Pakistan flood

फ़ोटो: Hindustan times

बाढ़ में हिंदू मंदिर बने मुस्लिम परिवारों के लिए पनाहगाह: पाकिस्तान

पाकिस्तान में बाढ़ से तबाही के बीच हर व्यक्ति इस आपदा में पीड़ितों की मदद कर रहा है। वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बलूचिस्तान के एक छोटे से गांव में स्थित हिंदू मंदिर ने पीड़ितों के लिए दरवाज़ा खोला है और पनाहगाह पर बन गया है। जानकारी है कि कच्छी जिले के जलाल खान गांव में स्थित इस मंदिर के प्रशासन ने करीब 300 पीड़ितों के ठहरने के साथ साथ उनके भोजन व अन्य जरूरती समान की भी मदद की है।

सोम, 12 सितंबर 2022 - 10:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Pakistan, Floods, hindu temple, helping hands

Courtesy: Live hindustan

Sonu sood

फ़ोटो: Bihar times

बिहार की सीमा की मदद करेंगे सोनू सूद, एक पैर से जाती है स्कूल

बिहार के जमुई की रहने वाली दिव्यांग बच्ची "सीमा" की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद आगे आए हैं। दरअसल 10 वर्षीय सीमा ने एक हादसे में अपना एक पैर खो दिया था और एक पैर पर अपने स्कूल जाती है। सीमा की मदद करने के एलान करते हुए सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा- "अब यह अपने एक नहीं, दोनों पैरों पर कूद कर स्कूल जाएगी। टिकट भेज रहा हूं, चलिए दोनों पैरों पर चलने का समय आ गया"

गुरु, 26 मई 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sonu Sood, helping hands, Physically Disabled Students

Courtesy: News18hindi

Anupam Kher

फोटो: The Indian Express

नेपाल में भीख मांगती भारतीय लड़की की मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल में हैं। यहाँ उनकी मुलाकात आरती नामक एक लड़की से हुई जो मंदिरों के आसपास लोगों से भीख मांगती है। अनुपम खेर ने उस लड़की से बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो काफी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है। अनुपम खेर ने उस लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया है। लड़की मूल रूप से भारत के राजस्थान की निवासी है। 

बुध, 03 नवंबर 2021 - 01:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Anupam Kher, Human Interest stories, helping hands

Courtesy: News 18 Hindi

Kerala Teachers

फोटो: Mathrubhumi

दो महिला शिक्षिकाओं ने 150 बेघर बच्चों के लिए बनाए घर

केरल के कोच्चि की दो महिला शिक्षिकाओं ने मानवता की एक अनोखी मिसाल पेश की है। इन दोनों महिला शिक्षिकाओं ने लगभग 150 बेघर बच्चों के लिए घर बनवाये हैं। ये दोनों शिक्षिका थोप्पुमपड़ी स्थित स्कूल में शिक्षिका हैं। जब इन दोनो को पता चला कि यहां रह रहे लोगो के पास घर नही है, तो इन दोनों ने उनके लिए घर बनाने का सोचा। इस कार्य के लिए उन्हें चंदे की भी ज़रूरत पड़ी।

सोम, 20 सितंबर 2021 - 04:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Kerala, helping hands, Human Interest stories

Courtesy: NDTV news

Asma Sheikh

फोटो: Twitter

फुटपाथ पर रहकर पढ़ाई करती थी लड़की, लोगों ने मदद कर दिलवाया घर

मुंबई में रहने वाली अस्मा शेख को कोरोना काल में आर्थिक मंदी के चलते फुटपाथ पर रहना पड़ता था। हालांकि हिम्मत न हारते हुए अस्मा ने स्कूल बंद होने के बावजूद भी फुटपाथ पर बैठ पढ़ाई जारी रखी। 10वीं में पढ़ने वाली अस्मा 40% से परीक्षा पास कर भारत सहित अपनी लगन के कारण दुनिया भर में चर्चित होने लगी। इसके बाद लोगों की चलाई गई मुहिम द्वारा अस्मा और उसके परिवार को 3 साल के लिए 1बीएचके घर मिल गया।

रवि, 12 सितंबर 2021 - 08:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Mumbai, helping hands, CORONAVIRUS CRISES, needy children

Courtesy: India times

Mayur Vishesh Vidyalay, Rajasthan

फोटो: Facebook

दिव्यांग बेटी के लिए विशेष स्कूल खोलकर दंपत्ति ने कायम की मिसाल

मानसिक दिव्यांग और मूकबधिर बेटी के लिए धौलपुर जिले में एक दंपत्ति ने विशेष स्कूल खोला है। दरअसल, बच्ची के पिता राधेश्याम पेशे से डॉक्टर हैं। बच्ची की स्थिति के बारे में पता लगने पर राधेश्याम और पत्नी मधु ने बच्ची के शिक्षा के बारे में सोचते हुए उसका हैदराबाद के विशेष स्कूल में दाखिला करवाया। जहां के खर्चे को देखते हुए राधेश्याम के मन अनेकों शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए विशेष स्कूल खोलने का विचार आया था।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 06:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Rajasthan, helping hands, Human Interest stories

Courtesy: India times

Ishan Kapoor

फोटो: The Hitavada

15 वर्ष के ईशान कपूर को 'डायना अवॉर्ड' से किया गया सम्मानित

लॉकडाउन के दौरान लगभग 100 से अधिक बच्चों तक उनकी ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप एवं टैबलेट की मदद पहुंचाने वाले 15 वर्षीय ईशान कपूर को 'डायना अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। ईशान गरीब लड़कियों को स्कूल ड्रेस दिलाने में भी मदद करते हैं। ईशान के इसी सामाजिक कार्य के लिए उन्हे डायना अवॉर्ड दिया गया है। ये अवॉर्ड वेल्स की राजकुमारी डायना की स्मृति में दिया जाता है। 

मंगल, 29 जून 2021 - 09:25 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Delhi, Diana Award, helping hands, National

Courtesy: Amar Ujala

Franklin

फोटो: Zoom News

रोज 27 किलोमीटर पैदल चल कर काम पर जाने वाले शख्स की अचानक बदल गई किस्मत

अमेरिका के ओकलोहामा में रहने वाले फ्रेंकलिन एक कुक का काम करते हैं, उन्हें अपने दफ्तर आने जाने के लिए कुल 27 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता था। एक दिन माइकल लिन ने उन्हे लिफ्ट दी तब उन्हें इसके बारे में पता चला। माइकल ने सोशल मीडिया पर फ्रेंकलिन के लिए मदद मांगी और देखते ही देखते लोगों ने 35 लाख की मदद कर दी। फ्रेंकलिन को एक चैरिटी से साइकिल भी मिली, पैसों का इस्तेमाल फ्रेंकलिन पढ़ाई भी करेंगे।

शुक्र, 25 जून 2021 - 07:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: America, Social Media, helping hands, Good News

Courtesy: One India

Corona patients

फोटो: FINANCIAL EXPRESS

केंद्र सरकार: कोरोना पीड़ितों को नहीं दिया जा सकता 4 लाख मुआवज़ा

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि कोरोना की वजह से स्वास्थ्य खर्च में बढ़ोतरी के चलते केंद्र 4 लाख का मुआवज़ा नहीं दे सकती है। इससे राहत कोष पूरी तरह खत्म होने की संभावना है। गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि महामारी के कारण राज्यों और केंद्र के वित्त में काफी कमी हो चुकी है। इससे कोरोना की अन्य लहरों से निपटने हेतु तैयारियों पर भी असर पड़ेगा।

सोम, 21 जून 2021 - 10:24 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: covid 19, Patients, Recovery, helping hands

Courtesy: KHAS KHABAR

Yogi Adityanath

फोटो: Asianet News

यूपी सरकार द्वारा 23 लाख श्रमिकों के खाते में जमा हुए 1000 रुपये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 9 को यूपी के 23.2 लाख श्रमिकों के बैंक खातों में 230 करोड़ रुपए की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित की है। प्रत्येक श्रमिक के खाते में 1000-1000 रुपए की धनराशी भेजी गई है। यूपी सरकार श्रमिकों को 2 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि श्रमिक हितों की रक्षा करते हुए कोरोना संक्रमण की चेन को कमजोर करने वाला यूपी पहला राज्य बन गया है। 

गुरु, 10 जून 2021 - 02:23 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Uttar Pradesh, Yogi Adityanath, helping hands, financial support

Courtesy: Asianet News