हरियाणा सरकार ने राज्य इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 को दी मंजूरी
हरियाणा सरकार ने राज्य इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 को मंजूरी दे दी है। इसमें ईवी वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया है। ईवी नीति का उद्देश्य हरियाणा को ईवी मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना और ईवी क्षेत्र में कौशल विकास सुनिश्चित करना है। हरियाणा सरकार ने 2030 तक राज्य परिवहन उपक्रमों के स्वामित्व वाले 100 फीसदी बसों को इलेक्ट्रिक बसों या ईंधन सेल वाहनों या अन्य गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित वाहनों में बदलने का लक्ष्य रखा है।
Tags: Hariyana, electric, Scheme, EV, Bus
Courtesy: Amar ujala
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड 10वीं में इस बार 73.18 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। इस बार 10वीं के एग्जाम में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों ने 76.26 फीसदी तो वहीं लड़कों ने 71 फीसदी एक्साम पास किया। हरियाणा में 10वीं के बोर्ड का एग्जाम 31 मार्च से करवाया गया था। ये 20 अप्रैल को खत्म हुआ था।
Tags: Hariyana, Board, 10th, Exam, result
Courtesy: News18
जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल
जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक महीने की पैरोल दी है। गुरमीत राम रहीम सिंह वर्तमान में हरियाणा के रोहतक की जेल में 2017 में बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख यूपी के बागपत स्थित बरनावा डेरा में पहुंच चुका है। उसके साथ हनीप्रीत भी है। इससे पहले गुरमीत राम रहीम को इस साल के शुरुआत में 21 दिन की फरलो मिली थी।
Tags: Ram Rahim, Hariyana, Rohtak, Honeypreet, life imprisonment
Courtesy: Amar ujala
आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को चार वर्ष की सजा, 50 लाख रुपये जुर्माना
आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं पूर्व सीएम की हेली रोड, पंचकूला, गुरुग्राम और असोला की प्रॉपर्टी भी सीज की जाएंगी। ओमप्रकाश चौटाला को सजा मिलने पर उनके बेटे और इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा है कि इस फैसले के खिलाफ वे अब हाईकोर्ट जाएंगे।
Tags: Hariyana, CM, Verdict, Prison, Omprakash chautala
Courtesy: News18
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए हरियाणा में बंद हुए स्कूल कॉलेज
देश मे लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए तमाम राज्यो में पाबंदी बढ़नी शुरू हो गई है। अब हरियाणा सरकार ने भी में गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत में सिनेमा हॉल, थिएटर, स्कूल, कॉलेज, जिम को बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि सब्ज़ी मंडी, बस-रेलवे स्टैंड पर वही लोग जा सकेंगे जो वैक्सीन की दोनो डोज़ ले चुके हैं। शादियों में भी सिर्फ 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
Tags: Hariyana, Covid-19, India, Lockdown
Courtesy: Aajtak News
अम्बाला में भी दोहराया गया लखीमपुर खीरी जैसा कांड
लखीमपुर खीरी कांड के बाद पूरे देश मे सियासी गर्मी कम होने का नाम नही ले रही है। इसी बीच अक्टूबर 7 को हरियाणा के अम्बाला से भी ऐसी ही घटना सामने आई है। वहां बीजेपी सांसद नायाब सिंह सैनी की गाड़ी ने एक किसान को रौंद दिया है। इस घटना के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इस घटना में घायल हुये किसान का इलाज जारी है।
Tags: Lakhimpur Kheri, Hariyana, BJP, Farmers
Courtesy: Dainik Bhaskar
पत्नी को ट्रक के आगे दिया धक्का, इंश्योरेंस के पैसों का था लालच
इंश्योरेंस के 15 लाख हड़पने और पत्नी के नाम पर लिए दो वाहनों की किस्त माफ कराने के लिए पति ने जून 30 को साजिश के तहत पत्नी को ट्रक के आगे धक्का देकर मार दिया था। पानीपत में डेढ़ महीने बाद अगस्त 16 को पुलिस ने मर्डर का खुलासा किया है। आरोपी पति ने बताया कि सांप के काटने के कारण पत्नी का रंग काला पड़ने लगा था, इसलिए नफरत के कारण पत्नी को मार दिया।
Tags: Crime, Hariyana, panipat, Murder mystery, arrested
Courtesy: Dainik Bhaskar
दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बारिश के आसार, जल्द ही मिलेगी गर्मी से राहत
तेज़ गर्मी के बीच दिल्लीवासियों के लिए एक राहत भारी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त 18 के बाद दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। स्काईमेट वेदर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रही एक दवाब प्रणाली के कारण अगस्त महीने के अंतिम दस दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश होने की भी संभावना है।
Tags: WEATHER, Delhi, himanchal pradesh, Hariyana, panjab, Uttar Pradesh
Courtesy: Dainik Jagran News
पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद के लिए अगस्त सात और आठ को होने वाली भर्ती परीक्षाओं को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले की जांच कर आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी।आपको बता दें कि 5,500 कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए लगभग साढ़े आठ लाख लोगों ने आवेदन किया था।
Tags: Hariyana, hssc, chairman, Exams cancelled, paper leak
Courtesy: Punjab Kesari News
हरियाणा बोर्ड ने किया घोषित किया 10वी कक्षा का रिजल्ट, सभी छात्रों को किया गया प्रोमोट
हरियाणा बोर्ड ने 10वी कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 3 लाख से अधिक छात्रों को इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर प्रोमोट किया गया है। इसमें लड़के और लड़कियों का पास परसेंटेज 100% रहा। कोरोना महामारी के कारण पहले ही परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसी वजह इस बार कोई भी छात्र टॉप नही कर पाया है। इससे उन छात्रों का नुकसान ज़रूर हुआ है, जो मेहनत करके बहुत अच्छे नम्बरों से पास होना चाहते थे।
Tags: Hariyana, Board Examination, promotion, students
Courtesy: Aajtak News