Hemant biswa sarma

फ़ोटो: Zeenews.in

हेमंत बिस्वा शर्मा का बड़ा बयान - "राजनीति के लिए अनफिट है राहुल गांधी"

असम के मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच बड़ा बयान देते हुए उन्हें राजनीति के लिए अनफिट बताया है। सरमा ने कहा - "उनमें व्यवस्थित गंभीरता नहीं है। वह बिना किसी जिम्मेदारी के सत्ता हासिल करना चाहते हैं। वह राजनीति के लिए उपयुक्त नहीं हैं।" वहीं, सरमा ने राहुल पर एक सामंती स्वामी की तरह व्यवहार करने और अहंकारी होने का भी आरोप लगाया।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 05:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Hemant biswa sarma, Rahul Gandhi, politics, unfit

Courtesy: Indiatv

Hemant Biswa Sarma

फोटो: The Financial Express

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- राज्य जिहादी गतिविधियों का अड्डा बन रहा है

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य जिहादी गतिविधियों का अड्डा बन रहा है और पिछले कुछ महीनों में यहां बांग्लादेश स्थित आतंकवादी संगठन अंसारुल इस्लाम के पांच मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। सरमा ने कहा कि अंसारुल इस्लाम से संबंधित छह बांग्लादेशी नागरिक, युवाओं को बरगलाने के लिए असम आए और उनमें से एक को इस साल मार्च में बारपेटा में पहले मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 05:24 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Assam, Hemant biswa sarma, State, Terror

Courtesy: Hindustan

himanta biswa sarma

फोटो: DNA India

एक्टिविस्ट की खुदकुशी के मामले में सीएम हिमंत ने माफी मांगी, प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

असम के डिब्रूगढ़ में पशु अधिकार कार्यकर्ता विनीत बागड़िया की मौत के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए परिवार से माफी मांगी है। हिमंत बिस्व सरमा परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने प्रशासन की नाकामी पर दुख जताते हुए परिवार को भरोसा दिलाया की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि विनीत ने जुलाई सात को फांसी लगाई थी और तीन लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 09:07 PM / by रितिका

Tags: Hemant biswa sarma, Assam, Assam CM

Courtesy: News 18 Hindi

himanta biswa sarma

फोटो: Telegraph India

मनीष सिसोदिया के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया मानहानि का मुकदमा

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मानहानि का मुकदमा किया है। जून चार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरमा की पत्नी रिंकू भुइयां के स्वामित्व वाली जेसीबी कंपनियों पर आरोप लगाया था कि कोविड के दौरान पीपीई किट की टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर किया था। बता दें कि अगर मानहानि का दावा सही साबित हुआ तो सिसोदिया को दो वर्ष की जेल काटनी होगी।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: Hemant biswa sarma, Manish Sisodia, Defamation Case, Delhi Deputy CM

Courtesy: NDTV News

Hemant biswa sarma

फ़ोटो: the print

अगर मदरसा रहेगा तो बच्चा डॉक्टर इंजीनियर नहीं बन पाएगा: हेमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा लम्बे समय से मदरसों की खिलाफत कर रहे है। अब उन्होंने मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के एक पूर्व चांसलर को जवाब देते हुए नया बयान दिया है। हेमंत ने कहा-" जब तक यह मदरसा रहेगा, तब तक बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनने के बारे में नहीं सोच पाएंगे। अगर आप बच्चों से कहेंगे कि मदरसों में पढ़ने से वे डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बनेंगे, तो वे खुद जाने से मना कर देंगे।"

सोम, 23 मई 2022 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Hemant biswa sarma, MADARSA Board, MUSLIM

Courtesy: Aajtak

Hemant Biswa sarma

फोटो: DNA India

1990 के दशक से लंबित पड़ी फाइलों को हटाने के लिए असम सरकार फरवरी 1 को शुरू करेगी 'प्रोजेक्ट सद्भावना'

असम में मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 1 फरवरी को 'प्रोजेक्ट सद्भावना' शुरू करने का फैसला किया है, जिसके तहत 1990 के दशक से राज्य सचिवालय में पड़ी सभी लंबित फाइलों को मंजूरी दे दी जाएगी। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, "नागरिक केंद्रित शासन की दिशा में एक संभावित कदम के रूप में, राज्य सरकार 1990 के दशक से लंबित फाइलों को निपटाने के लिए 1 फरवरी को सद्भावना परियोजना शुरू करेगी।"

गुरु, 27 जनवरी 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Hemant biswa sarma, project sadbhavna, pending files

Courtesy: India Today

F.I.R launched against Himanta  biswa sarma

फ़ोटो: India Today

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

असम और मिज़ोरम में हो रहे सीमा विवाद में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में छह बड़े पुलिस अधिकारियों के नाम भी दर्ज हैं। यह मामला मिजोरम के वैरेंगटे पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इससे पहले असम पुलिस ने कुछ सांसदो को भी समन जारी किया था। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की थी जिसके बाद अब विवाद थमता नज़र आ रहा है।

शनि, 31 जुलाई 2021 - 03:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: Hemant biswa sarma, asam, Mizoram, FIR

Courtesy: NDTV News

Hemant Viswa Sarma

फोटो: Areal News

असम के मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय को दी परिवार नियोजन की दिशा में कदम उठाने की सलाह

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जून 10 को विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय को जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए परिवार नियोजन की दिशा में कदम उठाना चाहिए। सीएम सरमा ने कहा, "हम असम में बहुत सी सामाजिक समस्याओं का अंत कर सकते हैं यदि मुस्लिम समुदाय सभ्य परिवार नियोजन मानदंडों को अपनाता है।" असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जीतने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।

शुक्र, 11 जून 2021 - 12:28 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Hemant biswa sarma, family planing, Muslims

Courtesy: Aajtak News

Hemant Biswa Sarma

फोटो: Indian Express

असम के नए मुख्यमंत्री होंगे हेमंत बिस्व सरमा

असम में पिछले एक हफ्ते से जारी सीएम पद पर सस्पेंस अंततः खत्म हुआ। गुवाहाटी में बीजेपी विधायक दल की बैठक में हेमंत बिस्व सरमा को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के अनुसार सर्वानंद सोनेवाल को जल्द ही केन्द्रीय मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं असम के नए मुख्यमंत्री बिस्व सरमा मई 10 को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 

रवि, 09 मई 2021 - 05:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Assam, Assam CM, Assam BJP, Hemant biswa sarma

Courtesy: Aajtak News

Hemant biswa sarma

फ़ोटो: Indian express

चुनाव आयोग ने भाजपा नेता के चुनाव प्रचार पर लगी रोक की अवधि घटाई

भाजपा नेता हेमंत बिस्वा शर्मा के चुनाव प्रचार पर आयोग ने जो 48 घन्टे की रोक लगाई थी, उसे अब घटाकर 24 घन्टे कर दिया है। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद चुनाव आयोग की मंशा पर विपक्षी दलों ने सवाल खड़े कर दिए है व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग ने अपनी रूलबुक से निष्पक्षता वाला पन्ना फाड़कर फेंक दिया है। बता दें कि बिस्वा ने विपक्षी दलों के नेताओं को धमकी दी थी कि उनकी सरकार बनने पर वे सबको जेल भिजवा देंगे।

रवि, 04 अप्रैल 2021 - 10:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Election Commission, Hemant biswa sarma, Priyanka Gandhi Vadra

Courtesy: Outlook hindi