Landslide

फोटो: Dainik Bhasker

भारी बारिश के कारण मिजोरम को शेष भारत से जोड़ने वाले एनएच-6 पर हुआ भूस्खलन

मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भारी बारिश के कारण आज भारी भूस्खलन हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके में हुंथर इलाके में भूस्खलन हुआ। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सेवाओं को बहाल करने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा हटाने के प्रयास जारी हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है।

शुक्र, 16 जून 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Heavy Rain, triggers landslide, nh 6, Mizoram

Courtesy: Jagran News

Pakistan

फोटो: Punjab Kesari

खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश, ओलावृष्टि से 25 की मौत, 145 घायल: पाकिस्तान

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में भारी बारिश के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 145 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू, लक्की मरवत और करक जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से पेड़ उखड़ गए और बिजली के ट्रांसमीटर टावर गिर गए। वरिष्ठ बचाव अधिकारी खतीर अहमद ने बताया कि घायलों को आपातकालीन राहत पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। 

रवि, 11 जून 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Khyber Pakhtunkhwa, Heavy Rain, hailstorm, Death, Cyclone biparjoy, Pakistan

Courtesy: IBC24

Rain

फोटो: Wikimedia

भारी बारिश के कारण राजकोट के गोंडल शहर में जलभराव, यात्रियों को कर रहा है परेशानी का सामना

गुजरात के राजकोट के गोंडल शहर में भारी बारिश के कारण क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भारी जलभराव देखा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5 दिनों में गुजरात में हल्की बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अहमदाबाद के कुछ हिस्सों में भी आज गरज और बूंदाबांदी होने की संभावना है। सुबह हुई तेज बारिश से राहगीरों का जीना मुश्किल हो गया। गोंडल सिटी में जलभराव से दैनिक मार्ग… read-more

शनि, 29 अप्रैल 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, Heavy Rain, waterlogging, gondal city

Courtesy: ABP Live

Rains

फोटो: Latestly

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे शहर के स्कूल, उच्च संस्थान

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, लखनऊ जिला प्रशासन ने आज सभी स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आज स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि जिन जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अधिकारियों ने छुट्टी की घोषणा की है, वहां उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 01:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: UP, school closed, Heavy Rain, Lucknow

Courtesy: ABP Live

School Closed

फोटो: India.com

भारी बारिश के चलते 12 अक्टूबर तक बंद हुए अलीगढ़ के स्कूल

उत्तरप्रदेश में अलीगढ़ जिले में भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूलों को अक्टूबर 12 तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी इंद्र वीर सिंह ने एक बयान के माध्यम से निर्णय की घोषणा की, जिसमें एएमयू से संबद्ध सभी स्कूल शामिल हैं। उत्तरप्रदेश में बारिश के कारण कई घरों, दुकानों में पानी भर गया है। बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलजमाव का सामना करना पड़ा और किसानों को भी फसलों को नुकसान… read-more

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 09:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Aligarh, all schools, closed, Heavy Rain, UP

Courtesy: ABP News

Delhi Rain

फोटो: Aajtak

दिल्ली मौसम अपडेट: लगातार बारिश के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइज़री

दिल्ली में लगातार बारिश होने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अगले अगले तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए ट्वीट किया, "न्यू रोहतक रोड पर आनंद पर्वत लाल बत्ती के पास जलभराव के कारण जखीरा से आनंद पर्वत की ओर जाने वाले कैरिजवे में ट्रैफिक प्रभावित है। इस रास्ते पर जाने वाले यात्रियों को बचने की सलाह दी जाती है।"

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, weather update, Delhi, Heavy Rain, Traffic

Courtesy: India TV

Kedarnath-Yatra

फोटो: Travelobiz

आईएमडी की भारी बारिश की चेतावनी के बाद अस्थायी रूप से रोकी गई केदारनाथ यात्रा

आईएमडी द्वारा पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करने के बाद केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। सूत्रों के मुताबिक सोनप्रयाग में भक्तों को रोक दिया गया है। मौसम खुलने और यात्रा मार्ग पर आये मलबे को साफ करने के बाद दोबारा यात्रा शुरू की जाएगी। केदारनाथ धाम में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सितंबर 16 की सुबह केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। 

शनि, 17 सितंबर 2022 - 08:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, Kedarnath yatra, temporarily halted, IMD, Heavy Rain

Courtesy: Enavabharat

Heavy Rain

फोटो: Latestly

आईएमडी ने सितंबर 14 तक जताया भारी बारिश का अनुमान: पश्चिम बंगाल:

मौसम विभाग ने आज बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के तेज होने के कारण सितंबर 14 तक पूरे पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान जताया है। IMD ने शनिवार से सोमवार तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 12 से 14 सितंबर के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और गरज के साथ व्यापक वर्षा का अनुमान लगाया है। IMD ने सितंबर 11 और 12 को गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई है। 

शनि, 10 सितंबर 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: West Bengal, kolkata meteorological department, Heavy Rain

Courtesy: Navbharat Times

uttarakhand

फोटो: India TV News

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे मसूरी के स्कूल

उत्तराखंड में  बारिश के चलते IMD ने कल तक के अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के मद्देनज़र देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने घोषणा करते हुए कहा कि, मसूरी में स्कूल आज बंद रहेंगे। बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते देहरादून-थानो मार्ग पर सौंग नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर आ गया है। देहरादून की डीएम सौदा सरोली पुल का निरीक्षण करने के साथ पुल और उससे गुजरने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 

सोम, 29 अगस्त 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, weather update, IMD, Heavy Rain, Mussoorie, schools closed

Courtesy: Jagran News

Rain

फोटो: TOI

जम्मू में सुबह से हो रही बारिश से विभिन्न सड़कों पर जलभराव, चिनाब भी उफान पर

जम्मू में सुबह से हो रही बारिश से विभिन्न सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, नदी नाले उफान पर हैं। एहतियात के तौर पर पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से श्री अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप रोक दिया गया है। जिला प्रशासन ने अलर्ट की घोषणा की है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में रात से हो रही बारिश के चलते चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 04:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: jammu, Pahlgam, Flood, Heavy Rain

Courtesy: Amar ujala