Alubukhara

फोटो: Quora

आलूबुखारा हड्डियों को करता है मजबूत, होते हैं गजब के लाभ

आलूबुखारा खाने से हार्ट या बल्ड प्रेशर की बीमारियों में लाभ होता है। इसके सेवन से ब्लड क्लॉट नहीं होता है और ये दिल की सेहत को भी सुधारता है। पोटैशियम और फाइबर युक्त इस फल के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। इसके सेवन से आंखों रोशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है। सुपरऑक्साइड होने के कारण ये वजन कम करने में भी लाभदायक होता है।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Health, health care, Plum, plum benefits, Heart Diseases

Courtesy: Zee News

Sweet Drinks

फोटो: The Economic Times

दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाते है ये पेय पदार्थ

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की रिसर्च में सामने आया कि दिन में दो बार आर्टिफिशियल पेय पदार्थ पीने से उम्र पर असर होता है। रिसर्च में सामने आया कि कुछ खास पेय पदार्थ ऐसे होते हैं जो लंबी उम्र को कम करते है। दरअसल एक दिन में दो से अधिक आर्टिफिशियल मीठे से बने पेय पदार्थ स्ट्रोक, हार्ट की बीमारी और मौत का खतरा बढ़ाता है। ये रिसर्च 80 हजार महिलाओं पर किया गया है।

गुरु, 28 अक्टूबर 2021 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Heart care, Heart Diseases, Death

Courtesy: News 18 Hindi

Heart Disease

फोटो: The Star

मोटापा, कॉलेस्ट्रोल बढ़ाता है दिल की बीमारियों का खतरा: रिसर्च

युवाओं में हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ता देख इस वर्ष अमेरिका की मिनेसोटा स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च में सामने आया है कि 52% लोग जो सेहतमंद खाना खाते थे उनमें दिल की बीमारी का खतरा कम पाया गया है। वहीं अमेरिकन हार्ट इंस्टीट्यूट और अल्बर्टा यूनिवर्सिटी द्वारा की गई अलग स्टडी में मोटापे को दिल की बीमारी की मुख्य वजह मानी गई है। मोटापे से स्लीप डिसऑर्डर, डायबिटीज, कॉलेस्ट्रॉल और हाइपरटेंशन भी बढ़ता है।

मंगल, 12 अक्टूबर 2021 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Heart care, Heart Diseases, research

Courtesy: Aajtak news

Heart Day

फोटो: ABP News

हृदय रोग की चपेट में हैं करीब 20 प्रतिशत युवा

खराब लाइफ स्टाइल, तनाव, वायु प्रदूषण, मोटापा, धूम्रपान, ड्रिंकिंग के कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है। वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर जानना जरुरी है कि देश में युवा आबादी तेजी से हृदय रोगों का शिकार हो रही है। लैंसेट और आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक 20% हॉर्ट पेशेंट 40 साल के है। वहीं भारत में अन्य देशों के मुकाबले लोग 10 वर्ष पहले हृदय रोग का शिकार हो रहे है। 

बुध, 29 सितंबर 2021 - 01:10 PM / by रितिका

Tags: World Heart Day, Heart care, Heart Diseases, health and fitness

Courtesy: Dainik Bhaskar

Heart and Corona virus

फोटो: Eating Well

कोरोना के बाद दिल की बीमारी के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों को दिल संबंधित बीमारियां घेर रही है। इस संबंध में दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल की एक स्टडी के मुताबिक कोरोना से ठीक हुए लोगों में दिल संबंधी परेशानियाँ बढ़ी हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में दिल की बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक बढ़ सकती है। संक्रमण के बाद मरीज सूजन व अन्य जटिलताओं से घिर रहे है।

बुध, 22 सितंबर 2021 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus, Heart Diseases, Heart care, Research Study

Courtesy: News 18 Hindi

Height affects health

फोटो : Boldsky

अपने कद से लगा सकते है बीमारी के खतरे का पता

लंबाई चाहे छोहे हो या बड़ी इसका हमारी सेहत पर काफी असर पड़ता है। रिसर्च में सामने आया है कि छोटी लंबाई की महिलाओं को ओवरी कैंसर का खतरा कम होता है। जिन पुरुषों की लंबाई अधिक होती है उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का डर ज़्यादा रहता है। हर 6 इंच की लंबाई पर पुरुषों में सभी तरह के कैंसर होने का खतरा भी 0.5 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। छोटी हाइट के डायबिटीज के मरीज इंसुलिन के प्रति संवेदनशील होते है।

शनि, 10 जुलाई 2021 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: health care, Heart Diseases, Cancer, health and fitness

Courtesy: Navbharat Times

Research study

फोटो: BeLatina

महिलाओं में तनाव की वजह से बढ़ रहा है 21% तक हृदय रोग का खतरा: अध्ययन

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक महिलाओं में मानसिक तनाव की वजह से हृदय रोग के खतरे को 21 फीसदी अधिक तक बढ़ाने के लिए जिम्मेवार माना गया है। शोधकर्ताओं द्वारा महिलाओं पर 14 साल 7 महीने किये गए अध्ययन में कोरोनरी हृदय रोग के 12 फीसदी मामले पाए गए। इसकी वजह नौकरी में होने वाला तनाव, तनावपूर्ण जीवन की घटनाएं और सामाजिक तनाव को देखा गया है। 
 

बुध, 14 अप्रैल 2021 - 08:02 PM / by Shruti

Tags: women health, Research Study, Heart Diseases, mental stress

Courtesy: down to earth news

Smart Contact Lenses

फोटो: Aao.Org

स्मार्ट कांटेक्ट लेंस - आँखों के साथ मधुमेह, हृदय रोग औऱ स्ट्रोक में भी मददगार

ब्रिटेन, अमेरिका और चीन के शोधकर्ताओं ने मिलकर एक नए स्मार्ट कॉन्टेक्ट लेंस बनाए हैं, जो आंखों की रोशनी में तो इजाफा करेंगे ही, साथ ही मधुमेह, हृदय रोग औऱ स्ट्रोक जैसी स्थितियों की निगरानी भी करेगा। शोधकर्ताओं का दावा है कि इसमें एक मेश सेंसर लेयर फिट है जो लाइट, तापमान और यहां तक की आंसुओं ग्लूकोज के स्तर को माप सकता है। यह लेंस को पहनने वाले की दृष्टि या झपकी लेने की क्षमता को प्रभावित नहीं करता है। 

मंगल, 09 फ़रवरी 2021 - 06:29 PM / by Shruti

Tags: Smart Contact Lenses, Diabetes, Heart Diseases

Courtesy: Hindustan News