Sudan

फोटो: ETV Bharat Images

मध्य प्रदेश सरकार ने सूडान में फंसे लोगों की मदद के लिए शुरू किया हेल्पलाइन नंबर

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के साथ देश के अन्य हिस्सों के लोगों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है, जो संकटग्रस्त सूडान में फंसे हुए हैं। नियमित सेना और एक अर्धसैनिक बल के बीच शक्ति संघर्ष के बाद भयंकर लड़ाई का सामना कर रहे अफ्रीकी देश से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत ने सोमवार को 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। सरकार ने राज्य के गृह सचिव गौरव राजपूत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया… read-more

बुध, 26 अप्रैल 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh Government, Helpline Number, Sudan

Courtesy: ABP Live

covid 19

फोटो: Twitter

कोविड 19 हेल्पलाइन पर 6.62 लाख लोगों ने मांगी मदद

बीते एक वर्ष में कोविड 19 हेल्पलाइन पर 6.62 लाख लोगों ने मदद के लिए कॉल किया है। ये आंकड़ा सितंबर 2021 से अगस्त 2022 तक का है। ये जानकारी एनएचए ने साझा की है। ये कॉल हेल्पलाइन नंबर 1075 पर आए है। बता दें कि इस हेल्प लाइन का संचालन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और स्वास्थ्य मंत्रालय करता है। इन कॉल में कोविड 19 के बारे में कई सवाल किए गए है।

सोम, 26 सितंबर 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, NHA, Helpline Number, help line

Courtesy: NDTV News

online fraud

फोटो: Oneindia

ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत करने के लिए अब डायल करना होगा "1930"

साइबर क्राइम संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए अब 1930 डायल करना होगा। इससे पूर्व हेल्पनाइन नंबर 155260 डायल किया जाता था। नए नंबर के संबंध में सूचना गृह मंत्रालय के ट्विटर हैंडल साइबर दोस्त ने साझा की है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों के लिए नया हेल्पलाइन नंबर 1900 शेयर किया है। इस नंबर पर इंटरनेट या ऑनलाइन फ्रॉड होने की स्थिति में शिकायत… read-more

रवि, 20 फ़रवरी 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Cyber Crime, Cyber Fraud, Helpline Number

Courtesy: News 18 Hindi

Ministry Of Ayush

फोटो: Medical Dialogues

आयुष मंत्रालय ने जारी किया फ्री कोविड हेल्पलाइन नंबर

कोरोना से जुड़ी जानकारी और सवालों के लिए आयुष मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर 14443 नंबर जारी किया है। यह सेवा हफ्ते के सभी दिनों में सुबह 6 बजे से आधी रात तक काम करेगी। इस दौरान लोग विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं और आयुष मंत्रालय द्वारा दी जा रही अन्य सेवाओं के बारे में पता कर सकते हैं। फिलहाल यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है जिसे अन्य भाषाओं में जल्द पेश किया जाएगा।

शनि, 22 मई 2021 - 09:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Ayush Ministry, Helpline Number, Covid-19, Coronavirus

Courtesy: jagran

Arvind Kejriwal

फोटोः Business Standard

बर्ड फ्लू के चलते दिल्ली में गाज़ीपुर मुर्गामंडी हुई बंद, ज़िंदा पक्षियों के आयात पर भी लगी रोक

देश में चल रहे कोरोनाकाल के बीच अब बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है जिसका असर अब राजधानी दिल्ली पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने हेतु सरकार ने गाज़ीपुर मुर्गा मंडी को 10 दिन के लिए बंद कर दिया है और साथ ही मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राजधानी में 10 दिनों के लिए किसी भी ज़िंदा पक्षी के आयात पर रोक लगा दी है। इसी के साथ दिल्ली में बर्ड फ्लू से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 011-23890318 शुरू किया गया है।

रवि, 10 जनवरी 2021 - 12:51 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Delhi, Bird Flu, Helpline Number

Courtesy: ZEENEWS