Monkeypox

फोटो: US News

WHO ने मंकीपाक्स को घोषित किया हेल्थ इमरजेंसी

कोरोना वायरस के बाद अब मंकीपॉक्स दुनिया के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। ब्रिटेन और यूरोप से शुरू हुए मामले अब भारत समेत कई देशों में मिल रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसुस ने कहा कि वैश्विक मंकीपॉक्स प्रकोप पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी है।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 08:56 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Monkeypox, Britain, Europe, Global, Health, emergency

Courtesy: Amar ujala

Eggplant

फोटो: Krishak Jagat

बैंगन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी, कोलेस्ट्रॉल स्तर को रखता है नियंत्रित

बैंगन में बहुत से ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो दूसरी किसी सब्जी में नहीं मिलते हैं बैंगन खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम बना रहता है। बैंगन में पोटेशियम व मैंगनीशियम की अधिकता होती है जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने नहीं पाता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी बैंगन फायदेमंद हो सकता है। बैंगन का सेवन आपके ब्लड शुगर स्तर के लिए अच्छा हो सकता है। 

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 09:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Eggplant, Health, Blood Pressure, cholesterol

Courtesy: Jagran

eyes care

फोटो: The Times of India

आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें भिंडी

डाइट में रोज भिंडी खाने से आंखों की सेहत को लाभ होता है। इसमें जेक्सैन्थिन, ल्यूटिन, विटामिन ए होता है जो आंखों की कई समस्याओं से निजात दिलाने में सक्षम है। रोज सुबह उठकर दो से तीन कच्ची भिंडी खाने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है। भिंडी को धूप में सुखाकर इसका पाउडर बनाकर इसे दूध में मिलाकर पीना भी लाभदारी होता है। भिंडी में कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिस कारण ये आंखों के लिए अहम है।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: eyes, Health, health care, eyes care

Courtesy: Zee News

Almond

फोटो: News18

बादाम खाने से सेहत को मिलते हैं कई लाभ

डाइट में बादाम को शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल को काबू करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। कैल्शियम युक्त बादाम में कई पोषक तत्व होते है। इसे खाने से वजन भी कम होता है। इसका सेवन कैंसर से भी दूर रखता है। शुगर की पीड़ितों के लिए भी ये फायदेमंद है क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 09:05 PM / by रितिका

Tags: Almond, Cancer, blood sugar, Health

Courtesy: Zee News

Ragi Millet

फोटो: IndiaMart

फाइबर से भरपूर फूल है रागी, वजन घटाने में है मददगार

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है कि डाइट में रागी जैसे अनाज को शामिल किया जाए। रागी को नचनी भी कहा जाता है जो कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और विटामिन जैसे गुणों से युक्त है। इसे खाने से वेट लॉस के साथ कैलोरी कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पाचन गति धीमी होती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। रागी के आटे में फैट काफी कम मात्रा में होता है।

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: Finger Millet, Health, weight, Weight Loss

Courtesy: news 18

Tedros Adhanom

फोटो: Navbharat Times

कोविड 19 के मामले बढ़ने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया, कहा अभी खत्म नहीं हुआ

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा कि कोविड 19 संक्रमण के नई लहरें आ रही है। उन्होंने जुलाई 12 को कहा कि इन मामलों को देखकर साफ है कि कोविड 19 अबतक गया नहीं है। वायरस की नई लहरें आने पर उन्होंने कहा कि हमें भी वायरस पर अटैक करना चाहिए। सर्विलांस, टेस्टिंग और सीक्वेंसिंग को सरकारों को फिर से प्रभावी तरीके से लागू करना चाहिए।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: World, Health, Covid-19

Courtesy: news 18

Munakka

फोटो: AbBP News

मुनक्का खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

कई औषधीय गुणों से भरपूर मुनक्का गर्म तासीर वाला होता है, जो कई रोगों के इलाज में इस्तेमाल होता है। इसके सेवन से सर्दी जुकाम से राहत मिलती है। बीटा कैरोटीन युक्त मुनक्का आंखों की सेहत को सुधारता है। अगर बच्चों को रोज पांच से छह मुनक्के खाने के लिए दिए जाएं तो इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मुनक्का लगातार खाने से शरीर में खून भी बढ़ता है।

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Munakka, health benefits, Health, Dry fruits

Courtesy: Hindustan

sawan somwar diet

फोटो: Pakwangali

सावन के व्रत में इन चीजों को खाने से मजबूत होती है इम्यूनिटी

भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने में सोमवार के व्रत रखने का विशेष महत्व है। कई बार व्रत के दौरान कमजोरी आ जाती है जिसे दूर करने के लिए दही और फलों को शामिल करना चाहिए। ये कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक और आयरन युक्त पनीर भी ताकत देता है। व्रत में नारियल खाना भी लाभदायक है जो चर्बी कम करने में भी मददगार है।

सोम, 11 जुलाई 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Health, food, Lifestyle, sawan somwar diet

Courtesy: ABP Live

Alubukhara

फोटो: Quora

आलूबुखारा हड्डियों को करता है मजबूत, होते हैं गजब के लाभ

आलूबुखारा खाने से हार्ट या बल्ड प्रेशर की बीमारियों में लाभ होता है। इसके सेवन से ब्लड क्लॉट नहीं होता है और ये दिल की सेहत को भी सुधारता है। पोटैशियम और फाइबर युक्त इस फल के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। इसके सेवन से आंखों रोशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है। सुपरऑक्साइड होने के कारण ये वजन कम करने में भी लाभदायक होता है।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Health, health care, Plum, plum benefits, Heart Diseases

Courtesy: Zee News

Stress Side Effects

फोटो: Medanta

तनाव के कारण बिगड़ सकती है मेंटल और फिजिकल हेल्थ, ऐसे करें बचाव

आज के दौर में तनाव हर उम्र के लोगों के लिए बड़ी समस्या बनकर उभरा है। तनाव के कारणों को नजरअंदाज करना मानसिक और शारीरिक तौर पर पीड़ादाई हो सकता है। लंबे समय तक तनाव की स्थिति में रहने से डिप्रेशन, एंग्जायटी, पर्सनैलिटी डिसऑर्डर जैसी परेशानियां हो सकती है। ये हार्ट की बीमारी, बीपी और स्ट्रोक का खतरा पैदा करता है। तनाव को कम करने के लिए सकारात्मक रहते हुए अपने समय को मैनेज करना सीखें।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 05:12 PM / by रितिका

Tags: Stress, Health, health care, mental health

Courtesy: News 18 Hindi