hemkund sahib

फोटो: Holiday Travel

सिर्फ तीन महीने की बच्ची ने की हेमकुंड साहिब के लिए पहली बार सकुशल यात्रा

हेमकुंड साहिब की यात्रा को पहली बार मात्र तीन महीने की बच्ची ने पूरा किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट के बाद भी 16 कीलोमीटर की चढ़ाई को पूरा करना छोटी बच्ची के लिए काफी हैरानी करने वाली बात है। बच्ची अपने माता पिता के साथ यात्रा पूरी कर सकुशल घर लौट चुकी है। इसके बाद हेमकुण्ड साहिब ट्रस्ट के प्रबंधक और बच्ची के परिवार ने धन्यवाद किया है।

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Joshimath, Hemkund Sahib, uttarakhand news, Pilgrimage

Courtesy: ABP Live

Hemkund Sahib

फोटो: Latestly

श्री हेमकुंड साहिब में हो रही बर्फबारी के कारण चारो तरफ खूबसूरत नजारा

हेमकुंड साहिब में हो रही बर्फबारी के बीच नज़ारे बहुत ही खूबसूरत हो गए हैं। इतनी कड़ाके ठंड में भी उत्साह से भरपूर श्रद्धालु की पवित्र सरोवर में डुबकी लगा रहे हैं। बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब में तापमान में भारी गिरावट आ गई है। बता दें कि, सिर्फ दो दिनों में हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने वाले हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट अक्टूबर 10 को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Heavy Snowfall, Hemkund Sahib, Chamoli

Courtesy: Enavabharat

Hemkund Sahib

फोटो: One India

उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में भारी बर्फबारी

हेमकुंड साहिब में जून 19 की शाम से हो रही बर्फबारी के कारण प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में ही रोक दिया गया है। भारी बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब में 2 फीट तक बर्फ जमा हो गयी है। बर्फबारी के कारण पर्यटकों को फूलों की घाटी जाने से भी मना किया गया है। चमोली पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है। मौसम साफ होते ही तीर्थयात्रियों को… read-more

सोम, 20 जून 2022 - 11:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Hemkund Sahib, halted, Heavy Snowfall, Chamoli

Courtesy: Enavabharat

hemkund sahib

फोटो: Tour My India

खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5000 श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो वर्षों से बंद हेमकुंड साहिब के कपाट मई 22 की सुबह 10 बजे "जो बोले सो निहाल" के जयकारों के साथ खुले हैं। पंच प्यारों की अगुवाई में पांच हजार श्रद्धालुओं ने इस खास पल में उपस्थिति दर्ज कराई। इससे पहले नौ बजे पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में लाया गया था। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के साथ जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां की है।

रवि, 22 मई 2022 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: Hemkund Sahib, Uttarakhand, Pilgrimage

Courtesy: AmarUjala