Hardik Patel

फ़ोटो: Indian express

हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने से खुश नहीं कई नेता

गुजरात में पाटीदार नेता और कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हार्दिक पटेल को लेकर भाजपा में ही अंदरूनी नाराजगी है। सूरत की पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता अभी ठाकर ने पटेल से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा -"हार्दिक पटेल ने भाजपा के नेताओं को आंदोलन के दौरान दुनिया भर का भला बुरा कहां है, उनका पार्टी में शामिल हो जाना दुखद है। पार्टी को कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखना चाहिए था।"

शुक्र, 03 जून 2022 - 02:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Gujarat, Hardik Patel, Congress, BJP

Courtesy: Aajtak

Hardik Patel

फ़ोटो: Ndtv.com

भाजपा में शामिल होते ही बोले हार्दिक - हर नाखुश कांग्रेसी को भाजपा में करेंगे शामिल

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आधिकारिक एलान के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस को जमकर कोसा और कहा -"मैं एक छोटे सैनिक के रूप में काम करूंगा। हम हर 10 दिन में एक कार्यक्रम करेंगे जिसमें कांग्रेस से नाखुश विधायकों सहित लोगों को भाजपा में शामिल होने के लिए कहा जाएगा।"

गुरु, 02 जून 2022 - 05:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Hardik Patel, Congress, BJP, Gujarat

Courtesy: News18hindi

Hardik Patel

फोटो: India TV News

आज बीजेपी में शामिल होंगे हार्दिक पटेल

कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल आज गुजरात पार्टी के अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र हुए हार्दिक पटेल का बीजेपी में शामिल होना बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हार्दिक ने मई 18 को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था, तभी से उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा… read-more

गुरु, 02 जून 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Hardik Patel, join, BJP, membership

Courtesy: Times Now Hindi

hardik patel

फोटो: Mint

हार्दिक पटेल थामेंगे भाजपा का दामन, खुद की पुष्टि

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद जून 2 को हार्दिक पटेल भाजपा की सदस्यता लेंगे। हार्दिक ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इसकी पुष्टि की है। हार्दिक पटेल ने कुछ समय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई नेता पार्टी खोड़कर जाता है तो इससे फायदा नहीं बल्कि नुकसान अधिक होता है।

मंगल, 31 मई 2022 - 03:50 PM / by रितिका

Tags: Hardik Patel, Congress Party, BJP

Courtesy: News 18

Hardik Patel

फ़ोटो: News18hindi

भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, जानिए क्या है प्लानिंग

कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद अब गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों की माने तो पटेल ने भगवा रंग में रंगने की तैयारी कर ली है और वे मई 30 या 31 को भाजपा में शामिल हो सकते है। हाल ही में दिए गए एक बयान में पटेल ने यह भी कहा है कि अमित शाह,योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी में मोदी उनके फेवरेट है।

रवि, 29 मई 2022 - 11:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Hardik Patel, BJP, PM Modi

Courtesy: Live hindustan

Hardik Patel

फ़ोटो: Hindustan times

इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पर भड़के हार्दिक पटेल, अंबानी अडानी को लेकर दिया बयान

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते ही पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। पटेल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी बात बात पर अंबानी अडानी पर निशाना साधती है, जबकि व्यापारी अपनी कड़ी मेहनत से व्यापार को सफल बनाता है। उन्होंने यह भी कहा- "अगर पीएम गुजरात से हैं, तो अंबानी और अडानी पर इस बारे में अपना गुस्सा क्यों निकालते हैं? यह लोगों को गुमराह करने का एक तरीका है।"

शुक्र, 20 मई 2022 - 09:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Hardik Patel, Indian National Congress, ambani adani

Courtesy: Live hindustan

hardik patel

फोटो: ThePrint

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

इस वर्ष के अंत में गुजरात में होने वाले चुनावों से पूर्व कांग्रेस पार्टी को झटका देते हुए नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक पटेल ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इसकी जानकारी हार्दिक ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा है,"मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी पद से इस्तीफा देता… read-more

बुध, 18 मई 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Gujarat Congress Unit, Congress Party, Hardik Patel

Courtesy: Zee News

Hardik Patel

फोटो: India TV Hindi

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने ट्विटर बायो से हटाया कॉंग्रेस पार्टी का नाम

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने मई दो को अपने ट्विटर बायो से कॉंग्रेस पार्टी का नाम हटा दिया है। अब इस बात को लेकर अटकलों का दौरा शुरू हो गया है। अटकलें लगायी जा रही हैं कि हार्दिक जल्द ही कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।  बता दें कि इस साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में हार्दिक का कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ना उनकी परेशानियों में… read-more

मंगल, 03 मई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, Congress Party, Hardik Patel, twitter bio

Courtesy: News Nation

Hardik Patel

फ़ोटो: Indiatoday

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है हार्दिक पटेल

गुजरात कांग्रेस के दिग्गज नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है। दरअसल कांग्रेस पर अनदेखी का आरोप लगा चुके पटेल ने हाल ही में अपनी व्हाट्सएप डिस्प्ले पिक्चर भी बदल कर भगवा कर दी है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि वो कांग्रेस छोड़ सकते है। बता दें कि कुछ दिनों पहले पटेल ने यह भी कहा था कांग्रेस में उनकी हालत नसबंदी करे दूल्हे जैसी हो गई है।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Hardik Patel, Indian National Congress, BJP

Courtesy: Aajtak

Hardik Patel

फ़ोटो: Deccan herald

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर लगाया "अनदेखा" करने का आरोप, खुद को बताया नसबंदी वाला दूल्हा

गुजरात में कांग्रेस पार्टी के युवा नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी पर उन्हें अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए खुद को नसबंदी वाला दूल्हा कहकर संबोधित किया है। हाल ही में एक मामले से बरी हुए पटेल ने कहा कि पार्टी में मेरी स्थिति उस नवविवाहित दूल्हे के जैसी है, जिसे नसबंदी से गुजरना पड़ा हो। पटेल ने यह भी कहा कि प्रदेश में पार्टी कमिटी की किसी भी बैठक में मुझे बुलाया नहीं जाता है।

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 02:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Hardik Patel, Gujarat Congress Unit, Indian National Congress

Courtesy: Live hindustan