Satyendra Jain

फोटो: Medical Dialogues

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सत्येंद्र जैन के मामले में सुनवाई कल

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की कोर्ट में सितम्बर 19 को सुनवाई होगी। दरअसल धनशोधन जांच एजेंसी ने मामले को जांच को ट्रांसफर करने की मांग की है। कल मामले की सुनवाई जस्टिस विनय कुमार गुप्ता करेंगे। बता दें कि सत्येंद्र जैन के अलावा सह आरोपी अंकुश जैन और वैभव जैन भी न्यायिक हिरासत में है। जैन पर चार कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Enforcement Directorate, Health Minister Satyendar Jain, Money laundering case

Courtesy: NDTV News

delhi covid 19  mask

फोटो: Business Today

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले, मास्क लगाने पर हो सकता है फैसला

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अप्रैस 20 को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इस बैठक में मास्क पहनने और जुर्माना लगाए जाने पर चर्चा की जाएगी। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ये स्थिति चिंताजनक नहीं है। मामले बढ़ने पर अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति काफी कम है। जैन ने कहा कि मास्क लगाना जरूरी है।

मंगल, 19 अप्रैल 2022 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: covid 19, Coronavirus, Health Minister Satyendar Jain

Courtesy: ABP Live

Delhi Health Minister

फोटो: The Stateman

दिल्ली में आज आ सकते हैं कोरोना के 17 हजार नए मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के जनवरी सात को 17,000 नए मामले आने की संभावना है। ये जानकारी जनवरी सात को आयोजित की गई प्रेसवार्ता में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते मामलों के साथ पॉजिटिविटी रेट में भी एक से दो प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। इससे पूर्व जनवरी छह को दिल्ली में 15 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आए थे।

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Delhi Corona, delhi corona update, Covid-19, Health Minister Satyendar Jain

Courtesy: ANI

satyendra jain

फोटो: Hindustan

दिल्ली में सामने आ सकते हैं कोरोना के 14 हजार मामले, सत्येंद्र जैन ने दी जानकारी

दिल्ली में जनवरी छह को कोरोना वायरस संक्रमण के 14 हजार से अधिक मामले सामने आने की संभावना है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरना संक्रमण दर 14% हो गई है। वहीं भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटों में 90,928 नए मामले सामने आए है। जनवरी पांच को भी दिल्ली में 10 हजार से अधिक कोरोना के मामले रिकॉर्ड हुए थे।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 01:05 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus Pandemic, Coronavirus, Delhi Corona, Health Minister Satyendar Jain

Courtesy: Aajtak

Satyendra Jain

फोटो: Times Now Hindi

दिल्ली में कोरोना की पांचवी लहर, सामने आ सकते हैं 10 हजार मामले: सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जनवरी पांच को जानकारी दी कि दिल्ली में कोरोना वायरस की पांचवी लहर ने दस्तक दे दी है। संभावना है कि एक दिन में दिल्ली में 10 हजार नए मामले भी दर्ज किए जाए। इसी के साथ दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 10% तक हो सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई को उन्होंने बताया कि ऐहतियात के तौर पर प्राइवेट अस्पतालों में 40% बेड रिजर्व करने के निर्देश दिए गए है। 

बुध, 05 जनवरी 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus, Delhi Corona, Health Minister Satyendar Jain

Courtesy: Aajtak News