फोटो: Today
बरसात के मौसम में इन तरीकों से रखें अपनी सेहत का ख्याल
बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया के मच्छर बढ़ने से तबियत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आस-पास कहीं भी पानी नहीं जमा होने दें। इसके अलावा सोने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें। बारिश में मौसम में भूलकर भी रोड साइड फ़ूड का सेवन ना करें। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कॉफी, हर्बल टी और सूप, फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।
Tags: monsoon Season, Health Tips, herbal tea
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Navbharat Times
दिल के लिए फायदेमंद होता है अखरोट
रोज़ाना अखरोट का सेवन करने से हाई ब्लडप्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल होता है। 28 ग्राम अखरोट में लगभग 2.5 ग्राम ओमेगा-4 फैट मौजूद होता है। इसका सेवन करने से फैटी एसिड हृदय रोगों की समस्या कम होती है। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। अखरोट में पॉलीफेनोल्स कंपाउड की अच्छी मात्रा पायी जाती है जो हृदय के मरीज की सूजन कम करने में मदद करता है।
Tags: heart patient, wallnut, Health Tips
Courtesy: Punjab Kesari
फोटो: Stylecraze
लेट्यूस का इस्तेमाल करने से होते हैं कई फायदे
सलाद में उपयोग होने वाला लेट्यूस कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें कैंसर को रोकने के गुण होते है। इसके सेवन से ब्रेन की सेहत में इजाफा होता है, जिससे अल्जाइमर के मरीजों की याददाश्त बेहतर हो करने में मदद होती है। ये विटामिन, मिनरल, मैग्नीशियम और पोटेशियम से… read-more
Tags: Health, lettuce, brain health, Health Tips
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: MedlinePlus
बैड कॉलेस्ट्रॉल को दूर करने के लिए इन पदार्थों से बनाएं दूरी
शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए खानपान में बदलाव काफी अहम होता है। फुल फैट मिल्क प्रोडक्ट, रेड मीट, डीप फ्राइड फूड्स, चीनी आदि से दूरी बनाकर कोलेस्ट्रॉल से बचाव कर सकते है। रेड मीट में फैट काफी अधिक मात्रा में होता है जो कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। फुल क्रीम डेयरी प्रोडक्ट खाने से भी कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। अधिक मीठा खाने से भी सेहत को नुकसान होता है।
Tags: cholesterol, bad cholesterol, health care, Health Tips
Courtesy: Zee News
फोटो: Healthgrades
मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स
आंखों की बीमारी मोतियाबिंद से बचाव के लिए समय रहते डाइट में बदलाव किया जाना जरूरी होता है। ब्राउन राइस, बाजरा, दलिया, राई, गेहूं जैसे साबुत अनाज खाने से मोतियाबिंद का जोखिम कम होता है। डाइट में गाजर नियमित रूप से खाई जाए तो भी आंखों की समस्याओं से बचाव होता है। रंगीन फल और सब्जियां जैसे शकरकंद, हरी मिर्च ब्रोकली, पपीता खाने से भी आंखों की सेहत में सुधार होता है।
Tags: Cataract, eyes, Health Tips, Lifestyle tips
Courtesy: Zee News
फोटो: Johnson & Johnson
डेंगू से बचाव करने के लिए अपनाएं ये उपाय
बारिश के मौसम के बाद ही डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होती है। इस बीमारी से बचने का तरीका है कि घर में या बाहर जाते समय हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाला मच्छर रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा सोते समय नेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे मच्छर नहीं काटेंगे। घर में पूरी सफाई रखकर खासतौर से फर्श को साफ करने से भी मच्छरों के आंतक से बचाव हो सकता है।
Tags: Dengue, dengue cases, prevention, Health Tips
Courtesy: Zee News
फोटो: Lokmat
गले के लिए फायदेमंद है शहद का पानी, ऐसे करें इस्तेमाल
शरीर के लिए शहद काफी लाभदायक होता है। शहद का पानी पीने से गले की खराश को भी दूर करने में मदद मिलती है। शहद एंटी-इफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। वहीं अगर सुबह के समय शहद का पानी पिया जाए तो ये वेट लॉस करने में भी मददगार होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी कारगर होता है।
Tags: sore throat, health care, Health Tips, Honey
Courtesy: Zee News
फोटो: Live Science
नंगे पैर घूमना शरीर के साथ मस्तिष्क के लिए भी हो सकता है फायदेमंद
दिन में कुछ समय नंगे पैर घूमने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मानसिक तनाव कम होता है। नंगे पैर चलने से पैरों को अच्छे से ऑक्सीजन मिलती है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ये थकान कम करने में सहायक है। नंगे पैर चलने से मांसपेशियों को राहत मिलती है। ये शरीर के अन्य अंगों को भी एक्टिव भी करता है। नंगे पैर चलने से कई पुराने दर्द भी दूर होते है।
Tags: Health Tips, health care, Stress, Immunity
Courtesy: ABP Live
फोटो: AajTak
करेले का सेवन करने से खराब हो सकती है सेहत
करेला सेहत के लिए काफी लाभदायक है, मगर इसका सेवन करने से नुकसान भी हो सकते है। गर्भवती महिलाओं को करेले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये पीरियड्स में ब्लड फ्लो बढ़ाता है, जिससे मिसकैरेज होने का खतरा होता है। करेला लिवर के लिए नुकसानदेह होता है क्योंकि इसमें लैक्टिन होता है जो एन्जाइम की संख्या बढ़ाता है। करेले का सेवन करने से शुगर लेवल कम होता है, इसलिए लो शुगर वालों को भी इससे दूर रहना चाहिए।
Tags: bitter gourd, Health, Health Tips, Pregnant women
Courtesy: Zee News
फोटो: jantaserishta
सावन के महीने में डाइट में करें ये बदलाव
सावन के महीने में सेहत को बनाए रखने के लिए जरूरी है की कुछ चीजों का सेवन ना किया जाए। सावन के महीने में कच्चा दूध पीने से बचना चाहिए। इस दौरान कढ़ी भी नहीं खानी चाहिए। इसके सेवन से पेट में एसिडिटी, कब्ज और लूज मोशन की समस्या हो सकती है। सावन में दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये भी दूषित दूध से बना होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
Tags: Saavan, Health Tips, Milk, milk products
Courtesy: news 18