cinema hall

फोटो: Outlook India

हरियाणा में अब शिक्षण संस्थानों से लेकर सिनेमा हॉल तो खोलने की अनुमति

हरियाणा सरकार ने के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य में 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत दी है। इस दौरान सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग, नियमित साफ सफाई और कोविड 19 के मानदंडों का पालन करना होगा। वहीं फरवरी एक से निजी और सरकारी विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कोचिंग संस्थान व सभी तरह से शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। इससे पूर्व राज्य में कोविड 19 के कारण कई प्रतिबंध लगाए गए थे।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Haryana Government, Haryana CM, covid 19

Courtesy: ABP Live

manohar lal khattar

फोटोः Tricity Today

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों को पहननी होगी स्मार्टवॉच

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के ले अब स्मार्टवॉच पहनना अनिवार्य होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोहना के सर्माथला गांव में विकास रैली को संबोधित करने के दौरान यह बात कही है। इसके जरिए ड्यूटी के समय कर्मचारियों के लोकेशन को ट्रैक किया जाएगा साथ ही वे अपनी हाजिरी भी लगा सकेंगे। इससे पहले ड्यूटी के समय कर्मचारियों की निगरानी के लिए बायोमेट्रिक मशीनें लगवाई गई थी किन्तु कोरोना महामारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था। 

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 05:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Haryana CM, Manohar Lal Khattar, Government Employees, smart watch

Courtesy: Aaj Tak NEWS