Stone

फोटो: Prevention

पथरी की समस्या को दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

पथरी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अच्छी डाइट का सेवन करें। रिसर्च के अनुसार, खाने में फाइबर से भरपूर फल और सब्जियों को शामिल करने से किडनी स्टोन की समस्या दूर हो जाती है। नींबू का सेवन पथरी के जोखिम को कम कर सकता है। एक शोध के मुताबिक अनाज और फलियों में भरपूर मात्रा में फायटेट तत्व पाए जाते हैं। यह खास तत्व किडनी में स्टोन बनने की प्रक्रिया रोकने में सहायक होते हैं।

सोम, 17 जुलाई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: stone, healthy diet, LEMON

Courtesy: Nari Punjab Kesari

diet

फोटो: Tony Robbins

वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें, जल्दी होगा फायदा

वजन बढ़ाने के लिए जरुरी है कि अपने खानपान पर ध्यान दिया जाए। वजन बढ़ाने के लिए आलू को डाइट में शामिल करें क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है तो वजन बढ़ाने में मददगार है। सैचुरेटेड फैट युक्त घी में भी कैलोरी की मात्रा होती है जिससे वजन बढ़ने में मदद मिलती है। मुट्ठी भर किशमिश खाने से भी वजन बढ़ता है। अंडा और केला भी वजन बढ़ाने में उपयोगी सिद्ध होता है।

शनि, 18 जून 2022 - 03:50 PM / by रितिका

Tags: Health, INCREASE WEIGHT, Weight Control, healthy diet

Courtesy: Zee News

diet plan

फोटो: Olive Skin & Hair Clinic

स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए जल्द जारी होगी नई फूड गाइडलाइंस

लोगों को खाने और डाइट के संबंध में हैदराबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन की डॉयरेक्टर आर हेमलता मिलकर देश की जनता के लिए फूड गाइडलाइन्स जारी हो रही है। नई गाइडलाइंस इस वर्ष के अंत तक आने की उम्मीद है, जिसमें छह महीने से लेकर 60 वर्ष के बुजुर्ग तक के खान पान संबंधित दिशानिर्देश दिए जाएंगे। इन दिशानिर्देशों को आसान तरीके से बनाया जा रहा है ताकि इसे समझना हर व्यक्ति के लिए संभव हो।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: guidelines, Diet, healthy diet, health diet

Courtesy: TV9Hindi

fruits

फोटो: Wallpaper Flare

शरीर से बैड कॉलेस्ट्रल कम करने में लाभकारी है ये फल

शरीर में खराब कॉलेस्ट्रॉल की परेशानी को दूर करने के लिए नाशपाती, सेब, पपीता, नींबू और अंगूर को डाइट में शामिल करना चाहिए। इन्हें खाने से शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल नहीं जमता है। नाशपाती में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते है। पपीता भी एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और फाइबर युक्त होता है। नींबू और अंगूर भी विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत हैं। नियमित रुप से इनके सेवन से बैड कॉलेस्ट्रोल कम होता है जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।

रवि, 13 मार्च 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: cholesterol, Fruits, health care, healthy diet

Courtesy: Zee News

Whey Protein

फोटो : Istockphoto

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है व्हे प्रोटीन, रोजाना सेवन से मजबूत होती हैं मांसपेशियां

प्रोटीन हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। व्हे प्रोटीन खासतौर से हमारी मांसपेशियां मजबूत बनाता है और नए सेल्स बनाने में भी मदद करता हैं। शरीर का वजन कम करने और बढ़ाने दोनों के लिए व्हे प्रोटीन लाभदायक होता है। व्हे प्रोटीन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर व्हे प्रोटीन में बाकी प्रोटींस के स्त्रोत के मुकाबले कम फैट और कार्ब्स होता है।

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 01:30 PM / by Apurva Verma

Tags: Body fitness, protein, healthy diet

Courtesy: ABP News

eye care

फोटो: News Atlas

आंखों के काले घेरे कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आंखों के आसपास काले घेरों और झुर्रियों से बचने के लिए जरुरी है कि भरपूर नींद ली जाए। काले घेरों से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी की एंटी एजिंग आई क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। आंखों के आसपास स्क्रब करने से बचें और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। अपने चेहरे को टोन करने के लिए फेशियल टोनिंग का इस्तेमाल करें। इसके अलावा हेल्दी डाइट का काले घेरे हटाने में सबसे महत्तवपूर्ण रोल है। हेल्दी डाइट लें और जंकफूड से दूरी बनाए रखें।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: skin care, skin care tips, healthy diet

Courtesy: News 18 Hindi

Fitness

फोटो: Empower Fitness

अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूर अपनाएं यह हेल्थ केयर टिप्स

कोरोना के दौर में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम और कसरत अवश्य करें।  बाहर का खाना खाने से परहेज करें, क्योकि बाहर के खाने में सफाई का ध्यान नही रखा जाता है। दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पियें। शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए अपने खाने में हरी सब्जियों को शामिल करें।

सोम, 03 मई 2021 - 04:59 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: health care, healthy diet, Health Tips, daily routine

Courtesy: Sports Keeda News

Sweet Corn

फोटो: Wallpaer Cave

अच्छी सेहत के लिए स्वीट कॉर्न को करें डाइट में शामिल

खाने में स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन्स, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को हेल्थी रखते हैं। स्वीट कॉर्न में विटामिन बी12 और फोलिक एसिड पाया जाता है जिससे एनीमिया के खतरे को दूर किया जा सकता है। इसमे मौजूद कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट शरीर को लंबे समय तक एनेर्जी देते हैं। विटामिन बी1, बी5 और विटामिन सी से भरपूर स्वीट कॉर्न शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट की रक्षा करता है। 

सोम, 05 अप्रैल 2021 - 04:22 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: sweet corn, healthy diet, Eat Healthy, Health News

Courtesy: News18

Poha

फोटो: WishkAffair

जाने क्यों सुबह के नाश्ते में पोहा है सबसे फायदेमंद

पोहा तुरंत बन जाने वाला स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार है जो कि विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन फाइबर, सोडियम,कार्बोहाइड्रेट आदि न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। पोहा एक्स्ट्रा बॉडी फैट को बर्न करता है और इसके फाइबर पेट को भरा रखते हैं जिससे भूख कम लगती है। यह वजन घटाने में मददगार साबित होता है। सुबह नाश्ते में अगर पोहा खाया जाए तो लम्बे समय तक शरीर को एनरजेटिक रखता है और इसमें मौजूद आयरन ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखते है।… read-more

बुध, 31 मार्च 2021 - 02:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: poha, breakfast, morning diet, healthy diet

Courtesy: News18

Khaskhas

फोटो: Alibaba

जानिये खसखस खाने के अनेकों फायदे

खसखस स्वाद के साथ साथ सेहतमंद भी होता है यही कारण है कि, कई स्वादिष्ट क्षेत्रीय व्यंजनों में खसखस का इस्तेमाल किया जाता है। खसखस में मॉर्फिन, कोडीन, थेबीन और अफीम अल्कलॉइड होते हैं जो शरीर के दर्द को दूर करते हैं और इसमें मौजूद फाइबर पेट को ठंडा रखता है। खसखस के तेल में पॉलीअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है जिससे दिल की बीमारियों को ठीक किया जाता है। इसके अलावा खसखस मुँह के छाले, नींद न आना, हड्डियों का कमजोर होना और बालों से जुड़ी समस्याओं को भी… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 07:37 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: poppy seeds, healthy diet, khaskhas, food

Courtesy: News18