Namaz

फ़ोटो: News18hindi

अलीगढ़ के एक कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही

अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय कॉलेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कॉलेज का एक शिक्षक परिसर में नमाज़ पढ़ते दिखाई दे रहा है। अब इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने एतराज जताते हुए कार्यवाही की मांग की है। वहीं, कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता ने समिति का गठन कर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसा नहीं होना दिया जाएगा।

सोम, 30 मई 2022 - 11:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Aligarh, namaz, Hindu community

Courtesy: News18hindi

Munawwar Rana

फोटो: Nai Dunia

महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने पर शायर मुनव्वर राना पर दर्ज हुआ केस

वाल्मीकि समाज के नेता पी एल भारती ने हजरतगंज थाने में मुनव्वर राना के खिलाफ अगस्त 20 को धार्मिक भावनाएं भड़काने के खिलाफ आरोप दर्ज कराया है। दरअसल, मुनव्वर राना ने चैनल पर चर्चा के दौरान तालिबान की तुलना महर्षि वाल्मीकि से की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ करोड़ो दलितों का अपमान कर हिंदू आस्था को चोट पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया हैं।

शनि, 21 अगस्त 2021 - 04:59 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Munawwar rana, hate speech, Religious riots, Hindu community

Courtesy: Jansatta News

Shiv Sticker

फोटो: The Hindu Times

स्टिकर में भगवान शिव को वाइन ग्लास के साथ दिखाने पर इंस्टाग्राम के खिलाफ़ FIR दर्ज

इंस्टाग्राम के स्टिकर में भगवान शिव को वाइन ग्लास के साथ दिखाए जाने पर दिल्ली में इंस्टाग्राम के खिलाफ़ FIR दर्ज की गई है। दिल्ली के नागरिक मनीष सिंह ने यह शिकायत दर्ज कराई है। मनीष ने बताया कि जब वे इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड कर रहे थे तब SHIV की-वर्ड सर्च करने पर उन्हें ये आपत्तिजनक स्टिकर दिखाई दिया। इससे पहले भी कई बार इंस्टाग्राम के स्टिकर्स को लेकर शिकायत की जा चुकी है।

बुध, 09 जून 2021 - 09:48 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Instagram, sticker system, Hindu community, FIR

Courtesy: Bhaskar

Sana Ramchand becomes Pakistan first assistant commissioner

फोटो: India Times

पाकिस्तान में पहली बार हिंदू लड़की बनी असिस्टेंट कमिश्नर

सना रामचंद पाकिस्तान की पहली हिंदू लड़की हैं जो असिस्टेंट कमिश्नर बनी है। इसके लिए उन्हें पाकिस्तान की सबसे बड़ी प्रशासनिक परीक्षा सेंट्रल सुपीरियर सर्विस (CSS) पास करनी पड़ी। इसके साथ ही सना पेशे से MBBS डॉक्टर भी हैं। सना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले की रहने वाली हैं। सना ने सिंध प्रांत के चंदका मेडिकल कॉलेज से MBBS किया है और वो जल्द ही सर्जन भी बनने वाली हैं।

रवि, 09 मई 2021 - 02:00 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Pakistan, Hindu community, Completed MBBS Degree, Sana Ramchand

Courtesy: Dainik Bhaskar

Migrants

फोटो: National Geographic Society

भारत के पड़ोसी देशों में हिंदुओं का पलायन जारी, स्थिति चिंताजनक: सीडीपीएचआर रिपोर्ट

सेन्टर फ़ॉर डेमोक्रेसी प्लूरलिज्म एंड ह्यूमन राइट (सीडीपीएचआर) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 7 पड़ोसी देशों में हिन्दुओं की स्थिति बेहद ही नाज़ुक है। जिसमें बांग्लादेश में पिछले 4 दशक से 2.3लाख से ज्यादा लोग लगातार पलायन कर रहे ऐसा ही रहा तो अगले 25 साल बाद बांग्लादेश में एक भी हिन्दू नहीं बचेगा। वहीं दूसरे देशों में, पाकिस्तान में हिन्दू-सिखों की आबादी 3.5 करोड़ से 50-60 लाख रह गयी है। जिसमें अफगानिस्तान में अब मात्र 200 हिन्दू परिवार बचें… read-more

रवि, 04 अप्रैल 2021 - 07:20 PM / by Shruti

Tags: Migrants, Hindu community, Hindu minority, CDPHR, Human Rights

Courtesy: SANCHCHADOST NEWS

Attack on Hindu

फोटो: Dhaka Tribune

बांग्लादेश में हिंदुओं के गांव पर हुआ बड़ा हमला

बांग्लादेश के पूर्वोत्तर में सिलहट डिवीजन के शल्ला उप जिले में एक हिन्दू गांव पर हिफाजत-ए-इस्लाम के नेता मामुनुल हक के हजारों अनुयायियों ने हमला कर दिया और करीब 70-80 घरों को तोड़कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। ढ़ाका ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक हिफाजत-ए-इस्लाम के महासचिव मामुनुल हक के भाषण से आक्रोशित होकर एक हिन्दू युवा ने फेसबुक पर आलोचनात्मक पोस्ट लिखी थी। जिसके बाद गुस्साए हक के समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया। मामले में हिन्दू युवा समेत… read-more

शनि, 20 मार्च 2021 - 04:05 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Bangladesh, Hindu community, Religious riots

Courtesy: Live Hindustan

Murder

फ़ोटो: Shutterstock

पाकिस्तान: हिन्दू परिवार के 5 सदस्यों की गला रेतकर हुई हत्या

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुल्तान में रहीम यार खान शहर से 15 किलोमीटर दूर अबू धाबी कॉलोनी में एक हिंदू परिवार के पांच सदस्यों की लाश मिली है। मृतकों की अवस्था देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी की हत्या गला रेतकर ही कि गई है। घटना के बाद जानकारी देते हुए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल दास ने कहा की परिवार के मुखिया का नाम रामचंद मेघवाल है और वो टेलरिंग की दुकान चलाते थे। वहीं, अब पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

रवि, 07 मार्च 2021 - 10:19 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Pakistan, murder, Hindu community

Courtesy: Aajtak

Mohan bhagwat

फ़ोटो: Getty images

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत जनवरी 1 के दिन "मेकिंग ऑफ अ हिंदू पेट्रिएट- बैकग्राउंड ऑफ गांधीजीज हिंद स्वराज"के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने देशभक्ति व हिंदुओ की बात करते हुए कहा -गांधी जी ने एक बार कहा था कि मेरी देशभक्ति मेरे धर्म से निकलती है। एक बात साफ है कि हिंदू है तो उसके मूल में देशभक्त होना ही पड़ेगा। यहां पर कोई भी देशद्रोही नहीं है, स्वराज्य तब तक आप नहीं समझ सकते जबतक आप स्वधर्म को नहीं समझते… read-more

शनि, 02 जनवरी 2021 - 11:03 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Mohan Bhagwat, Hindu community, Hindu Patriot

Courtesy: Aajtak news

Minor hindu girl suicide in pakistan

फ़ोटो: Amar ujala

पाकिस्तान: दुष्कर्मियों द्वारा ब्लैकमेल किये जाने पर एक हिन्दू लड़की ने की खुदकुशी

एक वर्ष पूर्व पाकिस्तान के थारपारकर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय हिन्दू लड़की के साथ 3 लोगों ने दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद दुष्कर्मियों को सजा भी हुई। हाल ही में तीनो दुष्कर्मी जमानत पर रिहा हो गए। इन तीनो ने दुष्कर्म करते वक़्त एक वीडियो बनाया था। जेल से बाहर आने के बाद ये लोग पीड़िता को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। परेशान होकर सितंबर 30 को  पीड़िता ने एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। तीनों दुष्कर्मी दबंग परिवार से संबंध रखते है… read-more

शुक्र, 02 अक्टूबर 2020 - 10:55 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Pakistan, blackmail, Hindu community

Courtesy: AMARUJALA NEWS