फोटो: Chezshuchi
नवरात्र के दौरान शरीर में प्रोटीन की कमी को ऐसे करें पूरा
नवरात्र में नौ दिनों के व्रत रखने के दौरान शरीर में प्रोटीन की काफी कमी होने लगती है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए भरपू मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही आदि का उपयोग किया जाता है। डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। नट्स जैसे बादाम या अखरोट भी प्रोटीन की कमी को दूर करने में सहायक होते है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए प्रोटीन शेक या लस्सा-छाछ उपयोगी होते है।
Tags: Navratri, Navratri Special, health care
Courtesy: Zee News
फोटो: MedlinePlus
बैड कॉलेस्ट्रॉल को दूर करने के लिए इन पदार्थों से बनाएं दूरी
शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए खानपान में बदलाव काफी अहम होता है। फुल फैट मिल्क प्रोडक्ट, रेड मीट, डीप फ्राइड फूड्स, चीनी आदि से दूरी बनाकर कोलेस्ट्रॉल से बचाव कर सकते है। रेड मीट में फैट काफी अधिक मात्रा में होता है जो कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। फुल क्रीम डेयरी प्रोडक्ट खाने से भी कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। अधिक मीठा खाने से भी सेहत को नुकसान होता है।
Tags: cholesterol, bad cholesterol, health care, Health Tips
Courtesy: Zee News
फोटो: Lokmat
गले के लिए फायदेमंद है शहद का पानी, ऐसे करें इस्तेमाल
शरीर के लिए शहद काफी लाभदायक होता है। शहद का पानी पीने से गले की खराश को भी दूर करने में मदद मिलती है। शहद एंटी-इफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। वहीं अगर सुबह के समय शहद का पानी पिया जाए तो ये वेट लॉस करने में भी मददगार होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी कारगर होता है।
Tags: sore throat, health care, Health Tips, Honey
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Aajtak
तेजस्वी ने 60 दिनों में अस्पताल की हालत सुधारने का दिया अल्टीमेटम: बिहार
सितंबर 6 की रात पटना के कई अस्पतालों के औचक निरीक्षण के बाद तेजस्वी यादव ने अस्पताल प्रबंधनों को अल्टीमेटम दिया है। राज्य के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि 60 दिनों में सफाई, दवाई, सुनवाई और कारवाई सुनिश्चित की जाए। इस समीक्षा बैठक में शीर्ष अधिकारी समेत सभी जिलों के सिविल सर्जन, बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट और डीपीएम उपस्थित रहे।
Tags: tejasvi yadav, Hospitals, health care, Bihar
Courtesy: Indiatv
फोटो: Janta Se Rishta
लहसुन और देसी घी साथ खाने से इम्यून सिस्टम को मिलती है मजबूती
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए लहसुन और घी को मिलाकर खाना चाहिए। इसका सेवन करने से व्यक्ति बीमारियों और फ्लू की चपेट में आने से बचता है। रात में सोने से 3 घंटे पहले लहसुन और घी खाने से शरीर मजबूत बनता है। हाई ब्लड प्रेशर को काबू में करने के लिए भी लहसून फायदेमंद होता है। पेट की समस्याएं दूर करने के लिए भी घी और लहसुन का उपयोग किया जा सकता है।
Tags: health care, garlic, ghee benefits, ghee
Courtesy: Zee News
फोटो: Live Science
नंगे पैर घूमना शरीर के साथ मस्तिष्क के लिए भी हो सकता है फायदेमंद
दिन में कुछ समय नंगे पैर घूमने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मानसिक तनाव कम होता है। नंगे पैर चलने से पैरों को अच्छे से ऑक्सीजन मिलती है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ये थकान कम करने में सहायक है। नंगे पैर चलने से मांसपेशियों को राहत मिलती है। ये शरीर के अन्य अंगों को भी एक्टिव भी करता है। नंगे पैर चलने से कई पुराने दर्द भी दूर होते है।
Tags: Health Tips, health care, Stress, Immunity
Courtesy: ABP Live
फोटो: Medical News Today
बेकिंग सोड़ा है सेहत के लिए खतरनाक, बन सकता है हार्ट अटैक का कारण
बेकिंग सोडा का जरुरत से अधिक इस्तेमाल करने पर ये पेट में गैस का कारण बनता है। इसमें सोडियम की भरपूर मात्रा होती है, जिसका दिल की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसकी ओवरडोज लेने से हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। डॉक्टरों का कहना है कि सप्ताह में आधा चम्मच बेकिंग सोडा को आधे कप पानी काफी होता है। इससे अधिक सेवन करना घातक है, जिसके लिए व्यक्ति खुद जिम्मेदार होता है।
Tags: health care, baking soda, Heart attack, gas
Courtesy: Zee News
फोटो: Wpage
पेट की चर्बी कम करने में असरदार है फिस्ट डाइट
आजकल फिस्ट डाइट का जमाना है, यानी जितना मुट्ठी में आ जाए उसका सेवन करें। वजन या पेट की चर्बी को कम करने के लिए ये डाइट काफी लाभदायक होती है। इसके अलावा डाइट में खाने पीने में संतुलन बनाए। फास्ट फूड से दूरी बनानी चाहिए। अंडा, मछली जैसी प्रोटीन भरपूर खाना खाएं। ड्राई फ्रूट्स, जैतून का तेल, एवोकाडो भी खाना चाहिए। स्वीट्स या चॉकलेट जैसी चीजों से भी दूर रहना चाहिए।
Tags: Diet, health care, Weight Loss, bellyfat
Courtesy: Zee News
फोटो: Zee News
मंकीपॉक्स से बचाव के लिए सरकार ने नए दिशा निर्देश किए जारी
केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स से बचाव को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए है। इनके अनुसार मंकीपॉक्स संक्रमित को शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। भरपूर मात्रा में रोगी को पानी का उपयोग करना चाहिए। रोगी को इम्यूनिटी बढ़ने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। जानवरों के संपर्क में नहीं आना चाहिए। मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चहिए। इसे नजरंदाज करने से बचना चाहिए।
Tags: Monkey Pox, monkeypox guidelines, Monkeypox virus, health care
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: HerZindagi
पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए इन फलों को डाइट में करें शामिल
पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए डाइट में कुछ खास फलों को शामिल करना चाहिए। इन फलों की मदद से व्यक्ति की सेहत में सुधार होता है। पेक्टिन फाइबर युक्त सेब खाने से पाचन की समस्याएं दूर होती है। केला खाने से पेट की पाचन शक्ति सुधरती है। ये अल्सर, कब्ज जैसी परेशानियों को दूर करता है। एक्टिनिडिन नामक एंजाइम युक्त कीवी खाने से पाचन और कोलन स्वस्थ होता है।
Tags: Apple, kiwi, Banana, health care
Courtesy: Zee News