दिल की बीमारियों से बचाव के लिए इन चीजों से करें परहेज
विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो दिल की बीमारियों का मुख्य कारण कॉलेस्ट्रोल होता है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की रिसर्च में बताया गया कि रेड मीट, प्रोसेस्ड मीट, बेक्ड फूड, ल करना चाहिए। फ्राइड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी में बढ़ोतरी करनी चाहिए। डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिदिल की बीमारियों से बचाव करने के लिए जरूरी है कि खानपान में काफी ऐहतियात बरती जाए।
Tags: Heart care, Heart surgery, Heart attack, Heart Health
Courtesy: AajTak
दिल को दुरुस्त रखने के लिए जरुरी हैं ये सात चीजें
दिल की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरुरी है, जिसके लिए डाइट में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। सुबह नाश्ते में विटामिन्स, आयरन और डाइट्री फाइबर युक्त साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। एलीसिन तत्व से भरपूर लहसुन में कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है, जिससे दिल की सेहत में सुधार होता है। कई तरह के नट्स खाने से जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं जिसके नियमित सेवन से दिल की सेहत सुधरती है।
Tags: Heart care, heart, Heart Health
Courtesy: NDTV News
गोल्डन ऑवर में सोने से कम होता है हार्ट की बीमारियों का खतरा
देर तक जागने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है। ये जानकारी इंग्लैंड की एक्सेटर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की रिसर्च में सामने आई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि गोल्डन ऑवर यानी रात 10-11 बजे के बीच सोना चाहिए। दिल की बीमारियों और सोने के समय में भी संबंध सामने आया है। देर तक जागने से बॉडी क्लॉक डिस्टर्ब होती है जिससे हार्ट डैमेज होने का खतरा होता है।
Tags: Heart attack, Heart care, Heart Health, Sleep Cycle
Courtesy: News 18 Hindi
कोरोना से रिकवर हुए लोगों में से लगभग 70% को मायोकार्डिटिस की समस्या
कोरोना से रिकवर होने वाले 70 फीसदी लोगों में मायोकार्डिटिस यानि हृदय की मांसपेशियों में सूजन की समस्या सामने आ रही है। पिछले साल हुई एक स्टडी के अनुसार कोरोना से रिकवर होने वाले 70% से अधिक लोगों को दिल से जुड़ी समस्याएं हुई हैं, जैसे- सांस लेने में दिक्कत होना, सीने में दर्द, पल्स रेट का बढ़ना या फिर घटना इत्यादि। ब्लड प्रेशर या शुगर के मरीज़ों और मोटे लोगों में दिल की बीमारी का रिस्क अधिक होता है।
Tags: Coronavirus, Research Study, Heart Health, coronavirus recovery rate
Courtesy: Dainik Bhaskar