White Tea

फोटो: Live Hindustan

सेहत के लिए फायदेमंद होती है सफ़ेद चाय

सफेद चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है जो आपके शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। साथ ही यह चाय इंसुलिन प्रतिरोध के खतरे को भी कम करती है। सफ़ेद चाय में मौजूद पॉलीफेनॉल्स  दिल संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। इसके अलावा पॉलीफेनॉल्स बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने में भी मदद करता है। रोज़ाना सफ़ेद चाय का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है।

गुरु, 24 अगस्त 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: white tea, suagr level, heart

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Makhana

फोटो: Amezon

ब्लड शुगर को कण्ट्रोल में रखता है मखाना

रोज़ सुबह खाली पेट मखाने का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी मखाना बहुत फायदेमंद होता है। मखाने के सेवन से गर्भवती महिलाओं को हर तरह के जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। नितमित रूप से इसका सेवं करने से शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है। एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण से भरपूर होने के कारण इसे हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है।

रवि, 21 मई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Makhana, heart, blood sugar, pregnency

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Butter Milk

फोटो: Wikimedia

हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए छाछ में मिलाकर करें चिया सीड्स का सेवन

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोज़ाना छाछ में चिया सीड्स मिलाकर पियें। ऐसा करने से दिल की सेहत भी बेहतर रहती है। चिया सीड्स और छाछ का सेवन करने से त्वचा से जुडी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। गर्मियों में इस ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में जमा टॉक्सिन को बाहर निकल जाते हैं। इस ड्रिंक का सेवन करने से पेट से जुडी परेशानियों से आराम मिलता है।

शनि, 22 अप्रैल 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: buttermilk, Chia seeds, BONES, heart

Courtesy: Punjabkesari

Arjun Chhal

फोटो: Times Now

अर्जुन की छाल को कई प्रकार की बीमारियों में माना जाता है फायदेमंद

अर्जुन की छाल को कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है।आयुर्वेद के जानकार बताते हैं की इसमें मौजूद औषधीय गुण वजन कम करने, त्वचा को खूबसूरत बनाने और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या को नियंत्रित रखने के साथ ही ह्रदय रोग और कैंसर जैसे रोग में भी मददगार साबित होते हैं। अर्जुन के पेड़ की छाल को काढ़ा, चूर्ण, क्षीर पाक और अरिष्ट के तौर पर दिया जाता है।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 09:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Arjun, SKIN, heart, Ayurveda

Courtesy: News18

Sleep disorder

फोटो:Navbharat Times

नींद की कमी से हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

हार्ट अटैक के कारणों में नींद की कमी भी काफी अहम होती है। पर्याप्त नींद लेने से हार्ट की समस्या से दूरी बनाई जा सकती है। बता दें कि हर व्यक्ति को एक दिन में कम से कम सात घंटे और अधिकतम 10 घंटे सोना चाहिए। कम सोने से मोटापा, हाई बीपी की समस्या, डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों को कम सोने की आदत होती है उसे तत्काल बदलना चाहिए।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: heart, Heart care, Sleep, sleep disorder

Courtesy: Zee News.India.com

Karanda

फ़ोटो: Indian Express

करौंदे सेहत के लिए फायदेमंद, दिल की बीमारियों में रामबाण

करौंदे सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन सी,आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस होता हैं यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इससे कॉलेस्ट्रल कम होता है और दिमाग भी तेज होता है। साथ ही साथ डायबिटीज, दिल की बीमारी, यूरिन इनफेंक्शन और कैलोरी बर्न करने में भी काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इसका जूस भी काफी फायदेमंद होता है। 

बुध, 29 जून 2022 - 07:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Karaunda, Health, heart, Diabetes

Courtesy: Hindustan

Green Apple

फोटो: Find Fresh

स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से सुबह खाली पेट करें एक हरे सेब का सेवन

नियमित रूप से खाली पेट एक हरे सेब का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज़ होने का खतरा कम हो जाता है। हरा सेब खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल हमेशा कण्ट्रोल में रहता है, जिससे दिल हमेशा स्वस्थ रहता है । हरे सेब में भरपूर मात्रा में पेक्टिन नाम का तत्व मौजूद होता है, ये एक प्रो-बायोटिक का काम करता है और पेट और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। 

मंगल, 21 जून 2022 - 05:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: green apple, heart, Stomach

Courtesy: Newstrack

cholesterol and heart health

फोटो: BBC

इन चीजों के सेवन से होता है हाई कॉलेस्ट्रॉल होने का खतरा

हाई कॉलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। इससे बचने के लिए प्रोसेस्ड मीट का सेवन कम करना चाहिए। ये हार्ट अटैका का रिस्क बढ़ाता है। अधिक डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने से भी कॉलेस्ट्रॉल का खतरा होता है। हाई कॉलेस्ट्रॉल के कारण पैरों में दर्द की समस्या होती है। मोटापा भी हाई कॉलेस्ट्रॉल के कारण बढ़ सकता है। इस कारण सीने में दर्द की शिकायत भी होती है, जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

सोम, 13 जून 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: cholesterol, heart, heart disease, Processed Food

Courtesy: Zee News

Broccoli

फ़ोटो: Onlymyhealth

ब्रोकली खाने से सेहत के खुलते हैं खजाने, मोटापा घटाने के साथ बेमिसाल फायदे

ब्रोकली एक हरी सब्जी है यह देखने में गोभी की तरह लगती है। ब्रोकली फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए, सी के साथ-साथ पोलीफेनोल जैसे-क्वेरसेटिन और ग्लूकोसाइड व कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। यह दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके खाने से हार्ट अटैक और अन्य बीमारियों के होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। ब्रोकली वजन घटाने की कोशिशों में लगे लोगों के लिए भी फायदेमंद है।

मंगल, 07 जून 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Broccoli, Health, heart, weight

Courtesy: Hindustan

Dark chocolate

फ़ोटो: Healthline

डार्क चॉकलेट खाने से शरीर को मिलते है कई फायदे, दिल को रखता है स्वस्थ

डार्क चॉकलेट को रोजाना खाने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। डार्क चॉकलेट खाने से हॉर्ट अटैक का खतरा भी 50 परसेंट तक कम हो सकता है। इसमें कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है, जो दिल की कई परेशानियों से बचाव करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप रोजाना एक डार्क चॉकलेट खाते हैं तो यह दिल को हेल्दी रखता है। इसमें कोको में बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो ब्लड फ्लो में सुधार कर सकते हैं।

सोम, 23 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: dark chocolate, heart, cardio, blood Flow

Courtesy: News18