CNG

फोटो: India TV News

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी, पीएनजी की कीमतों में 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आज दिल्ली एनसीआर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की। पूरे क्षेत्र में संशोधित दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के साथ सीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद के लिए सीएनजी की कीमत 81.17 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। गुरुग्राम में अब… read-more

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: CNG, Price, Hike, Delhi, Noida

Courtesy: Aajtak News

CNG PNG Price Hike

फोटो: India.com

त्योहार के सीजन में CNG के दाम छह रुपये बढ़े, चार रुपये महंगी हुई पीएनजी

मुंबई में महानगर गैस ने अक्टूबर तीन की मध्यरात्रि से महानगर में और उसके आसपास संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के खुदरा मूल्य में क्रमशः 6 रुपये प्रति किलोग्राम और 4 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की। एमजीएल ने अक्टूबर तीन को एक बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सीएनजी का संशोधित खुदरा मूल्य 86 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी का 52.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगा।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 12:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: gas price, Hike, cng rates, PNG

Courtesy: Nai Duniya

South Railway

फोटो: Latestly

त्योहारी सीजन से पहले दक्षिण रेलवे ने बढ़ाईं प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें

दक्षिण रेलवे ने सितंबर 29 को बताया कि चेन्नई के आठ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। अक्टूबर एक से जनवरी 31, 2023 तक कीमतें 10 रुपये से बढ़कर 20 रुपये हो जाएंगी। त्योहारों के मौसम में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़भाड़ से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया। टिकट की कीमतों में वृद्धि से बिना किसी वैध कारण के प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने वाले लोगों की संख्या को नियंत्रित… read-more

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 03:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Railway, platform ticket, Fare, Hike, Festive Season

Courtesy: News 18

Ashok Gahlot

फोटो: ABP live

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि को मंजूरी

राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि अब जुलाई 1, 2022 से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता देय होगा। राजस्थान सरकार का यह कदम केंद्र द्वारा सितंबर 28 को डीए बढ़ाने के बाद आया है। बता दें कि, गहलोत के इस फैसले का लाभ लगभग आठ लाख कर्मचारी एवं 4.40… read-more

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, da allowance, Hike, ashok gehlot government

Courtesy: Navbharat Times

RBI Hikes Lending Rate

फोटो: Latestly

RBI MPC Meet: आरबीआई ने की रेपो रेट में 50 bps की बढ़ोतरी, महंगा होगा लोन

महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज बेंचमार्क लेंडिंग रेट 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 5.40 फीसदी कर दिया। नवीनतम वृद्धि के साथ, रेपो दर या अल्पकालिक उधार दर जिस पर बैंक उधार लेते हैं, 5.15 प्रतिशत के पूर्व-महामारी स्तर को पार कर गया है। आरबीआई गवर्नर ने बताया कि, ग्लोबल स्तर पर महंगाई चिंता का विषय है। उभरते बाजारों के घरेलू, वैश्विक खतरे बढ़े हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी… read-more

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: RBI GOVERNOR, SHAKTIKANTA DAS, Hike, repo rate

Courtesy: Zeebiz

Sugarcane

फोटो: TOI

गन्ना किसानों की आय बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार ने गन्ने का भाव 305 रुपये प्रति क्विंटल किया तय

गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने गन्ने का भाव 305 रुपये प्रति क्विंटल तय किया। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाले अगले खरीद वर्ष के लिए गन्ने का भाव 15 रुपये बढ़ाकर 305 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। कैबिनेट बैठक में गन्ने की एफआरपी यानी उचित व लाभकारी मूल्य बढ़ाने पर फैसला लिया गया। 

बुध, 03 अगस्त 2022 - 08:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sugarcane field, FRP, Price, Hike

Courtesy: Amar ujala

Gold

फ़ोटो: Fortune India

सोने चांदी के रेट में जबरदस्त उतार चढ़ाव, 968 रुपया महंगा हुआ सोना

सोने के रेट में आज जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 968 रुपये की तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 51849 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर पहुंच गया है। इस रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। वहीं, चांदी आज सस्ती हुई है। चांदी के रेट में 403 रुपये की गिरावट आई है। एक किलो चांदी की कीमत 58400 रुपये हो गई है।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 04:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: gold, Silver, Rate, Market, Hike

Courtesy: Hindustan

Kharif Crops

फ़ोटो: Agri Punjab

खरीफ़ की फसल पर एमएसपी को 5 से 20 फीसदी तक बढ़ाएगी सरकार

देश के करोड़ों किसानों को जल्द की सरकार राहत दे सकती है। कृषि में बढ़ती लागत और बढ़े हुए कृषि उपकरण के दाम के कारण महंगाई की मार झेल रहे किसानों को राहत देने के लिए सरकार खरीफ फसलों पर एमएसपी को 5 से 20 फीसदी तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। जिसके तहत अब किसानों को अपनी फसलों के और अच्छे दाम मिलेंगे। सरकार यह फैसला जल्द ले सकती है जिससे किसानों को बहुत राहत मिलने की उम्मीद है।

बुध, 08 जून 2022 - 08:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MSP, farmer, Government, Price, Hike

Courtesy: News18

Crude oil

फ़ोटो: The Financial Express

देश में पेट्रोल डीजल हो सकता है महंगा, 115 डॉलर प्रति बैरल पहुँचा क्रूड ऑयल

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में फिर से उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची है, जो 28 मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि यूरोपीय यूनियन द्वारा रूस से कच्चे तेल के आयात पर बैन का समर्थन करने की वजह से कच्चे तेल की कीमतें 7 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर जा पहुंची हैं। 

मंगल, 17 मई 2022 - 08:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Petrol, Diesal, Crude, Hike

Courtesy: Abp Live

Petrol Diesel Price Hike

फोटो: India TV News

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में वृद्धि जारी; 2 सप्ताह से भी कम समय में 12वीं वृद्धि

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अप्रैल चार को 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद पिछले दो हफ्तों में दरों में कुल वृद्धि 8.40 रुपये प्रति लीटर हो गई। राज्य के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 103.81 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.07 रुपये हो गई है। 

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: petrol diesel price, Hike, Crude Oil

Courtesy: India TV