A-Raja

फोटो: Latestly

'हिंदू धर्म न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है': डीएमके सांसद ए राजा

डीएमके सांसद ए राजा ने सितंबर 12 को एक निजी चैनल पर टीवी डिबेट के दौरान सनातन धर्म और हिंदू धर्म पर अपनी टिप्पणियों से हंगामा जारी रखा। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म "न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है"। ए राजा ने कहा, 'भारत जाति नामक वैश्विक बीमारी का कारण है, जो लोगों को जाति के आधार पर विभाजित करता है, लोगों को आर्थिक आधार पर विभाजित करता है।" 

बुध, 13 सितंबर 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, Hindu Religion, DMK, a raja

Courtesy: Navbharat Times

sammelan

फोटो: EwokeTV

हिंदू देवी देवताओं को ना मानने को लेकर सम्मेलन में दिलाई गई शपथ

दिल्ली के बाद अब लखनऊ में भी हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सम्मेलन में लोगों को शपथ दिलाई गई की वो हिंदू देवी देवताओं में कही विश्वास नहीं करेंगे। जानकारी के मुताबिक शपथ दिलाने वाला भन्ते सुमित रत्न है। इस सम्मेलन का आयोजन अक्टूबर नौ को किया गया है। इससे पूर्व दिल्ली में अक्टूबर पांच को एक कार्यक्रम में लोगो को ऐसी ही शपथ दिलाई गई थी।

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: AAP, rajendra pal gautam, hindu, Hindu Religion

Courtesy: TV 9 Hindi

Excavation

फ़ोटो: Dainik bhaskar

नूर मोहम्मद के घर खुदाई में मिले त्रिशूल, घंटा, शंख व अन्य सामान: गोरखपुर

गोरखपुर के गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुआन गांव में एक मुस्लिम परिवार के घर हुई खुदाई में धार्मिक चीज़ें निकली है। जानकारी के अनुसार नूर मोहम्मद ने एक तांत्रिक के कहने पर टोटका करते हुए खुदाई शुरू करवाई थी, जिसमें अब मंदिर का घंटा, शंख, त्रिशूल, बर्तन सहित कई लोहे और पीतल के पूजा-पाठ के सामान मिले है। साथ ही इसमें कुछ हड्डियां भी मिली है। पुलिस ने सारा सामान कब्जे में लेते हुए इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दी है।

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 06:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Gorakhpur, archeological excavation, uttarpradesh, Hindu Religion

Courtesy: News18hindi

Lord Shiva

फोटो:Youngistan

सावन में सपने में इन चार चीज का देखना है बेहद शुभ

सावन के महीने में भक्तों के सपनो का भी खास महत्व होता है। सोते समय सपने में अगर व्यक्ति को बैल दिखे तो इसका अर्थ है कि उसे रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। डमरू दिखने का अर्थ होता है की जीवन की उथल पुथल खत्म होगी। त्रिशूल देखने पर परेशानियों का अंत होता है। इसे देखने पर व्यक्ति को शांति मिलती है।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: saawan, Lord Shiva, hindu, Hindu Religion

Courtesy: ndtv

 Lord Shiva

फोटो: AajTak

सावन के सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए ये चीजें

भगवान शिव की पूजा के लिए सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन के सोमवार के दौरान अगर भगवान शिव को सफेद चीजों को अर्पण किया जाए तो भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। भगवान शिव को कच्चा दूध, दही, घी, चावल, सफेद आंक के फूल, सफेद चंदन, चीनी चढ़ानी चाहिए। इससे किया गया अभिषेक भक्तों को विशेष फल देने वाला होता है। बता दें की सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है।

रवि, 24 जुलाई 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Hindu Religion, Shiv, Lord Shiva, saawan

Courtesy: ABP Live

sawan somvaar

फोटो: India TV

शुरू होने वाला है सावन का महीना, इस वर्ष पड़ेंगे पांच सोमवार

सावन का पावन महीना जुलाई 14 से शुरू हो रहा है। संक्रांति के अनुसार सावन की शुरुआत जुलाई 16 से होगी। वहीं पूर्णिमा और संक्राति के मुताबिक सावन का पहला सोमवार जुलाई 18 को पड़ेगा। इसी दिन पंचमी तिथि भी है, जिस कारण नाग पंचमी भी मनाई जाएगी। दूसरा सोमवार जुलाई 25, तीसरा अगस्त एक, चौथा अगस्त आठ और पांचवा सोमवार अगस्त 15 को पड़ेगा। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने का विशेष महत्व होता है।

बुध, 22 जून 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Sawan Somvaar, saawan, Religion, Hindu Religion

Courtesy: ABP Live

phalgun

फोटो: Dainik Bhaskar

फाल्गुन मास हुआ शुरू, इन बातों का रखे ध्यान

हिंदू पंचांग में अति महत्वपूर्ण फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए। शीतल जल से स्नान करने का विशेष महत्व होता है। भोजन में अधिक फल खाए और अनाज का उपयोग कम करे। रंगीन और सुंदर कपड़े पहने। नियमित रूप से भगवान कृष्ण की उपासना करे। फाल्गुन के महीने में नशीले पदार्थ और मांस मदिरा का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: Religion, Hindu Religion, tradition

Courtesy: AajTak News

Badrinath Dham

फोटो: Webdunia

मई 18 को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित विश्वप्रसिद्ध चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए मई 18 को खोल दिए जाएंगे। वसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर के राजदरबार में टिहरी नरेश और महारानी की मौजूदगी में श्री बदरी विशाल के बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीखों की घोषणा की गई। कपाट हर साल अक्टूबर-नवंबर सर्दियों में बंद हो जाते हैं। गाड़ू घड़ा जिसे तेल कलश यात्रा भी कहते हैं उसकी तारीख अप्रैल 29 निश्चित की गई है।

बुध, 17 फ़रवरी 2021 - 03:28 PM / by Shruti

Tags: Badrinath Dham, Hindu Religion, Chaar Dham, Uttarakhand

Courtesy: Zeenews