highway

फोटो: Swarajya

दिल्ली सहारनपुर हाईवे के लिए काटे जाएंगे पेड़

दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग का निर्माण करने के लिए 5000 पेड़ों की बलि दी जाएगी। छह लेन के इस हाईवे के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण- एनएचएआई से ये जानकारी मिली है। हाइवे के लिए अनुमानित वन भूमि पर 5,104 पेड़ काटने के एवज में अन्य पेड़ों को लगाया जाएगा। ये पेड़ एनटीपीसी इको पार्क बदरपुर में वृक्षारोपित होंगे। बता दें कि अक्षरधाम राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ जंक्शन से उत्तर प्रदेश के साथ शहर ये हाइवे फैला हुआ है।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Delhi Saharanpur Highway, Highway, NHAI, NTPC

Courtesy: ABP Live

Soil Erosion

फोटो: Indian Express

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरने से 300 यात्री फंसे

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद भूस्खलन तेजी से हो रहा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर पर गिर गया। हाईवे पर बोल्डर गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस दौरान करीब 300 वाहन जाम में फंस गए। मशीनों की मदद से हाईवे से चट्टान को हटाने का काम शुरू कर दिया है। 

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 07:47 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Rishikesh, Badrinath, Highway, Karnprayag

Courtesy: Amar ujala

electric highway

फोटो: Drivespark

दिल्ली और मुंबई के बीच बनेगा इलेक्ट्रिक हाइवे

दिल्ली से मुंबई के बीच जल्द ही इलेक्ट्रिक हाइवे बनाया जाएगा। दोनों शहरों के बीच बनने वाले इस हाइवे के संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाइड्रोलिक ऑनर्स ट्रेलर एसोसिएशन के कार्यक्रम में जानकारी दी। इस हाइवे पर ट्रॉली बस और ट्रॉली ट्रक रन किए जाएंगे। बता दें कि इलेक्ट्रिक हाइवे पर वाहनों के ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर्स के जरिए पावर सप्लाई की जाती है जिससे इसपर चलने वाले वाहन चार्ज होते है।

रवि, 24 जुलाई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: electric highway, Electric Vehicles, Nitin Gadkari, Highway

Courtesy: news 18

NHAI

फोटो: Mint

NHAI ने 100 घंटे में बनाया हाइवे, गिनीज बुक में नाम दर्ज

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अमरावती-अकोला हाइवे स्ट्रेच यानी NH-53 राजमार्ग पर 75 किलोमीटर की सड़क निर्माण कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ट्वीटर पर उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट पोस्ट करते हुए लिखा कि ये गर्व का क्षण है। इस उपलब्धि पर कंसल्टेंट्स एंड कंसेशनेयर, राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड को उन्होंने बधाई दी। बता दें… read-more

बुध, 08 जून 2022 - 04:15 PM / by रितिका

Tags: NHAI, Highway, national highway, Nitin Gadkari

Courtesy: ABP Live

Nitin Gadkari

फोटो: ABP News

अगले दो वर्षों में होगा 60 हजार किमी के विश्व-स्तरीय हाईवे का निर्माण- नितिन गडकरी

भारत में सड़क विकास पर 16वें वार्षिक सम्मेलन में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है। इस सम्मेलन में उन्होंने अगले दो वर्षों यानि 2024 तक 60 हजार किलोमीटर विश्व-स्तरीय हाईवे के निर्माण का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम अगले दो वर्षों में प्रतिदिन 40 किलोमीटर की दर से 60 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करेंगे। इसके लिए अगले दो वर्षों में 15 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सोम, 12 जुलाई 2021 - 10:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Nitin Gadkari, Highway, Central Government, Road transport and highways

Courtesy: Drivespark News

Yamuna Express Way

फोटो: zeenews

यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने की बस में लूटपाट

मथुरा जिले में बदमाशों ने अप्रैल 05 की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर बस को हाईजैक करके लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 89 - 90 पर नोएडा से आगरा की ओर से होती हुई हमीरपुर जा रही डबल डेकर बस में लगभग आधा दर्जन बदमाश सवारी बनकर चढ़े और हथियारों के दम पर बस को हाईजैक करके सवारियों से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही वारदात की जाँच शुरू कर दी गयी है।

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 02:11 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Uttar Pradesh, Mathura, Hamirpur, Yamuna Expressway, Highway, Bus, Loot

Courtesy: Aajtak News

National Highways

फोटो: Google

जल्द ही पूरे होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य व परियोजना, मोदी सरकार की पहल 

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में आ यही अड़चनों के दूर होने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य सड़कों को दो लेन राष्ट्रीय राजमार्ग  में बदलने की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू कर दी है। इसमें पिछले छह साल में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड आदि राज्यों की 10,000 किलोमीटर सड़कों को राजमार्ग बनाने की घोषणा की गई थी। सड़क परिवहन मंत्रालय ने अक्टूबर 26 को सभी निर्देश राज्यों के प्रमुख सचिवों व विभागाध्यक्षों को भेज दिए है‌।

 

गुरु, 29 अक्टूबर 2020 - 11:02 AM / by तूलिका स्वाति

Tags: Road Development, Modi Government, Highway, Road transport and highways

Courtesy: Live Hindustan