Hindustani Bhau

फोटो: India.Com

बच्चों को भड़काने के आरोप में मुंबई पुलिस ने किया हिंदुस्तानी भाऊ को गिरफ्तार

इंटरनेट की दुनिया मे हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर यूट्यूबर विकास पाठक को मुंबई पुलिस ने बच्चों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में वकार खान नाम के एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमे बच्चों को प्रोटेस्ट के लिए उकसाया गया। इसके बाद जनवरी 31 को कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि कोरोना काल में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जाए। 

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Hindustani Bhau, India, Youtuber, Instagram

Courtesy: Amar Ujala

hindustani bhau arrested

फोटो: The Hindu Times

परीक्षा रद्द कराने के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हिंदुस्तानी भाऊ पुलिस हिरासत में

हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक को मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन और धारा 144 का नियम तोड़ने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। विकास मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में कोरोना महामारी के दौरान बोर्ड परीक्षा रद्द करने और स्कूल फीस माफ करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। अपने बेबाक बोलने के अंदाज की वजह से विकास अक्सर सोशल-मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैें। विकास बहु-चर्चित बिगबॉस के सीजन 13 का हिस्सा भी रह चुके हैं।

रवि, 09 मई 2021 - 02:30 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Vikas Pathak, Hindustani Bhau, Bigg Boss 13, School Fees

Courtesy: Dainik Bhaskar