Eliud Kipchoge

फोटो: Runner's World

बर्लिन मैराथन में इलियुड किपचोगे ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

बर्लिन मैराथन में दो बार के ओलंपिक चैंपियन इलियुड किपचोगे ने सितंबर 25 को नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने मैराथ में 2.1.09 के समय में नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2018 में बनाए अपने रिकॉर्ड में इलियुड ने 30 सेकेंड का सुधार किया है। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने कहा कि मेरे पैर और शरीर अब भी युवा की तरह है। उन्होंने कहा कि मैं अपना विश्व रिकॉर्ड तोड़कर खुश हूं।

सोम, 26 सितंबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: World Record, highest records, Marathon

Courtesy: News 18 Hindi

Dwij Gandhi

फोटो: TV9Gujarati

श्रीमद भदवत गीता के श्लोकों को 64 मिनट में बोलता है नौ वर्षीय बालक : गुजरात

गुजरात के अहमदाबाद के नौ वर्षीय द्विज गांधी ने श्रीमद भगवद गीता के 700 श्लोक याद कर 64 मिनट में बोलने का रिकॉर्ड बनाया है, जिसे रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया में जगह दी गई है। वैज्ञानिक बनने की इच्छा रखने वाले द्विज ने News 18 को बताया कि कोविड के पहले लॉकडाउन में गीता का सार समझा। इसके बाद उन्होंने कुछ अलग करने के लिए मेहनत शुरु की, जिसमें उनके परिवार ने उनकी मदद की

बुध, 23 मार्च 2022 - 12:10 PM / by रितिका

Tags: World Record, highest records, Guinness World Records

Courtesy: News 18 Hindi

Pullup Record

फोटो: India Today

हेलीकॉप्टर पर लटककर किए 23 पुलअप्स, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

आर्मेनिया के रोमन सहराडियन ने हेलिकॉप्टर से लटककर हवा में बुलअप बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है। एक मिनट में इस शख्य ने 23 पुलअप्स किए है। इसके साथ ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टाग्राम पेज पर भी इसका वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में रोमन लैंडिंग स्लाइड को पकड़कर पुलअप करते दिखे है। रोमन कई अन्य रिकॉर्ड भी बना चुके है।

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: World Record, highest records, Pull ups, Helicopter

Courtesy: NDTV News

Election

फोटो: The Leaflet

100 चुनाव हारने का रिकॉर्ड बनाना चाह रहा है ये व्यक्ति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाला एक व्यक्ति ऐसा भी है जो अपने जीतने की नहीं बल्कि हारने की कामना कर रहा है। राज्य के 75 वर्षीय हसनू राम अबतक 93 चुनावों में हार चुके है। खेरागढ़ तहसील के नगला दूल्हा के निवासी है जिसका मकसद अब 100 चुनाव हारकर रिकॉर्ड बनाना है। दरअसल 36 वर्षों पहले एक पार्टी ने चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद नाराजगी के तौर पर वो लगातार चुनाव लड़ रहे है।

शनि, 15 जनवरी 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Election Commission, Uttar Pradesh, highest records

Courtesy: News 18 Hindi

Ishant Sharma

फोटो: DNA INDIA

इशांत शर्मा ने इंग्लैंड में तोड़ा कपिल देव का खास रिकॉर्ड

इशांत शर्मा ने इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़कर भारत की ओर से इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे डब्लूटीसी फाइनल में इशांत शर्मा ने भारत को कॉन्वे के रूप में सफलता दिलाई है। कॉन्वे बड़ी पारी खेलने को लेकर आगे बढ़ रहे थे तभी इशांत शर्मा ने कॉन्वे को शमी के हाथों आउट करवाकर भारत को राहत दी। 

सोम, 21 जून 2021 - 02:50 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: kapil dev, WTC Final, Ishant Sharma, highest records

Courtesy: ABP NEWS

Archisman

फोटो: The Optimist

भारत के 14 वर्षीय छात्र ने बनाया सबसे अधिक ओलंपियाड जीतने का रिकॉर्ड

बंगाल के खड़गपुर शहर में रहने वाले 14 वर्षीय अर्चिष्मान नंदी ने सबसे ज्यादा 73 ओलंपियाड जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अर्चिष्मान नंदी का 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज हुआ है। थाईलैंड इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड और जर्मनी के इंटरनेशनल मैर यूथ चैलेंज में अर्चिष्मान नंदी को स्वर्ण पदक मिल चुका है। अर्चिष्मान नंदी ने कई ओलंपियाड जीतने पर मिली प्रोत्साहन राशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में दान की है।

बुध, 02 जून 2021 - 04:40 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: West Bengal, Olympiad, 9th class student, highest records

Courtesy: Jagran News

Corona virus

फोटो: Zeenews

दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज

कोरोना वायरस से देश में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में हालात चिंताजनक हैं, यहां आबादी ज़्यादा होने के कारण केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में बीते दिन कुल 7437 नए केस सामने आये हैं। दिल्ली के एम्स ने कोरोना के बढ़ने के कारण ओपीडी सर्विस बंद कर दी हैं। मुंबई में भी कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में करीब नौ हज़ार केस सामने आये हैं। मुंबई में एक्टिव केस की संख्या भी 83 हज़ार को पार कर गई है।… read-more

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 03:29 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Delhi Corona, Mumbai, Corona Crisis, Cases, Increase, highest records, Patients

Courtesy: Aajtak News

Dhvani

फोटो: IMDB

Birthday Special: ध्वनि भानुशाली ने 21 साल की उम्र में ही बनाया ये रिकॉर्ड

ध्वनि भानुशाली मार्च 22 को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। ध्‍वनि ने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया','वेलकम टू न्‍यूयार्क', 'वीरे दी वेडिंग' और 'मरजावां' जैसी फिल्मो के लिए गाने गाए हैं। उन्हें असली पहचान 'दिलबर' गाने से मिली। साल 2019 में टी सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा एक पोस्ट साझा करके उनके दो गानों ‘ले जा रे’ और ‘वास्ते’ के यूट्यूब व्यूज एक बिलियन क्रॉस होने की जानकारी दी थी। इस पोस्‍ट के जरिए बताया गया था कि ध्‍वनि भानुशाली 21 की… read-more

सोम, 22 मार्च 2021 - 05:07 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: WOMEN SINGER, Dhvani bhanushali, birthday, highest records

Courtesy: Zee News

Weather Report

फोटो: News Room

2021 जनवरी का औसत तापमान ‘सदी’ के औसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा

इस वर्ष की जनवरी इतिहास की 7वीं सबसे गर्म जनवरी थी। एनओएए के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष जनवरी का औसत तापमान सदी के औसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी रिपोर्ट बताती है कि 2020 भारतीय इतिहास का आठवां सबसे गर्म वर्ष था। यूएन द्वारा प्रकाशित "एमिशन गैप रिपोर्ट 2020" से पता चला है कि यदि तापमान में हो रही वृद्धि इसी तरह जारी रहती है, तो सदी के अंत तक यह वृद्धि 3.2 डिग्री सेल्सियस… read-more

सोम, 15 फ़रवरी 2021 - 08:11 PM / by Shruti

Tags: NOAA Report, Hottest January, highest records, Climate Change, global warming

Courtesy: Downtoearth News