फोटो: Times Now Navbharat
भगवंत अनमोल के उपन्यास 'प्रमेय' को मिलेगा साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022
साहित्य अकादमी की ओर से हिंदी भाषा के लिए युवा पुरस्कार 2022 के लिए भगवंत अनमोल के उपन्यास प्रमेय का चयन हुआ है। इसकी घोषणा अकादमी ने अगस्त 24 को की है। अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने जानकारी दी कि कार्यकारी मंडल की बैठक में अलग अलग भाषाओं के 23 लेखकों की कृतियों को पुरस्कार देने के लिए चयनित किया गया है। इन पुरस्कारों का चयन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया है।
Tags: Sahitya Akademi, Award, Literature, Hindi Literature
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Literature Point
वरिष्ठ साहित्यकार रमेश उपाध्याय का निधन
हिंदी के मशहूर साहित्यकार रमेश उपाध्याय का दिल्ली में निधन हो गया है। कहानी, उपन्यास, नाटक, नुक्कड़ नाटक,आलोचना आदि विधाओं में सक्रिय रमेश उपाध्याय की प्रतिष्ठा कथन जैसी महत्वपूर्ण साहित्यिक पत्रिका के संपादक के तौर पर भी रही। रमेश का आरंभिक जीवन काफी संघर्षों भरा था और इन्होने जीवनयापन के लिए कई तरह के कार्य किए। लेखन के क्षेत्र में उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। रमेश उपाध्याय के निधन से साहित्यिक जगत में शोक की लहर फैल गई है… read-more
Tags: Hindi Literature, litterateur, Ramesh Upadhyay
Courtesy: Amarujala News