Indian idol 12 finalist

फोटो: Serial Updates

भारतीय टीवी के इतिहास में पहली बार 12 घंटे चलेगा इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले

म्यूजिकल रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का फिनाले अगस्त 15 को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक प्रसारित होगा। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार कोई टीवी शो 12 घंटे तक चलेगा। इसे "द ग्रेटेस्ट ग्रैंड फिनाले" का नाम दिया गया है। इस फिनाले में 6 प्रतियोगियों में से सबसे बेहतरीन प्रतियोगी को इंडियन आइडल 12 की चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी। इस शो में हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक जज की भूमिका निभा रहे हैं।

रवि, 15 अगस्त 2021 - 02:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: indian idol, grand finale, Himesh reshammiya, anu malik

Courtesy: Amar Ujala News

Music album

फोटो: Navbharat Times

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 की हिट जोड़ी का नया गाना हुआ रिलीज

म्यूजिक रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के जज हिमेश रेशमिया नें अपने बर्थडे पर ‘हिमेश के दिल से’, एल्बम का ‘तेरी उम्मीद’ गाना रिलीज़ किया हैं। इस गीत को पहाड़ के पवनदीप और अरुणिता द्वारा गाया गया है। इंडियन आइडल शो के बाद पवनदीप राजन करियर के उच्च स्तर पर हैं। इससे पहले उत्तराखंड के पवनदीप 'तेरे बगैर' गीत गा चुकेे है। इससे पहले हिमेश की एल्बम सुरूर 2021 को बहुत पसंद किया गया था। 

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 08:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Himesh reshammiya, music album, indian idol, Arunita kanjilal

Courtesy: Pahad prabhat

रिलीज हुआ हिमेश रेशमिया की नई एलबम 'सुरूर 2021' का टाइटल ट्रैक

हिमेश रेशमिया की नई एलबम 'सुरूर 2021' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। मेलोडी यूट्यूब पर रिलीज इस गाने को हजारों लोग देख चुके हैं। टाइटल ट्रैक में हिमेश रेशमिया अलग अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस उदिति सिंह भी वीडियो में नजर आ रही हैं। बता दें, 'आशिक बनाया आपने' से हिमेश ने बॉलीवुड में नाम बनाया और इसी गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला था।

शुक्र, 11 जून 2021 - 08:50 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Himesh reshammiya, surroor 2021, new song, New release

Courtesy: Ndtv Hindi News