फोटो: Healthshots
हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों की किडनी और लीवर पर हो सकता है असर
हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को किडनी और लीवर की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। इससे किडनी में खून पहुंचाने वाली धमनियां सिकुड़ सकती है, जिससे खून सही से नहीं पहुंट पाता। लंबे समय तक ऐसा होने पर किडनी में नमक और प्रोटीन की कमी होने लगती है। वहीं लिवर में फैट का हाई लेवल हो सकता है। ये सिरोसिस का खतरा भी बढ़ा सकता है।
Tags: high bp, Diabetes, Liver, Kidney
Courtesy: AajTak News
फोटो: YouTube
हाई बीपी और शुगर कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल करें ओट्स का आटा
ओट्स के आटे से बनी रोटी खाने से सेहत को कई लाभ होते है क्योंकि इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर और ग्लूटन फ्री होने के कारण ये आटा सिलियक डिजीज से पीड़ितों के लिए लाभदायक होता है। फायबर, विटामिन बी और मिनरल्स युक्त ये आटा ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है। इसके नियमित सेवन से दिल के दौरे का खतरा कम होता है।
Tags: Oats, Oats flour, Diabetes, high bp
Courtesy: Zee News
फोटो: Daily News 360
पानी पीने से कम कर सकते हैं हाई बीपी
खराब लाइफस्टाइल के कारण हाईबीपी की समस्या होना काफी आम है। हाई बीपी के कारण कई परेशानियां हो सकती है। हाई बीपी को कम करने के लिए पानी पीना महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड की एमडी डॉ. मोनिक वासरमैन का कहना है कि रोज आठ गिलास पानी पीने से शरीर से सोडियम बाहर निकलता है जो बीपी बढ़ाता है। क्रैनबैरी जूस का सेवन भी लाभदायक होता है। ये विटामिन सी में भी हाई होता है।
Tags: water, water intake, high bp, Blood Pressure
Courtesy: AajTak
फोटो: Hindustan Times
हाई बीपी के मरीजों को करना चाहिए खास फलों का सेवन
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को डाइट में फलों का सेवन करना चाहिए जिससे उनका बीपी कंट्रोल में रहता है। बीपी कंट्रोल में करने के लिए केला खाना चाहिए। इसके सेवन से स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। विटामिन सी से भरपूर कीवी एंटी ऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स युक्त होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करती है। ये इम्युनिटी को भी बढ़ाती है। बीटा कैरोटीन और फाइबर युक्त आम भी ब्लड प्रेशर से राहत देने में मददगार है।
Tags: high bp, Blood Pressure, high blood pressure, Fruits
Courtesy: Zee News