eyes pain

फोटो: Eyeweb

आंखों में दर्द से राहत देने के लिए अपनाएं घरेलू उपचार

कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन का उपयोग करना इन दिनों काफी अधिक हो गया है। इनका उपयोग करने से आंखों में दर्द की समस्या और परेशानी काफी अधिक हो गई है। आंखों की रोशनी भी कम होने लगी है। सेब का सिरका आंखों की सिकाई करने के लिए उपयोग होता है। खीरे की ठंडी तासीर होने के कारण ये आंखों की जलन और दर्द से राहत देता है। कैस्टर ऑयल का उपयोग भी आंखों को राहत देने में किया जाता है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: healthy eyes, eyes, eye care, eye sight

Courtesy: Zee News

digital eye strain

फोटो: lifespan

कोरोना काल में लोगों में बढ़ी आई स्ट्रेन की समस्या

कोरोना वायरस काल में घर पर रहते हुए लोगों का डिजिटल स्क्रीन टाइम काफी अधिक बढ़ गया है। इससे लोगों की आंखों में लालिमा, धुंधला दिखना, दर्द होना, जैसी कई समस्याएं आ रही है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि पर्याप्त रोशनी वाले कमरे में काम करें, हर थोड़ी देर में आंखों को आराम दें, स्क्रीन से आंखों को एक फुट दूर रखें, काम करते समय चश्मे के इस्तेमाल से भी इस समस्या से बचा जा सकता है।

मंगल, 20 जुलाई 2021 - 09:40 PM / by रितिका

Tags: Eye strain, healthy eyes, Coronavirus, Coronavirus Pandemic

Courtesy: News 18 Hindi

holi-safety-tips

फोटो: times Now

होली के दिन इन तरीकों से रखें अपनी आंखों का ख्याल

होली के दिन रंग या गुलाल खेलते समय आंखों का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। रंग खेलने जाने से पहले आंखों के आसपास तेल या क्रीम लगा लें। जिससे नमी के कारण अगर आँखों के आसपास रंग पड़ेगा तो पलकों पर ही चिपक जाएगा और आंखों में रंग जाने खतरा कम हो जायेगा। अगर आपकी आँखों में रंग चला जाये तो इसे तुरंत पानी से ना धोएं और रगड़कर साफ ना करें। ये हानिकारक हो सकता है। आँखों को साफ़ करने के लिए आईक्लीनर ड्रॉप का प्रयोग करें।

सोम, 29 मार्च 2021 - 03:30 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: holi, precaution, healthy eyes, colors, Safety

Courtesy: Jagran News

watermelon

फोटो: Alpha Coders

तरबूज को डाइट में शामिल कर गर्मियों में रहे ठंडा व स्वस्थ

गर्मियों में तरबूज खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। गर्मियों में तरबूज शरीर को जरूरी हाइड्रेशन देता है जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। तरबूज को अपनी डाइट में शामिल करने से हृदय संबंधी रोगों को दूर किया जा सकता है। इसमे मौजूद सिट्रललाइन फैट घटाने में कारगर होता है वहीं तरबूज विटामिन ए का एक शानदार स्रोत है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।तरबूज में मौजूद लाइकोपीन हड्डीयों को मज़बूत रखता है।

शुक्र, 12 मार्च 2021 - 12:30 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: watermelon, summer, health care, Diet, healthy eyes

Courtesy: Abp Live

Healthy Diet

फोटो: Pinterest

आंखों की अच्छी सेहत के लिए डाइट में शामिल करें कुछ ख़ास चीज़ें

डिजिटलाइजेशन और प्रदूषण के कारण आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ रहा है, इसलिए आंखों की रौशनी तेज़ रखने के लिए सही डाइट ज़रूरी है। आंखों की रोशनी तेज़ करने के लिए मछली, नट्स और चिया बीज का सेवन लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड का स्त्रोत पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, गाजर और फलियां शामिल करें जो आंखों को मज़बूत करते हैं।

सोम, 08 फ़रवरी 2021 - 04:20 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: healthy diet, Dietician, healthy eyes, Lifestyle tips

Courtesy: Jagran News