Gurugram

फोटो: Latestly

गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच प्रशासन ने निजी जारी की कार्यालयों को 'वर्क फ्रॉम होम' की सलाह

लगातार बारिश को देखते हुए गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने आज (9 जुलाई) निजी संस्थानों और कॉर्पोरेट कार्यालयों को अपने कर्मचारियों को 10 जुलाई) को घर से काम करने के लिए एक सलाह जारी की। यादव ने कहा, “इससे नागरिक एजेंसियों को जल निकासी और मरम्मत कार्य तेजी से करने में भी मदद मिलेगी। हमने निवासियों को बारिश के कारण अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की भी सलाह दी।”

रवि, 09 जुलाई 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: gurugram weather, work from fome, Advisory, private offices, HEAVY RAINFALL

Courtesy: Jagran News

Rain

फोटो: Divya Himachal

भारी बारिश के कारण इन राज्यों में बंद हुए स्कूल

भारी बारिश को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूल बंद की घोषणा कर दी है। आईएमडी ने देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के संबंध में एक नोटिस जारी किया है, जिसमें अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने और छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर केरल, कर्नाटक और  गोवा के राज्य शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों के लिए एक दिन की छुट्टी की घोषणा की। 

गुरु, 06 जुलाई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: school closed, these states, HEAVY RAINFALL

Courtesy: Career Motions

Assam Flood

फोटो: Janadesh Live

राज्य में भीषण बाढ़ से 7 लोगों की मौत, 12 जिले प्रभावित: असम

असम में भारी बारिश के कारण गंभीर बाढ़ आने से सात लोगों की जान चली गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें बजाली, बारपेटा, बिश्वनाथ, दरांग, धेमाजी, गोलपारा, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और तामुलपुर शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ''आज तक मरने वालों की संख्या 7 है।'' रिपोर्ट में कहा गया है कि 5 जिलों में कुल 5 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।

गुरु, 29 जून 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, Death, waterlogging, HEAVY RAINFALL

Courtesy: Jagran News

kedarnath

फोटो: India TV News

रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण रोकी गई केदारनाथ यात्रा: उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश के मद्देनज़र केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि, "रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण यात्रा सोनप्रयाग में रोक दी गई है।"एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया और राज्य में भारी बारिश… read-more

रवि, 25 जून 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kedarnath yatra, stopped, HEAVY RAINFALL, rudraprayag district, Uttarakhand

Courtesy: Nai Duniya

Rain

फोटो: Telegraph India

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए इन राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 जून से 22 जून के बीच कई राज्यों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने तमिलनाडु, केरल, गोवा और गुजरात के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तराखंड के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु के रायलसीमा क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है।

सोम, 19 जून 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, HEAVY RAINFALL, warning

Courtesy: India TV News

Kerala Rains

फोटो: India TV News

भारत में आया मानसून! IMD ने की केरल में शुरुआत की पुष्टि

IMD ने जून 8 को भारत में मानसून की शुरुआत की घोषणा की। मानसून की शुरुआत सामान्य से एक सप्ताह बाद हुई है। आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में व्यापक बारिश हुई है। आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा, "दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज, 08 जून, 2023 को केरल में प्रवेश कर गया है, जबकि सामान्य तारीख 01 जून होती है।" मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर भी बादल छाए हुए हैं।

शुक्र, 09 जून 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: monsoon in india, Kerala, HEAVY RAINFALL, IMD

Courtesy: Lokmat News

Rain

फोटो: Latestly

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आंधी, भारी बारिश, और बारिश की भविष्यवाणी

दिल्ली-एनसीआर में आज आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह-सुबह हुई बारिश के कारण जलभराव हो गया। हालांकि, आईएमडी ने अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे यात्रियों के लिए असुविधा पैदा होने की संभावना है। दिल्ली के कई हिस्सों और गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में मंगलवार तड़के आंधी के साथ भारी बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के बाद… read-more

मंगल, 04 अप्रैल 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather updates, thunderstorms, HEAVY RAINFALL, delhi ncr, waterlogging

Courtesy: Live Hindustan

UP Rain

फोटो: Fresh Headline

UP Heavy Rainfall: उत्तर प्रदेश में बाढ़-बारिश के कारण 34 लोगों की मौत, 45 जिलों में जारी हुआ अलर्ट

उत्तरप्रदेश में भारी बारिश के कारण 34 लोगों की जान चली गई है। भारी बारिश के मद्देनज़र उत्तरप्रदेश प्रशासन ने लखनऊ समेत 45 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने बारिश प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश हैं। मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों के अधिकारियों को बारिश से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अक्टूबर 10 को लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा बुलंदशहर… read-more

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: UP, HEAVY RAINFALL, Death, schools closed, alert

Courtesy: Latestly News

Heavy Rain

फोटो: MSN News

भारी बारिश के कारण आज नोएडा में बंद रहेंगे 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल: उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग द्वारा क्षेत्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के चलते जिलाधिकारी सुहास एल. वाई ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। 

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: UP, school closed, Gautam Buddh Nagar, HEAVY RAINFALL

Courtesy: Latestly News

IND-L vs West WI-L

फोटो: Zee News

IND-L vs West WI-L: भारी बारिश के कारण रद्द हुआ इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला

सितंबर 14 को कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान इंडिया लीजेंड और वेस्टइंडीज लीजेंड के बीच में होने वाला रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज मैच भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। बारिश के कारण मैच के लिए टॉस भी नहीं हो पाया। ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाला रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज मैच नंबर-6 में इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच होने वाला था। बता दें कि दोनों टीमें इससे पहले अपना एक-एक मुकाबला… read-more

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: HEAVY RAINFALL, india and west indies, Cancelled

Courtesy: Latestly News