The Sunday Guardian

कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर एआईईयू ने नागरिक उड्डयन मंत्री से माँगा अपॉइंटमेंट

केंद्र सरकार द्वारा एयर इंडिया के निजीकरण से चिंतित कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा करने हेतु एयर इंडिया एप्लाइंस यूनियन (AIEU) ने नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिख तत्काल अपॉइंटमेंट की मांग की है। इस पत्र में कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चिकिस्ता योजना तथा प्रोविडेंट फण्ड ट्रस्टों और वेलफेयर सुविधाओं समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपॉइंटमेंट की मांग की गयी है।

मंगल, 29 दिसम्बर 2020 - 05:18 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Air India, privatization, Hardeep Singh Puri, AIEU

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Union Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri

फोटोः Wikipedia

घरेलू एविएशन कंपनियों को मिली 80% क्षमता पर उड़ान सञ्चालन की अनुमति

भारत में एविएशन कंपनियों के लिए घरेलू उड़ान सञ्चालन की स्वीकृति क्षमता को 70% से बढ़ा कर 80% करने की अनुमति दे दी गयी है। इस बात की जानकारी भारत के सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने दिसंबर 3 को एक ट्वीट के ज़रिये साझा की। इसी के साथ उन्होंने ट्वीट में यह भी कहा कि, 'घरेलु परिचालन मई 25 को 30,000 यात्रियों के साथ शुरू हुआ है और अब नवम्बर 30, 2020 को इसने 2.52 लाख का आकड़ा छू लिया है। ट्वीट देखने हेतु यह… read-more

शुक्र, 04 दिसम्बर 2020 - 05:37 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Coronavirus, Union Civil Aviation Minister, Hardeep Singh Puri

Courtesy: ZEENEWS

हरदीप पुरी

फोटो : Firstpost

केरल सरकार तिरुवनंतपुरम के एयरपोर्ट की बोली में योग्य नहीं थी :हरदीप पुरी

केरल सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल को तिरुवनंतपुरम के एयरपोर्ट को अडानी एंटरप्राइजेज को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहद 50 साल के लिए निजीकरण करने के ख़िलाफ़ चला रहे अभियान को सिविल एविएटर मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर के उसे झूठ बताया। उन्होने कहा कि तिरुवनंतमपुरम के एयरपोर्ट की बोली प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया है, और केरल सरकार बोली प्रक्रिया की योग्यता को पूरा नहीं करती थी। 

शुक्र, 21 अगस्त 2020 - 04:00 PM / by vikas prakash

Tags: Hardeep Singh Puri, Kerala Government, Union Civil Aviation Minister

Courtesy: BBC Hindi