फोटो: Live Hindustan
रोहित शर्मा ने अपने 400वें टी20 मैच में हासिल की दो ऐतिहासिक उपलब्धियां
अक्टूबर दो को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने दो बड़े मुकाम हासिल किए। रोहित शर्मा पहले कप्तान बने, जिनकी कप्तानी में भारत ने घरेलू सरजमीं पर प्रोटियाज के खिलाफ अपनी पहली टी20ई श्रृंखला जीती। इसके अलावा रोहित शर्मा ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए एक कैलेंडर वर्ष में T20I में 500 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। मैच में रोहित ने 37 गेंदों में 43 रन बनाए।
Tags: Ind Vs SA, Rohit Sharma, First Indian, History
Courtesy: Jagran News
फ़ोटो: Hindustan
अक्षय कुमार ने इतिहास की पढ़ाई को लेकर उठाया सवाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की खास अपील
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म "सम्राट पृथ्वीराज" की रिलीज से पहले एक इंटरव्यू में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से खास अपील की है। अक्षय ने इंटरव्यू में कहा कि हमें जो इतिहास पढ़ाया गया है, उसमें हमारे राजाओं जैसे महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान के बारे में बहुत कम बताया गया है। हमें महाराणा प्रताप जैसे महान राजाओं के बारे में जानना चाहिए। अक्षय ने शिक्षा मंत्री सेे इतिहास की पढ़ाई को बैलेंस करने की अपील की।
Tags: Akshay Kumar, Education Minister, History
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Webdunia
आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा है 'विश्व प्रेस आज़ादी दिवस', जानिए क्या है इसकी विशेषता
पूरे विश्व में हर साल मई तीन को 'विश्व प्रेस आज़ादी दिवस' के रूप में मनाया जाता है। विश्व प्रेस आज़ादी दिवस को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ भी माना जाता है। लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। सका मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व को बताना है। विश्व प्रेस आज़ादी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व को बताना है।
Tags: World press freedom day 2022, theme, History
Courtesy: ABP Live
फोटो: Times Now News
इतिहास में पहली बार, नासा की जांच ने किया सूर्य के वायुमंडल में प्रवेश
इतिहास में पहली बार, नासा सौर जांच आधिकारिक तौर पर सूर्य के वातावरण को 'स्पर्श' करने में कामयाब रही है। पार्कर नासा ने दिसंबर 14 को एक बयान में कहा कि सोलर प्रोब ने सूर्य के वायुमंडल-कोरोना-के माध्यम से उड़ान भरी और कणों और चुंबकीय क्षेत्रों का नमूना लेने में कामयाब रहा। बयान में कहा गया, "नया मील का पत्थर पार्कर सोलर प्रोब के लिए एक बड़ा कदम और सौर विज्ञान के… read-more
Tags: nasa solar probe, entered the solar atmosphere, History
Courtesy: One India
फोटोः EnterHindi
भारत में आज मनाया जा रहा 89वां भारतीय वायुसेना दिवस
भारत में हर बार की तरह इस बार भी अक्टूबर 8 को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है। यह भारतीय वायुसेना की स्थापना का 89वां वर्ष है। भारतीय वायुसेना को दुनिया के सबसे पराक्रमी वायुसेना में से एक माना जाता है। भारत के स्वतंत्रता से पहले अक्टूबर 8,1932 को वायुसेना की स्थापना हुई थी। उस वक्त वायुसेना का नाम रॉयल इंडियन एयर फोर्स (आरआईएएफ) रखा गया था, लेकिन आजादी के बाद इसका नाम इंडियन एयर फोर्स (आईएएफ) रख दिया गया।
Tags: indian air force day, History, Indian Air force, National
Courtesy: newsnationtv
फोटोः Event Times Now
असीसी के सेंट फ्रांसिस के सम्मान में मनाया जाता है वर्ल्ड एनिमल डे
इटली स्थित असीसी के सेंट फ्रांसिस जो पशु प्रेमी और पशु संरक्षक संत थे उनके सम्मान में अक्टूबर 4 को वर्ल्ड एनिमल डे मनाया जाता है। वर्ल्ड एनिमल डे विलुप्त हुए प्राणियों की रक्षा और मानव से प्राणियों के संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे विश्व भर में मनाया जाता है। इस दिन कई पशु अधिकार संगठन समेत सामुदायिक समूह विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करते हैं। इसमें प्राणियों के अधिकारों और उनके कल्याण आदि की समीक्षा की जाती है।
Tags: world animal day, History, World
Courtesy: NDTV News
फोटो: SugerMint
अटल बिहारी वाजपेयी- एक प्रखर राष्ट्रवादी, एक ओजस्वी वक्ता
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिसंबर 25, 1924 को ग्वालियर में हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी 40 साल से ज्यादा समय तक संसद के सदस्य थे। एक महान जननेता होने के साथ-साथ वाजपेयी एक प्रखर राष्ट्रवादी, एक ओजस्वी वक्ता और महान कवि थे। वाजपेयी पहली बार 1996 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन उस वक्त मात्र 13 दिन में ही उनकी सरकार गिर गई थी। इसके बाद वो 1998 में 13 महीने के लिए प्रधानमंत्री बने।… read-more
Tags: Atal Bihari Vajpayee, National, History, BJP
Courtesy: Brifly News
फोटो: Twitter
महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में शामिल होने वाली प्रथम महिला थीं 'सुभद्रा कुमारी चौहान'
सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म अगस्त 16, 1904 को इलाहाबाद के निहालपुर में हुआ था। सुभद्रा कुमारी चौहान को शुरू से ही लिखने का बहुत शौक था। उनकी अधिकतर रचनाओं में से राष्ट्रभक्ति की भावना झलकती थी। उनकी महारानी लक्ष्मीबाई के ऊपर लिखी एक सुप्रसिद्ध कविता 'बुंदेले हरबोलों के मुंह से हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी' आज भी हर व्यक्ति बड़े शौक से पढ़ता और सुनता है। मात्र नौ वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपनी पहली कविता लिख… read-more
Tags: Subhadra Kumari Chauhan, Literature, National, History
Courtesy: Brifly News
फोटो: Oneindia Hindi
'अगस्त क्रांति': भारतीय स्वतंत्रता का शंखनाद
भारत छोड़ो आंदोलन को ‘अगस्त क्रांति’ के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी शुरुआत 9 अगस्त, 1942 को गांधीजी के आह्वान पर पूरे देश में एक साथ आरंभ हुआ। ब्रिटिश साम्राज्य की समाप्ति के लिए, भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित होने के बाद ग्वालिया टैंक मैदान में गांधीजी जी ने कहा कि, "एक छोटा सा मंत्र है जो मैं आपको देता हूँ। इसे आप अपने ह्रदय में अंकित कर लें और अपनी हर सांस में उसे अभिव्यक्त करें। यह मंत्र है-“करो या मरो”। इस तरह भारत छोड़ो आंदोलन के… read-more
Tags: Mahatma Gandhi, History, Indian Independence
Courtesy: Brifly News
फोटो: Humans of Uttrakhand
उत्तराखंड राज्य सरकार आज मना रही है 'तीलू रौतैली दिवस'
उत्तराखंड में हर साल की तरह इस साल भी अगस्त आठ को 'राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतली दिवस' मनाया जा रहा है। राज्य महिला व बाल विकास विभाग द्वारा 22 लोगों को इस पुरस्कार के नामित किया गया है। गढ़वाल में जन्मी अपूर्व शौर्य, संकल्प ओर साहस की धनी इस वीरांगना को गढ़वाल के इतिहास में झांसी की रानी के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में गांव गुराड तल्ला में उनके भवन का पिछला हिस्सा खंडहर हो गया है।
Tags: Uttarakhand Government, Chief Minister, Teelu Rauteli, History
Courtesy: Amar Ujala News