Hemant Soren

फोटो: India TV News

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को चुनौती देते हुए किया झारखंड हाईकोर्ट का रुख

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के समन के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की। इससे पहले 18 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी के समन के खिलाफ सोरेन की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय जाने की छूट दी… read-more

शनि, 23 सितंबर 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Hemant Soren, moves jharkhand high court, challenging, ed summons

Courtesy: Law Trend

Babulal Marandi

फोटो: One India

शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन पर आपत्तिजक टिप्पणी करने के खिलाफ बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी पर दर्ज हुआ केस

शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन समेत सोरेन परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। झामुमो कार्यकर्ता सोनू तिर्की की शिकायत के मुताबिक 16 अगस्त को एक फेसबुक पेज पर प्रकाशित भाषण में, बाबूलाल मरांडी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए सोरेन परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की और इससे उनकी… read-more

शुक्र, 25 अगस्त 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: babulal marandi, Jharkhand, Hemant Soren, FIR, ex jharkhand cm soren

Courtesy: Etvbharat

bus accident

फोटो: The News Mirchi

झारखंड में बस हुई एक्सिडेंट का शिकार, छह लोगों की मौत

झारखंड के हजारीबाग के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से नीचे सेवाने नदी में गिर गई, जिसके बाद छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 50 लोग घायल हुए है। हादसे के बाद प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हादसे पर दुख जताया है। हादसे के घायलों का इलाज हजारीबाग में किया जा रहा है। 

शनि, 17 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: CM Hemant Soren, Hemant Soren, Jharkhand, accident

Courtesy: NDTV News

hemant soren

फोटो: The Times of India

निर्वाचन आयोग से हेमंत सोरेन के लिए मांगी गई मंतव्य की कॉपी

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिख राज्यपाल को भेजी गई मंतव्य की प्रति मांगी है। बता दें कि सोरेन के अधिवक्ता वैभव तोमर ने निर्वाचन आयोग को मामले से संबंधित मंतव्य की प्रति मुहैया कराने को कहा है। बता दें कि  हाल ही में हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात कर तीन सप्ताह में राजनीतिक अनिश्चितता को दूर करने की बात कही थी।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: CM Hemant Soren, Hemant Soren, Election Commission

Courtesy: NDTV News

Hemant Soren

फोटो: Lokmat News

झारखंड सरकार ने बढ़ाकर 77 प्रतिशत किया एससी, एसटी, अन्य के लिए आरक्षण

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने भी सितंबर 14 को स्थानीय निवासियों के निर्धारण के लिए 1932 भूमि रिकॉर्ड का उपयोग करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी। यह निर्णय आदिवासियों की मांग की पृष्ठभूमि में लिया गया है कि 1932 में ब्रिटिश सरकार द्वारा किए गए अंतिम भूमि सर्वेक्षण को स्थानीय लोगों को परिभाषित करने के आधार के रूप में इस्तेमाल किया जाए। झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: jharkhand goverment, sc st reservations, 77 percent, Hemant Soren

Courtesy: Amar Ujala News

Hemant Soren

फोटो: Prabhat Khabar

झारखंड में बची हेमंत सोरेन की सरकार, सदन में पारित हुआ विश्वास मत

सियासी संकट से जूझ रही झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में सितंबर पांच को विश्वास मत जीत लिया है। सरकार के पक्ष में 48 मत पड़े है। वहीं विश्वास मत में बीजेपी ने हिस्सा नहीं लिया और सदन से वॉकआउट किया। बता दें कि सदन शुरू होने से पहले ही बीजेपी ने प्रदर्शन किया था। बीजेपी ने प्रदर्शन के जरिए दुमका में अंकिता हत्याकांड पर भी सरकार को घेरा था।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: Hemant Soren, Jharkhand, Jharkhand government, BJP

Courtesy: AajTak News

Governor of jharkhand and Amit Shah

फ़ोटो: Aajtak

दिल्ली रवाना हुए राज्यपाल रमेश बैस, गृहमंत्री से भी कर सकते है मुलाकात: झारखंड

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस सितंबर 2 की सुबह अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां उनकी गृहमंत्री अमित शाह संग मुलाकात लगभग तय बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल बैस ऑफिस ऑफ प्रॉफ़िट मामले में फंसे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी कर सकते हैं। वहीं, खबर यह भी है कि राज्यपाल की अधिसूचना से पहले मुख्यमंत्री सोरेन विधानसभा में अपनी अध्यक्षता से इस्तीफा दे सकते हैं।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jharkhand, Hemant Soren, Amit Shah, Governor Ramesh Bais

Courtesy: News18hindi

Hemant Soren

फोटो: India TV Hindi

झारखंड में हेमंत सोरेन अगस्त 20 को लेंगे अहम बैठक, माइनिंग लीज मामले के लिए महत्वपूर्ण

खदान लीज मामले में चुनाव आयोग द्वारा आने वाले फैसले के बीच झारखंड में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर सत्ताधारी दल ने अगस्त 20 को अहम बैठक बुलाई है। जेएमएम, कांग्रेस और राजद के विधायकों को इस बैठक में हिस्सा लेना है। भाजपा का कहना है कि जेएमएम को भरोसा है कि चुनाव आयोग मुख्यमंत्री की सदस्यता को रद्द करेगा इसलिए यहां सरगर्मी तेज है।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 03:50 PM / by रितिका

Tags: Hemant Soren, Jharkhand, Mining Case, Election Commission

Courtesy: News 18 Hindi

hemant soren

फोटो: Hindustan Times

हेमंत सोरेन की सरकार सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वालों को देगी आर्थिक सहायता

झारखंड सरकार ने फैसला किया है कि सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही सरकार नई नीति पेश करने वाली है। बता दें कि राज्य में कई दिनों से भर्ती प्रक्रिया जारी है। कुछ समय पूर्व ही सरकार ने 250 से अधिक जेपीएससी परीक्षा पास करने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र भी बांटे है। 

रवि, 17 जुलाई 2022 - 04:16 PM / by रितिका

Tags: competitive exam, Jharkhand, Hemant Soren, JPSC Exams

Courtesy: NDTV News