Delhi Metro

फोटो: Latestly

होली के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर आंशिक रूप से बंद रहेंगी मेट्रो सेवाएं

होली के मौके पर मार्च 8 को दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग प्रभावित रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने जानकारी देते हुए बताया कि, मेट्रो सेवा आंशिक रूप से उपलब्ध होगी। होली के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। DMRC के मुताबिक, रैपिड मेट्रो या एयरपोर्ट क्सप्रेस लाइन सहित मेट्रो की सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी… read-more

मंगल, 07 मार्च 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi metro timings, holi, airport line, close

Courtesy: Prabhat Khabar

37 People Die After Allegedly Consuming Desi Liquor During Holi

फोटो: Today Sheohar News

होली के बाद से जहरीली शराब पीने से 37 की मौत: बिहार

बिहार में अवैध शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, होली के दिन से अब तक बिहार के तीन जिलों में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हो चुकी है। शराब पीने से सबसे ज्यादा 22 लोगों की मौतें भागलपुर जिले में हुईं। इसके अलावा बांका जिले में 12, मधेपुरा में 3 लोगों ने शराब के कारण जान गँवाई है। मामले की जांच की जा रही है। 

सोम, 21 मार्च 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: spurious liquor, holi, Bihar

Courtesy: India.Com

Best Tourist Places

फोटो: Holiday Rider

होली पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट प्लेस

होली की छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए सबसे बेस्ट जगह बरसाना है। यहाँ की लट्ठमार होली पूरी दुनिया में मशहूर है। होली का मज़ा लेने के लिए आप मथुरा और वृंदावन भी जा सकते हैं। इन जगहों पर वसंत पंचमी के दिन से होली की शुरुआत हो जाती है। होली के मौके पर आप घूमने के लिए पश्चिम बंगाल में मौजूद शांतिनिकेतन भी जा सकते हैं। यहां पर तीन दिनों तक होली का उत्सव मनाया जाता है। 

शुक्र, 18 मार्च 2022 - 01:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: holi, best tourist places, planning

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Health Benefits Of Thandai

फोटो: News Nation

होली पर ठंडाई पीने से सेहत को मिलते हैं बेमिसाल फायदे

कब्ज़ की समस्या में ठंडाई का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में खसखस मिलायी जाती है। खसखस में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फैट और मिनरल्स मौजूद होते हैं,जो पेट में जलन व कब्ज की समस्या को दूर करते है। ठंडाई का सेवन करने से गर्मी से राहत मिलती है। ठंडाई में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पाचन शक्ति मज़बूत बनाते हैं। 

शुक्र, 18 मार्च 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: holi, thandai, stomach problem

Courtesy: Nari Punjab Kesari

holi skin care

फोटो: Urban Company

होली खेलने से पहले इन टिप्स से करें स्किन की देखभाल

होली पर रंगों के प्रभाव से स्किन को बचाने के लिए धूप में निकलने से 20 मिनट पहले 20 एसपीएफ की सनस्क्रीन हाथ, पैर, गर्दन पर लगाएं। सेंसिटिव या ड्राई स्क्रिन होने पर अच्छा मॉइश्चराइजर भी इस्तेमाल करें। होली खेलने से पहले बालों में कंडीशनर और हेयर सीरम लगाएं, जिससे कलर के हार्मफुल प्रभाव से बचाव होगा। नाखून बचाने के लिए ट्रांसपेरेंट कलर अप्लाई करें। होठों पर भी एनस्क्रीन युक्त लिपबाम लगाकर होली खेलें।

शुक्र, 18 मार्च 2022 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: holiday special, skin care, Skin Protection, holi

Courtesy: Navbharat Times

Hair Care In Holi

फोटो: Quick Joins

होली के दिन इन तरीकों से रखें अपने बालों का ध्यान

अगर आप अपने बालों में कलर का इस्तेमाल करते हैं तो होली से पहले अपने बालों में करवा लें। ऐसा करने से रंग आपके बालों को ज़्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। रंग खेलने से पहले नीम्बू पानी से अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से आपके बालों का पीएच बैलेंस मेंटेन रहेगा और बालों को रंगों से नुकसान नहीं पहुंचेगा। होली खेलने से पहले अपने बालों में नारियल का तेल अवश्य लगाएं।

शुक्र, 18 मार्च 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: holi, hairs, coconut oil

Courtesy: ZEE News

Holi

फोटो: Sharp Holidays

होली पर दो दिन का रहेगा अवकाश, सरकार ने किया ऐलान : उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने मार्च 16 को घोषणा की है कि राज्य में होली के उपलक्ष्य में दो दिन का अवकाश होगा। सरकार के ऐलान के बाद मार्च 18 और 19 को होली की छुट्टी होगी। दरअसल उत्तर प्रदेश में होली का त्योहार मार्च 18 और 19 दो दिनों तक मनाया जाएगा। लोगों के उत्साह और उमंग को देखते हुए राज्य सरकार ने ये फैसला किया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हो गई है।

बुध, 16 मार्च 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Yogi Government, UP government, Uttar Pradesh, holi

Courtesy: TV9Hindi

Delhi Metro Services To Start From 2.30 PM On Holi

फोटो: Aajtak

होली के दिन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

रैपिड मेट्रो, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मार्च 18 दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। मेट्रो सेवाएं शुक्रवार को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी, उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी। डीएमआरसी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'होली अपडेट। होली (18 मार्च 2022) पर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे तक… read-more

बुध, 16 मार्च 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi metro services, start, holi

Courtesy: One India

manikarnika holi

फोटो: Times Now Hindi

काशी के मणिकर्णिका घाट पर खेली गई भस्म से होली

उत्तर प्रदेश में भगवान शिव की नगरी काशी यानी बनारस स्थित मणिकर्णिका घाट पर मार्च 15 को महाशमशान की राख से तैयार हुई भस्म से होली खेली गई। इस होली की शुरुआत श्मशान नाथ बाबा के श्रृंगार व भोग से होती है। माना जाता है कि काशी की होली में राग और विराग दोनों शामिल है। मान्यता है कि इस होली में खुद भगवान शिव अपने गणों के साथ चिका की भस्म होली खेलते है।

मंगल, 15 मार्च 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Manikarnika, Varanasi, holi, holi 2022

Courtesy: AajTak News

Bulldozer

फोटो: FGN News

होली के मौके पर हो रही 'बुलडोजर कलर' की मांग: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद अब "बुलडोजर कलर" का खुमार देखने को मिल रहा है। टाइम्स नाऊ हिंदी की रिपोर्ट में याहियागंज बाजार के विक्रेता अशरफ अली ने बताया कि बुलडोजर रंग का केसरिया, पीला और काला रंग बाजार में उपलब्ध है। बाजार के मौहाल को लेकर अली ने बताया कि इस वर्ष बाजार में 40% बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे पूर्व बुलडोजर टैटू का क्रेज भी यूपी में देखने को मिला था।

सोम, 14 मार्च 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Government, bulldozer, holi

Courtesy: Times Now Hindi