फोटो: Medical News Today
डायबिटीज और दिल की सुरक्षा के लिए खाएं पपीता
पपीता खाने से डायबिटीज और दिल की सेहत को लाभ होता है। प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, मिनरल्स, कैल्सियम, विटामिन बी, ई, सी और बी9 युक्त पपीता बेहद सेहतमंद होता है। रोज पपीता खाने से खून का संचार होता है। होमोसिस्टीन का बैलेंस बनता है। ये LDL की मात्रा को नियमित करता है। पपीता खाने से शरीर की इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ती है। थकान, सांस की समस्या और सिरदर्द दूर करने में इसका उपयोग होता है।
Tags: papaya, protein, Minerals, Diabetes, Heart care
Courtesy: Zee News
फोटो: Delishably
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार हैं दालें
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर जरूरी है कि डाइट में बदलाव करते हुए दालों को जरुर शामिल किया जाए। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा होता है, जिसे कम करने के लिए मूंग और मसूर की दाल फायदेमंद होती है। रोज इन दालों का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल में कमी आएगी। इन दालों के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
Tags: Heart care, bad cholesterol, cholesterol, Pulses
Courtesy: Zee News
फोटो:Navbharat Times
नींद की कमी से हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा
हार्ट अटैक के कारणों में नींद की कमी भी काफी अहम होती है। पर्याप्त नींद लेने से हार्ट की समस्या से दूरी बनाई जा सकती है। बता दें कि हर व्यक्ति को एक दिन में कम से कम सात घंटे और अधिकतम 10 घंटे सोना चाहिए। कम सोने से मोटापा, हाई बीपी की समस्या, डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों को कम सोने की आदत होती है उसे तत्काल बदलना चाहिए।
Tags: heart, Heart care, Sleep, sleep disorder
Courtesy: Zee News.India.com
फोटो: IndiaTV News
दिल की बीमारियों से बचाव के लिए इन चीजों से करें परहेज
विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो दिल की बीमारियों का मुख्य कारण कॉलेस्ट्रोल होता है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की रिसर्च में बताया गया कि रेड मीट, प्रोसेस्ड मीट, बेक्ड फूड, ल करना चाहिए। फ्राइड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी में बढ़ोतरी करनी चाहिए। डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिदिल की बीमारियों से बचाव करने के लिए जरूरी है कि खानपान में काफी ऐहतियात बरती जाए।
Tags: Heart care, Heart surgery, Heart attack, Heart Health
Courtesy: AajTak
फोटो: UAB Medical West
दिल को दुरुस्त रखने के लिए जरुरी हैं ये सात चीजें
दिल की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरुरी है, जिसके लिए डाइट में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। सुबह नाश्ते में विटामिन्स, आयरन और डाइट्री फाइबर युक्त साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। एलीसिन तत्व से भरपूर लहसुन में कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है, जिससे दिल की सेहत में सुधार होता है। कई तरह के नट्स खाने से जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं जिसके नियमित सेवन से दिल की सेहत सुधरती है।
Tags: Heart care, heart, Heart Health
Courtesy: NDTV News
फोटो: CNET
गोल्डन ऑवर में सोने से कम होता है हार्ट की बीमारियों का खतरा
देर तक जागने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है। ये जानकारी इंग्लैंड की एक्सेटर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की रिसर्च में सामने आई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि गोल्डन ऑवर यानी रात 10-11 बजे के बीच सोना चाहिए। दिल की बीमारियों और सोने के समय में भी संबंध सामने आया है। देर तक जागने से बॉडी क्लॉक डिस्टर्ब होती है जिससे हार्ट डैमेज होने का खतरा होता है।
Tags: Heart attack, Heart care, Heart Health, Sleep Cycle
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: BBC Good Food
पालक खाने से बढ़ती है इम्यूनिटी, और भी हैं कई फायदे
पालक कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। स्टडी में सामने आया कि इसमें मौजूद जेक्सैन्थिन और ल्यूटिन आंखों को मोतियाबंद से बचाता है। ये MGDG और SQDG से युक्त होता है जिससे कैंसर का विकास रुकता है। ये नाइट्रेट से युक्त होता है जो ब्लड प्रेशर को मेंटेन करके रखता है। इसे खाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। पालक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
Tags: health care, Winter care, Spinach, Heart care
Courtesy: AajTak News
फोटो: The Economic Times
दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाते है ये पेय पदार्थ
ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की रिसर्च में सामने आया कि दिन में दो बार आर्टिफिशियल पेय पदार्थ पीने से उम्र पर असर होता है। रिसर्च में सामने आया कि कुछ खास पेय पदार्थ ऐसे होते हैं जो लंबी उम्र को कम करते है। दरअसल एक दिन में दो से अधिक आर्टिफिशियल मीठे से बने पेय पदार्थ स्ट्रोक, हार्ट की बीमारी और मौत का खतरा बढ़ाता है। ये रिसर्च 80 हजार महिलाओं पर किया गया है।
Tags: Heart care, Heart Diseases, Death
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: The Star
मोटापा, कॉलेस्ट्रोल बढ़ाता है दिल की बीमारियों का खतरा: रिसर्च
युवाओं में हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ता देख इस वर्ष अमेरिका की मिनेसोटा स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च में सामने आया है कि 52% लोग जो सेहतमंद खाना खाते थे उनमें दिल की बीमारी का खतरा कम पाया गया है। वहीं अमेरिकन हार्ट इंस्टीट्यूट और अल्बर्टा यूनिवर्सिटी द्वारा की गई अलग स्टडी में मोटापे को दिल की बीमारी की मुख्य वजह मानी गई है। मोटापे से स्लीप डिसऑर्डर, डायबिटीज, कॉलेस्ट्रॉल और हाइपरटेंशन भी बढ़ता है।
Tags: Heart care, Heart Diseases, research
Courtesy: Aajtak news
फोटो: ABP News
हृदय रोग की चपेट में हैं करीब 20 प्रतिशत युवा
खराब लाइफ स्टाइल, तनाव, वायु प्रदूषण, मोटापा, धूम्रपान, ड्रिंकिंग के कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है। वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर जानना जरुरी है कि देश में युवा आबादी तेजी से हृदय रोगों का शिकार हो रही है। लैंसेट और आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक 20% हॉर्ट पेशेंट 40 साल के है। वहीं भारत में अन्य देशों के मुकाबले लोग 10 वर्ष पहले हृदय रोग का शिकार हो रहे है।
Tags: World Heart Day, Heart care, Heart Diseases, health and fitness
Courtesy: Dainik Bhaskar