papaya

फोटो: Medical News Today

डायबिटीज और दिल की सुरक्षा के लिए खाएं पपीता

पपीता खाने से डायबिटीज और दिल की सेहत को लाभ होता है। प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, मिनरल्स, कैल्सियम, विटामिन बी, ई, सी और बी9 युक्त पपीता बेहद सेहतमंद होता है। रोज पपीता खाने से खून का संचार होता है। होमोसिस्टीन का बैलेंस बनता है। ये LDL की मात्रा को नियमित करता है। पपीता खाने से शरीर की इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ती है। थकान, सांस की समस्या और सिरदर्द दूर करने में इसका उपयोग होता है।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: papaya, protein, Minerals, Diabetes, Heart care

Courtesy: Zee News

Pulses

फोटो: Delishably

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार हैं दालें

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर जरूरी है कि डाइट में बदलाव करते हुए दालों को जरुर शामिल किया जाए। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा होता है, जिसे कम करने के लिए मूंग और मसूर की दाल फायदेमंद होती है। रोज इन दालों का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल में कमी आएगी। इन दालों के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
 

बुध, 13 जुलाई 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Heart care, bad cholesterol, cholesterol, Pulses

Courtesy: Zee News

Sleep disorder

फोटो:Navbharat Times

नींद की कमी से हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

हार्ट अटैक के कारणों में नींद की कमी भी काफी अहम होती है। पर्याप्त नींद लेने से हार्ट की समस्या से दूरी बनाई जा सकती है। बता दें कि हर व्यक्ति को एक दिन में कम से कम सात घंटे और अधिकतम 10 घंटे सोना चाहिए। कम सोने से मोटापा, हाई बीपी की समस्या, डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों को कम सोने की आदत होती है उसे तत्काल बदलना चाहिए।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: heart, Heart care, Sleep, sleep disorder

Courtesy: Zee News.India.com

heartcare

फोटो: IndiaTV News

दिल की बीमारियों से बचाव के लिए इन चीजों से करें परहेज

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो दिल की बीमारियों का मुख्य कारण कॉलेस्ट्रोल होता है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की रिसर्च में बताया गया कि रेड मीट, प्रोसेस्ड मीट, बेक्ड फूड, ल करना चाहिए। फ्राइड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी में बढ़ोतरी करनी चाहिए। डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिदिल की बीमारियों से बचाव करने के लिए जरूरी है कि खानपान में काफी ऐहतियात बरती जाए।

शुक्र, 06 मई 2022 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: Heart care, Heart surgery, Heart attack, Heart Health

Courtesy: AajTak

heart health

फोटो: UAB Medical West

दिल को दुरुस्त रखने के लिए जरुरी हैं ये सात चीजें

दिल की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरुरी है, जिसके लिए डाइट में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। सुबह नाश्ते में विटामिन्स, आयरन और डाइट्री फाइबर युक्त साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। एलीसिन तत्व से भरपूर लहसुन में कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है, जिससे दिल की सेहत में सुधार होता है। कई तरह के नट्स खाने से जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं जिसके नियमित सेवन से दिल की सेहत सुधरती है।

बुध, 04 मई 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Heart care, heart, Heart Health

Courtesy: NDTV News

Sleep

फोटो: CNET

गोल्डन ऑवर में सोने से कम होता है हार्ट की बीमारियों का खतरा

देर तक जागने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है। ये जानकारी इंग्लैंड की एक्सेटर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की रिसर्च में सामने आई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि गोल्डन ऑवर यानी रात 10-11 बजे के बीच सोना चाहिए। दिल की बीमारियों और सोने के समय में भी संबंध सामने आया है। देर तक जागने से बॉडी क्लॉक डिस्टर्ब होती है जिससे हार्ट डैमेज होने का खतरा होता है। 

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Heart attack, Heart care, Heart Health, Sleep Cycle

Courtesy: News 18 Hindi

Spinach

फोटो: BBC Good Food

पालक खाने से बढ़ती है इम्यूनिटी, और भी हैं कई फायदे

पालक कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। स्टडी में सामने आया कि इसमें मौजूद जेक्सैन्थिन और ल्यूटिन आंखों को मोतियाबंद से बचाता है। ये MGDG और SQDG से युक्त होता है जिससे कैंसर का विकास रुकता है। ये नाइट्रेट से युक्त होता है जो ब्लड प्रेशर को मेंटेन करके रखता है। इसे खाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। पालक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है। 

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: health care, Winter care, Spinach, Heart care

Courtesy: AajTak News

Sweet Drinks

फोटो: The Economic Times

दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाते है ये पेय पदार्थ

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की रिसर्च में सामने आया कि दिन में दो बार आर्टिफिशियल पेय पदार्थ पीने से उम्र पर असर होता है। रिसर्च में सामने आया कि कुछ खास पेय पदार्थ ऐसे होते हैं जो लंबी उम्र को कम करते है। दरअसल एक दिन में दो से अधिक आर्टिफिशियल मीठे से बने पेय पदार्थ स्ट्रोक, हार्ट की बीमारी और मौत का खतरा बढ़ाता है। ये रिसर्च 80 हजार महिलाओं पर किया गया है।

गुरु, 28 अक्टूबर 2021 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Heart care, Heart Diseases, Death

Courtesy: News 18 Hindi

Heart Disease

फोटो: The Star

मोटापा, कॉलेस्ट्रोल बढ़ाता है दिल की बीमारियों का खतरा: रिसर्च

युवाओं में हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ता देख इस वर्ष अमेरिका की मिनेसोटा स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च में सामने आया है कि 52% लोग जो सेहतमंद खाना खाते थे उनमें दिल की बीमारी का खतरा कम पाया गया है। वहीं अमेरिकन हार्ट इंस्टीट्यूट और अल्बर्टा यूनिवर्सिटी द्वारा की गई अलग स्टडी में मोटापे को दिल की बीमारी की मुख्य वजह मानी गई है। मोटापे से स्लीप डिसऑर्डर, डायबिटीज, कॉलेस्ट्रॉल और हाइपरटेंशन भी बढ़ता है।

मंगल, 12 अक्टूबर 2021 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Heart care, Heart Diseases, research

Courtesy: Aajtak news

Heart Day

फोटो: ABP News

हृदय रोग की चपेट में हैं करीब 20 प्रतिशत युवा

खराब लाइफ स्टाइल, तनाव, वायु प्रदूषण, मोटापा, धूम्रपान, ड्रिंकिंग के कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है। वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर जानना जरुरी है कि देश में युवा आबादी तेजी से हृदय रोगों का शिकार हो रही है। लैंसेट और आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक 20% हॉर्ट पेशेंट 40 साल के है। वहीं भारत में अन्य देशों के मुकाबले लोग 10 वर्ष पहले हृदय रोग का शिकार हो रहे है। 

बुध, 29 सितंबर 2021 - 01:10 PM / by रितिका

Tags: World Heart Day, Heart care, Heart Diseases, health and fitness

Courtesy: Dainik Bhaskar