फोटो: India TV News
गर्मी की लहर के कारण पटना डीएम ने 12वीं कक्षा तक लगाई सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक: बिहार
बिहार में चल रही लू की स्थिति को देखते हुए पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने 12वीं कक्षा तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित करने का आदेश दिया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह आदेश 24 जून तक प्रभावी रहेग। पटना डीएम ने पटना जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिया है।
Tags: patna dm, suspends, all academic activities, Class 12, heat wave
Courtesy: Latestly News
फोटो: Navbharat Times
Summer Vacation: यूपी में गर्मी के कारण बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टियां
उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्मी की छुट्टियों को 26 जून 2023 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले स्कूलों को फिर से खोलने का समय 15 जून निर्धारित किया गया था। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई है।
Tags: Uttar Pradesh, heat wave, School, Summer Vacation, price increased
Courtesy: India TV
फोटो: Latestly
आईएमडी में बिहार में अगले पांच दिनों के लिए जारी की लू की चेतावनी
आईएमडी ने बिहार के कई जिलों में अगले पांच दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया, बिहार के करीब 8 जिलों में अगले 5 दिनों तक लू चलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, नालंदा, खगड़िया और भागलपुर में अगले पांच दिन तक लू चलेगी। इसके अलावा इस दौरान राज्य के कई जिलों में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस… read-more
Tags: bihar weather, heat wave, raining
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: One India
आईएमडी की पारा जल्द ही 40 डिग्री छूने की भविष्यवाणी: दिल्ली
दिल्ली में आने वाले सप्ताह में शहर के अलग-अलग स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। IMD ने कम से कम एक सप्ताह के लिए शहर में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने अप्रैल से जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान और सामान्य से अधिक गर्मी की लहर के दिनों की भविष्यवाणी की है।
Tags: weather update, Delhi, Temperature, heat wave, India Meteorological Department
Courtesy: Hindustan Times
फोटो: News 18
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में फिर से बढ़ेगा तापमान: IMD
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलावा कई राज्यों में बारिश और आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। अब मौसम विभाग ने मई 9 से भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान पश्चिमी क्षेत्र और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण लू चलेगी। देश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के कई राज्यों में मई 9 से अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
Tags: weather update, imd alerts, heat wave
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: Punjab Kesari
आईएमडी ने अप्रैल 28 के लिए जारी किया येलो अलर्ट: दिल्ली
IMD ने जानकारी देते हुए बताया, दिल्ली में अप्रैल 26 को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आईएमडी के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आज दिन के दौरान आसमान साफ रहेगा। आईएमडी ने बताया, अप्रैल 28 से एक बार फिर लू का दौर शुरू हो जाएगा। आईएमडी ने अप्रैल 28 से मई एक तक भीषण लू का पूर्वानुमान देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
Tags: Delhi, yellow alert, heat wave, IMD
Courtesy: Jagran News
फोटो: DNA India
मौसम विभाग ने अप्रैल 26 तक के लिए लू चलने की दी चेतावनी: उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अप्रैल 26 तक के लिए लू चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान तेज धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। राज्य के अधिकतर शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। अयोध्या में 44.4 डिग्री, लखनऊ, प्रयागराज और आगरा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री, वाराणसी में 41 डिग्री, कानपुर और गोरखपुर में तापमान 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
Tags: UP government, summer, heat wave
Courtesy: ABP Live
फोटो: Hindustan News Hub
दिल्ली में अप्रैल 13 को हीट वेव से राहत के आसार
दिल्ली में अप्रैल 13 से तापमान में गिरावट के साथ हीट वेव से भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस दौरान यहां आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री तापमान रहेगा। इसके अलावा केरल, असम, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
Tags: Delhi, environment, heat wave, summer
Courtesy: AajTak News
फोटो: India TV News
दिल्ली में आज 'भीषण गर्मी' के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी में आज भी भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार अप्रैल 10 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार (9 अप्रैल) को 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पांच साल में सबसे गर्म दिन रहा है। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।… read-more
Tags: Delhi, weather forecast, heat wave
Courtesy: ABP Live
फोटो: India TV News
दिल्ली को अगले दो दिनों में बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिलेगी, IMD
अप्रैल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। IMD ने अप्रैल 9 को भविष्यवाणी की है कि अगले 2 दिनों में इस गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक अप्रैल 12 को दिल्ली में दिन के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिसके कारण भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
Tags: heat wave, delhi maximum temperature, weather forecast
Courtesy: Aajtak News