फोटो: News Nation
हॉकी इंडिया ने की राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तारीखों की घोषणा
भारतीय हॉकी संघ ने पुरुषों और महिलाओं की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की तारीखों की घोषणा कर दी है। फरवरी 15 से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में होने वाली हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 29 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा, हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण फरवरी 26 से शुरू होगा। बेंगलुरु में। हॉकी इंडिया के प्रमुख दिलीप तुर्की ने इस खेल के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
Tags: Hockey India, announce dates, National Championships
Courtesy: Janta Se Rishta
फोटो: Sportskeeda
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जीता कांस्य पदक
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से पटखनी देकर कांस्य पदक जीत लिया है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर थीं इसके बाद दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। तीसरा क्वार्टर 2-2 के स्कोर पर समाप्त हुआ और आखिरी क्वार्टर में भारत ने दो जबकि पाकिस्तान ने एक गोल किया। इसी के साथ भारत ने यह मुकाबला 4-3 से जीत लिया। इससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 3-1 से हराया था।
Tags: Hockey India, Hockey, Asian Champions Trophy, sports
Courtesy: India TV News
फोटो: Olympics
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हारा भारत
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान ने भारत को 5-3 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। गौरतलब है कि अपने पिछले मुकाबले में ही भारत ने जापान को 6-0 से हराया था। टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इस मुकाबले को जीतने के बाद जापान की टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कोरिया के सामने अपनी चुनौती पेश करेगी।
Tags: Asian Champions Trophy, Hockey India, sports
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: PIPA News
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में फ्रांस ने भारत को 4-5 से हराया
जूनियर हॉकी विश्व कप में नवंबर 24 को भारत और फ्रांस के बीच खेले गए मैच में भारत को 4-5 से हार का सामने करना पड़ा है। मौजूदा चैंपियन भारत को फ्रांस के हाथों हार मिलने के बाद पूरा हॉकी जगत चौंक गया है। इस मैच में फ्रांस के कप्तान क्लेमेंट ने गोल दागकर भारत पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा। भारत की ओर से उपकप्तान संजय ने लगातार तीन गोल और उत्तम ने एक गोल दागा।
Tags: India, France, goals, Hockey India
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: The Hindu
भारतीय हॉकी टीम को अगले 10 साल तक स्पॉन्सर करेगी ओडिशा सरकार
ओडिशा सरकार ने अगले 10 सालों तक भारतीय हॉकी टीम को स्पॉन्सर करने का फैसला किया है। सीएम नवीन पटनायक ने अगस्त 17 को भारतीय हॉकी टीम की प्रशंसा में एक ट्वीट भी किया। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सीएम नवीन पटनायक ने यह फैसला लिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कैप्टन मानप्रीत सिंह ने भी हॉकी टीम के सपोर्ट के लिए ओडिशा सरकार और सीएम नवीन पटनायक की तारीफ की… read-more
Tags: Hockey India, CM Naveen Patnaik, Odisha government, sports
Courtesy: Abp News
फोटो: Deccan Chronicle
टोक्यो ओलंपिक: ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत और ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीमों के बीच खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम मुकाबला 4-3 से हार गई और इसी के साथ भारत के हाथ से कांस्य पदक भी फिसल गया। अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही भारतीय महिला हॉकी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुई थी।
Tags: Tokyo Olympic, Hockey India, Indian Women Hockey Team, sports
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: InsideSport
टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल मुकाबले में आज अर्जेंटीना से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम
टोक्यो ओलंपिक में अगस्त चार भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के सामने अपनी चुनौती पेश करेगी। भारतीय टीम का लक्ष्य मुकाबला जीतकर मेडल पक्का करना और फाइनल में प्रवेश करना होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपने से कहीं ज्यादा मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था। भारतीय टीम की जीत के लिए पूरे देश में दुआओं का दौर जारी है।
Tags: Tokyo Olympics, Indian Women Hockey Team, Hockey India, sports
Courtesy: ABP News Hindi
फोटो: NDTV News
टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, गोल्ड की उम्मीदों पर फिरा पानी
भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच खेले गए टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत 2-5 से हराकर गोल्ड की रेस से बाहर हो गया है। हालांकि अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय टीम जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बीच हारने वाली टीम से मुकाबला करेगी। मैच में पेनाल्टी कॉर्नर भारत की हार का कारण बने। इससे पहले भारत 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल पहुंचा था। सबको गोल्ड मैडल की उम्मीद जाग गई थी।
Tags: Hockey India, Indian Hockey Team, Tokyo Olympics, Belgium
Courtesy: TV9 Bharatvarsh News
फोटो: Zee News
भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए शाहरुख खान ने दिया खास संदेश
टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। फिल्म 'चक दे इंडिया' में भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाने वाले शाहरूख खान ने ट्वीट कर टोक्यो ओलंपिक में खेल रही भारतीय हॉकी टीम को टीम को खास संदेश दिया है। लोगों को शाहरुख खान का यह संदेश खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को… read-more
Tags: Hockey India, Shah Rukh Khan, Tokyo Olympics, Women's Hockey Team
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: Times of India
49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और हार्दिक सिंह ने गोल किये। जबकि भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए ब्रिटेन के चार गोल का बचाव किया। भारतीय टीम का मुकाबला अब सेमीफाइनल में बेल्जियम से होगा।
Tags: Hockey India, Indian Hockey Team, Britain, Tokyo Olympics
Courtesy: Aaj Tak News